कांग्रेस के पास सीट बचाने की चुनौती भाजपा पूरे दमखम से मैदान में

कांग्रेस का एक बागी आरएलपी से मैदान में तो अन्य सात उम्मीदवार भी मौजूद

कांग्रेस के पास सीट बचाने की चुनौती भाजपा पूरे दमखम से मैदान में

कांग्रेस के पुराने कार्यकर्ता जो सीएम अशोक गहलोत के भी नजदीक रहे हैं  अजय त्रिवेदी शहर विधानसभा से आरएलपी के टिकट पर चुनावी मैदान में है। यह कितने वोट ले जाएंगे जिससे किस उम्मीदवार की गणित बिगड़ेगी, इसे लेकर कांग्रेस व भाजपा के उम्मीदवार एवं पार्टी नेता गणित भिड़ा रहे हैं।

नवज्योति/जोधपुर। विधानसभा चुनाव में इस बार जोधपुर शहर सीट पर पिछले चुनाव की तरह कांग्रेस-भाजपा में सीधा मुकाबला रहेगा। हालांकि कांग्रेस के एक बागी अजय त्रिवेदी आरएलपी से चुनाव लड़ रहे है। वहीं आम आदमी पार्टी के एक अन्य उम्मीदवार के साथ कुल 10 उम्मीदवार इस बार चुनाव में शहर विधानसभा से अपनी किस्मत आजमा रहे है।

शहर विधानसभा से इस बार कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में मनीषा पंवार चुनाव मैदान में है। इनका मुकाबला भाजपा के अतुल भंसाली से पिछले चुनाव की तरह इस बार भी सीधा ही रहेगा। मुस्लिम, ब्राह्मण, महाजन एवं ओबीसी के साथ एससी सभी जाति बिरादरी के मतदाता शहर विधानसभा क्षेत्र के दायरे में निवास करते है। ऐसे में दोनों ही मुख्य दलों के उम्मीदवार इन सभी वर्गों के मतदाताओं से डोर-टू-डोर संपर्क कर मत हासिल करने के लिए पूरी ताकत से पार्टी कार्यकर्ता व समर्थकों के साथ जुटे हुए है।

कांग्रेस के बागी पर सबकी नजर कितने वोट लेंगे किसकी गणित बिगड़ेगी
कांग्रेस के पुराने कार्यकर्ता जो सीएम अशोक गहलोत के भी नजदीक रहे हैं  अजय त्रिवेदी शहर विधानसभा से आरएलपी के टिकट पर चुनावी मैदान में है। यह कितने वोट ले जाएंगे जिससे किस उम्मीदवार की गणित बिगड़ेगी, इसे लेकर कांग्रेस व भाजपा के उम्मीदवार एवं पार्टी नेता गणित भिड़ा रहे हैं। आम लोग भी शहर की हथाईयों पर इस तरह की चर्चा करते हुए नजर आ जाएंगे।

शहर विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख 99 हजार 577 वोट  
शहर विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख 99 हजार 577 वोटों का नेटवर्क है। इसमें पुरूष मतदाता 1 लाख 730 है जबकि महिला मतदातादाओं की संख्या 98 हजार 930 के लगभग है। जिला प्रशासन ने चुनाव के लिए यहां नियमानुसार 191 बूथ का नेटवर्क बना रखा है। अलग-अलग नगर निगम वार्डो के हिसाब से बने इन बूथों पर क्षेत्रवार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

स्वच्छ भारत मिशन-शहरी को नई गति: 600 करोड़ खर्च, हर माह वेबिनार से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा स्वच्छ भारत मिशन-शहरी को नई गति: 600 करोड़ खर्च, हर माह वेबिनार से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा
स्वच्छता के क्षेत्र में प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के उद्देश्य से स्वच्छ भारत मिशन-शहरी के तहत वर्ष 2026–27...
प्रधानमंत्री मोदी ने चंद्र शेखर की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि : उनके आदर्शों के प्रति नए सिरे से प्रतिबद्धता का किया आह्वान, बताया परिपूर्ण जन नेता
सर्गेई लावरोव ने की कूटनीतिक रवैये की आलोचना, बोले- वादाखिलाफी की आदत छोड़ बातचीत को प्राथमिकता दे अमेरिका, अंतरराष्ट्रीय समझौतों के उल्लंघन का लगाया आरोप
निम्स मेडिकल कॉलेज को बड़ी सफलता: 5 घंटे चली जटिल सर्जरी, 15 वर्षीय बच्चे को मिला नया जीवन
दो दिवसीय चुनावी दौरे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सिलीगुड़ी-कोलकाता में कई कार्यक्रम
आरएएस परीक्षा 2024 : साक्षात्कार आज होंगे सम्पन्न, देर रात तक नतीजों की उम्मीद
लगातार तीसरी बार राज्यसभा के उप सभापति चुने गए हरिवंश : पीएम मोदी और खरगे ने दी बधाई, कहा-सदन का आपके प्रति गहरा विश्वास