व्यापार राजस्थान सेमिनार शुरू : देशभर के ऑटो मोबाइल डीलर्स हुए शामिल, विशेषज्ञ के साथ हो रहा मंथन
उपमुख्यमंत्री डॉक्टर प्रेम चंद बैरवा डीलर्स को संबोधित करेंगे
फेडरेशन ऑल इंडिया डीलर्स एसोसिएशन फाड़ा की ओर से आयोजित व्यापार राजस्थान सेमिनार शनिवार को शुरू। फाड़ा के नेशनल वाइस प्रेसिडेंट साईं गिरधर ने बताया गिविंग व्हील्स टू विकसित राजस्थान थीम पर व्यापार राजस्थान सेमिनार में देशभर के ऑटो मोबाइल डीलर्स आए।
जयपुर। फेडरेशन ऑल इंडिया डीलर्स एसोसिएशन फाड़ा की ओर से आयोजित व्यापार राजस्थान सेमिनार शनिवार को शुरू हुआ। फाड़ा के नेशनल वाइस प्रेसिडेंट साईं गिरधर ने बताया गिविंग व्हील्स टू विकसित राजस्थान थीम पर व्यापार राजस्थान सेमिनार में देशभर के ऑटो मोबाइल डीलर्स आए हैं।
यहां ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री को आगे बढ़ाने के लिए विशेष विशेषज्ञ के साथ मंथन किया जा रहा है। फाड़ा राजस्थान के प्रेसिडेंट श्राविक शाह ने बताया कि शनिवार शाम छह बजे बाद मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और उपमुख्यमंत्री डॉक्टर प्रेम चंद बैरवा डीलर्स को संबोधित करेंगे।

Comment List