रीको की बड़ी पहल : राजस्थान वित्त निगम को संपत्ति विक्रय के लिए सशर्त एनओसी मंजूर, भूखंड किए थे आवंटित

राजस्थान वित्त निगम द्वारा एनओसी की मांग

रीको की बड़ी पहल : राजस्थान वित्त निगम को संपत्ति विक्रय के लिए सशर्त एनओसी मंजूर, भूखंड किए थे आवंटित

राजस्थान में औद्योगिक विकास एवं आर्थिक गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा त्वरित निर्णय लिए जा रहे हैं। प्रदेश में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को सुदृढ़ बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम लगातार उठाए जा रहे हैं।

जयपुर। राजस्थान में औद्योगिक विकास एवं आर्थिक गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा त्वरित निर्णय लिए जा रहे हैं। प्रदेश में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को सुदृढ़ बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम लगातार उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में, राजस्थान वित्त निगम (RFC) को रीको द्वारा आवंटित संपत्तियों के विक्रय हेतु रीको ने अनापत्ति प्रमाण-पत्र (एनओसी) जारी करने के संबंध में सशर्त मंजूरी प्रदान की है। उल्लेखनीय है कि रीको द्वारा राजस्थान वित्त निगम को समय-समय पर बांसवाड़ा, कोटा, अलवर, झुंझुनूं, आबूरोड, बालोतरा, जालौर एवं भिवाड़ी के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में रियायती अथवा प्रचलित दरों पर कार्यालय भवन अथवा आवासीय क्वार्टर के लिए भूखंड आवंटित किए गए थे।

इन भूखंडों के विक्रय हेतु राजस्थान वित्त निगम द्वारा एनओसी की मांग की गई थी, जिसे रीको ने नियमानुसार स्वीकृति प्रदान की है। तत्कालीन प्रचलित दरों ( Prevailing rate) पर आवंटित भूखंडों के लिए रीको द्वारा एनओसी जारी कर दी गई है। वहीं, रियायती दरों ( Concessional rate) पर आवंटित भूखंडों के मामलों में एनओसी इस शर्त पर जारी की गयी है कि राजस्थान वित्त निगम आवंटन के समय दी गई रियायत की राशि ब्याज सहित जमा कराएगा। इसके अतिरिक्त, रीको ने यह भी स्पष्ट किया है कि संबंधित भूमि अथवा संपत्ति का उपयोग उसी उद्देश्य के लिए किया जाएगा, जिसके लिए उसका मूल रूप से आवंटन किया गया था।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

इलाहाबाद हाईकोर्ट की अहम टिप्प्णी, निजी शिक्षण संस्थानों के कर्मचारियों को जनगणना कार्य के लिए नहीं कर सकते बाध्य इलाहाबाद हाईकोर्ट की अहम टिप्प्णी, निजी शिक्षण संस्थानों के कर्मचारियों को जनगणना कार्य के लिए नहीं कर सकते बाध्य
हाईकोर्ट ने जनगणना ड्यूटी पर बड़ा फैसला देते हुए निजी स्कूल-कॉलेजों को राहत दी है। कोर्ट ने कहा कि सहायता...
नौतपा के पहले दिन भट्टी सा तपा प्रदेश, 28 से फिर आंधी-बारिश के आसार
भीषण गर्मी से राजस्थान में मई-जून में बिजली डिमांड चरम पर, सप्लाई प्रबंधन में जुटा ऊर्जा विभाग
सरिस्का में खुशखबरी : बाघिन ST-22 ने दिए दो शावकों को जन्म, बाघों की संख्या बढ़कर 54
सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया
गौरव भाटिया का कांग्रेस पर पलटवार: जल्द दो हिस्सों में बंट जाएगी कांग्रेस, राहुल गांधी को बताया भारतीय राजनीति का 'भस्मासुर'
आसमान में बिगड़ी यात्री की तबीयत, जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग