दौसा-मनोहरपुर राजमार्ग बना किलर रोड : ट्रक और ईको गाड़ी की भीषण भिड़ंत, 4 की मौत

ओवरटेक के दौरान हुआ भीषण हादसा

दौसा-मनोहरपुर राजमार्ग बना किलर रोड : ट्रक और ईको गाड़ी की भीषण भिड़ंत, 4 की मौत

दौसा-मनोहरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-148 पर गांव रतनपुरा के पास दोपहर लगभग एक बजे हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। इस दुर्घटना में ट्रक और मारुति ईको वैन के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जयपुर/ जमवारामगढ़। दौसा-मनोहरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-148 पर गांव रतनपुरा के पास रविवार दोपहर लगभग एक बजे हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। इस दुर्घटना में ट्रक और मारुति ईको वैन के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का उपचार निम्स अस्पताल चंदवाजी में जारी है। जहां डॉक्टरों के अनुसार दो की हालत चिंताजनक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार तेज गति से वाहन चलाते हुए ओवरटेक करने के दौरान यह हादसा हुआ।

मौके पर चीख-पुकार मच गई
टक्कर इतनी जोरदार थी कि ईको वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर सड़क किनारे पलट गई। घटना के दौरान मौके पर चीख-पुकार मच गई और घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त वाहन खड़े रहने से कुछ समय तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन बाधित रहा, जिसे बाद में पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटना ग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू किया। पुलिस अधीक्षक राशि डोगरा डूडी ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पोस्टमार्टम परिजनों के आने के बाद ही कराया जाएगा। दुर्घटना में घायल हुए अमित (30) पुत्र रामफूल निवासी शिमला जिला कैथल, अनिल (32) पुत्र धर्मसिंह निवासी कौथक्ला जिला हिसार, विमला पत्नी भगवाना राम विश्नोई निवासी नौखा जिला बीकानेर, लोकेश पुत्र कल्याण मीणा निवासी निकटपुरी थाना मानपुर जिला दौसा तथा एक अज्ञात युवक शामिल हैं। जिसकी पहचान का प्रयास किया जा रहा है। सभी घायलों को तुरंत एंबुलेंस की सहायता से निम्स अस्पताल पहुंचाया गया।

इन लोगों की हुई मौत
हादसे में सुनील (36) पुत्र नफेसिंह निवासी शिमला गांव थाना कलापत जिला कैथल हरियाणा, भगवाना राम (50) पुत्र मामराम विश्नोई निवासी नौखा बीकानेर, विकास पुत्र भगवाना राम विश्नोई निवासी नौखा जिला बीकानेर तथा सुधांश सिंह (42) पुत्र सुभाष निवासी नेकपुर मंडी बरेली उत्तरप्रदेश शामिल हैं। 

लापरवाही और तेज रफ्तार के कारण होते हादसे
इस भीषण सड़क दुघर्टना की सूचना मिलने के बाद जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक डूडी घटनास्थल पर पहुंचीं और मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि ओवर टेक करने के प्रयास में यह हादसा हुआ है। तेज रफ्तार और लापरवाही सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारण हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि एनएच-148 पर लगातार हादसों में वृद्धि हो रही है। खराब मोड़, भारी वाहनों की तेज रफ्तार और ओवरटेक की मनाही के बावजूद नियमों की धज्जियां उड़ाना दुर्घटनाओं का बड़ा कारण बन रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाने की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सकें। 

Read More मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व महापौर घनश्याम ओझा की स्वर्गीय धर्मपत्नी को दी श्रद्धांजलि, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी पहुंचे

इनका कहना है...
घटना स्थल का निरीक्षण किया है। ओवरटेक के दौरान यह सड़क हादसा हुआ है। घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है। 
-राशि डोगरा डूडी, 
पुलिस अधीक्षक, जयपुर ग्रामीण।  

Read More रूस और चीन को रोकने के लिए ग्रीनलैंड पर नियंत्रण करे अमेरिका, ट्रम्प बोले- आसानी से करना चाहता हूं डील

Post Comment

Comment List

Latest News

राष्ट्रमंडल देशों के संसदीय प्रतिनिधियों का जयपुर पहुंचने पर भावभीना स्वागत, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दुपट्टा पहनाकर किया स्वागत राष्ट्रमंडल देशों के संसदीय प्रतिनिधियों का जयपुर पहुंचने पर भावभीना स्वागत, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दुपट्टा पहनाकर किया स्वागत
राष्ट्रमंडल देशों की संसदो के अध्यक्षों एवं पीठासीन अधिकारियों के 28वें सम्मेलन के बाद  भ्रमण कार्यक्रम के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल...
सिंधीकैम्प थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई : बस स्टैंड से एसी कॉपर पाइप चोरी करने वाले दो बदमाश और दो खरीदार गिरफ्तार
आधुनिक होने के साथ आत्मनिर्भर भी हो रहा रेलवे : दुनिया के देशों को कर रहे ट्रेन के कोच का निर्यात, मोदी ने कहा- इससे हमारी अर्थव्यस्था को मिलता है बड़ा लाभ 
जयपुर के एसबीआई एटीएम में दिनदहाड़े चोरी की कोशिश, बदमाश ने सिक्योरिटी गार्ड की अंगुलियां चबाईं ; लोगों ने पकड़कर पुलिस सौंपी
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में पीडब्ल्यूडी की अहम बैठक, बजट घोषणाओं की प्रगति पर मंथन
Weather Update : प्रदेश में आज से फिर बदलेगा मौसम, बादल छाने के आसार 
रोहित वेमुला के सवाल खत्म नहीं हुए : यह लड़ाई लड़ते रहना हमारी जिम्मेदारी, राहुल गांधी ने कहा- देश में सपने देखने का सबको बराबर का हक