उम्मेद अस्पताल के बाहर अतिक्रमण का कहर : ठेले और टैक्सियों से जाम, मरीजों की मुश्किलें बढ़ीं

एंबुलेंस को भी रास्ता बनाने में काफी मशक्कत

उम्मेद अस्पताल के बाहर अतिक्रमण का कहर : ठेले और टैक्सियों से जाम, मरीजों की मुश्किलें बढ़ीं

उम्मेद अस्पताल के बाहर एक बार फिर अतिक्रमण और अव्यवस्था ने गंभीर रूप ले लिया है, जिससे आमजन, मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

जोधपुर। उम्मेद अस्पताल के बाहर एक बार फिर अतिक्रमण और अव्यवस्था ने गंभीर रूप ले लिया है, जिससे आमजन, मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल के मुख्य द्वार के ठीक सामने ठेला चालकों और टैक्सी चालकों ने इस तरह कब्जा जमा लिया है कि रास्ता बेहद संकरा हो गया है। दिनभर यहां भीड़भाड़ का माहौल बना रहता है, जिससे अस्पताल तक पहुंचना और बाहर निकलना दोनों ही मुश्किल हो जाता है। सबसे ज्यादा दिक्कत उन मरीजों को होती है जो आपात स्थिति में अस्पताल पहुंचते हैं, उन्हें समय पर अंदर ले जाना भी चुनौती बन जाता है। अस्पताल में अपने परिजनों का इलाज कराने आए कई लोगों से इस बारे में बा कि तो उनहोने बताया कि बाहर दवा लेने जाना भी किसी परेशानी से कम नहीं है। दवा लेकर लौटते समय मुख्य द्वार के पास खड़ी टैक्सियां और ठेले रास्ता रोक लेते हैं, जिससे अंदर जाने मेंं काफी समय लग जाता है। कई बार बुजुर्ग मरीजों और महिलाओं को भीड़ के बीच से गुजरना पड़ता है, जो उनके लिए बोहोत परेशानी का कारण बन जाता है।

स्थानीय मेना देवी जी ने बताया कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि यहां रोजाना ठेले और वाहन इस तरह खड़े रहते हैं कि पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है। वहीं देवेंद्र चौहान ने कहा कि अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर इस तरह की अव्यवस्था बेहद चिंताजनक है। मरीजों को समय पर इलाज मिलना सबसे जरूरी होता है, लेकिन यहां रास्ता जाम होने के कारण इलाज में देरी हो जाती है। इसके अलावा राजेश शर्मा ने भी अपनी चिंता जताते हुए कहा कि कई बार एंबुलेंस को भी रास्ता बनाने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है, जो बेहद गंभीर स्थिति है। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय आंदोलन में महिला सशक्तिकरण की एक मजबूत नींव : वह हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत, खड़गे बोले- जेल जाने के बावजूद राजनीतिक उद्देश्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर रही अडिग कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय आंदोलन में महिला सशक्तिकरण की एक मजबूत नींव : वह हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत, खड़गे बोले- जेल जाने के बावजूद राजनीतिक उद्देश्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर रही अडिग
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कस्तूरबा गांधी की जयंती पर उन्हें महिला सशक्तिकरण की मजबूत नींव और प्रेरणा का प्रतीक...
अशोक गहलोत का भाजपा पर हमला : झांसा देने वालों को माफ नहीं करेगी राजस्थान की जनता, कहा- कांग्रेस की योजनाओं को किया कमजोर
व्यापार राजस्थान सेमिनार शुरू : देशभर के ऑटो मोबाइल डीलर्स हुए शामिल, विशेषज्ञ के साथ हो रहा मंथन
कृषि की पैदावार बढ़ाना और लागत कम करना समय की आवश्यकता : एकीकृत कृषि प्रणाली अपनाएं किसान, शिवराज ने कहा- इंटीग्रेटेड फार्मिंग मॉडल को अपनाने पर 2 लाख की कर सकते है आमदनी
अशोक गहलोत ने किया अखिलेश के बयान का समर्थन : भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कहा- मुखिया दौरों में व्यस्त
राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड की 9वीं बैठक : जन विश्वास संशोधन से व्यापार सुगमता को मिलेगा बढ़ावा, छोटे व्यापारियों को राहत
कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला : भू-राजनीतिक परिदृश्य में भारत की रणनीतिक स्थिति पर उठाए सवाल, जयराम बोले- देश ने गंवाया अपने राजनयिक नेतृत्व को साबित करने का अवसर