होटल में शराब पीकर आने पर टोका था, गार्ड को जान की धमकी देकर किया तलवार से हमला

दो दिन पहले हुआ था वीडियो वायरल, फुटेज में दिखे थे बदमाश

होटल में शराब पीकर आने पर टोका था, गार्ड को जान की धमकी देकर किया तलवार से हमला

शहर के रातानाडा स्थित एक होटल पर दो दिन पहले तलवार से हमले में अब हत्या प्रयास एवं जान की धमकी दिए जाने का मामला दर्ज हुआ है। बदमाशों को होटल में शराब पीकर आने से मना किए जाने पर यह हमला किया गया।

जोधपुर। शहर के रातानाडा स्थित एक होटल पर दो दिन पहले तलवार से हमले में अब हत्या प्रयास एवं जान की धमकी दिए जाने का मामला दर्ज हुआ है। इसमेें एक युवक को नामजद किया गया है। बदमाशों को होटल में शराब पीकर आने से मना किए जाने पर यह हमला किया गया। फिलहाल आरोपी हाथ नहीं लगे है। पुलिस इनकी तलााश में जुटी है। मामले को लेकर दो दिन पहले वीडियो भी वायरल हुआ था।
रातानाडा स्थित रॉयल प्लाजा होटल के मैनेजर कुंदनसिंह पुत्र विक्रमसिंह ने अब इस बारे मेें केस दर्ज कराया है। इसमें बताया कि 24 दिसम्बर को दिन में तीन चार युवक शराब पीकर होटल पर आए थे। तब उन्हें गार्ड से कहकर बाहर निकाल दिया गया था। शाम को फिर दो युवक बाइक लेकर पहुंचे और एक युवक बाइक पर बैठा रहा और दूसरा युवक तलवार लेकर गार्ड पर हमला करने का प्रयास किया था। मगर गार्ड और होटल कर्मियों ने खुद का बचाव कर दरवाजा बंद कर दिया। आरोपी युवक फिर भी होटल के दरवाजे पर वार करता रहा। घटनाक्रम सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर देखा जा सकता है।

रातानाडा पुलिस ने बताया कि होटल मैनेजर कुंदन सिंह ने समंदर नाम के एक शख्स को इसमें नामजद किया है। जिसकी पूर्ण पहचान के साथ अब तलाश की जा रही है। उसके साथियों के बारे में पता लगाया जा रहा है। जान से मारने की धमकी और हत्या प्रयास का केस दर्ज किया गया है।

Tags: jodhpur

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी  गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी 
प्रदेश कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और किल्लत के विरोध में झलाना प्याऊ के...
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का दावा: ईंधन की कोई कमी नहीं, पश्चिम एशिया संकट पर सरकार की पैनी नजर; एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि और आपूर्ति में कमी की आशंकाओं को किया खारिज
दुबई हवाई अड्डे के पास गिरे दो ड्रोन; एक भारतीय सहित चार लोग घायल, विमान परिचालन सामान्य
धूमधाम से मनाया नंदोत्सव; भक्तों ने लूटी उछाल, धर्म की स्थापना के लिए जन्म लेते हैं भगवान: स्वामी दयानंद सरस्वती
राजस्व लक्ष्य में पिछड़ते आरटीओ, नॉन-ओटीटी वसूली में 73 प्रतिशत पर अटका परिवहन विभाग
पूर्व केंद्रीय मंत्री कावुरी सांभाशिवा राव का 82 वर्ष की आयु में निधन, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक
मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने दिलाई तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ, कई अहम पदों पर दें चुके हैं अपनी सेवाएं