सभई चहो...आयोलाल झूलेलाल: मुख्यमंत्री ने ध्वजारोहण कर चेटीचंड महोत्सव की शुरूआत
शाम को भीतरी शहर से निकलेगी झूलेलाल की भव्य शोभायात्रा
जोधपुर। सूर्यनगरी इन दिनों धार्मिक नगरी बनी हुई है। एक तरफ कागा मेला चल रहा है तो दूसरी तरफ नववर्ष का आगमन औ साथ ही चैत्र नवरात्र भी आरंभ हो गए है। शनिवार को ही सिंधी समाज के आराध्य देव झूलेलाल का प्रकटोत्सव आज से ध्वजारोहण के साथ शुरू हो गया। जोधपुर प्रवास पर चल रहे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत में आज सुबह ध्वजारोहण कर चेटीचंड महोत्सव की शुरूआत की। सिंधी समाज के लोगों ने एक दूसरे को बधाई देते हुए कहा- सभई चहो आयोलाल झुूलेलाल। शाम को इस अवसर पर भगवान झूलेलाल की भव्य शोभायात्रा भी निकलेगी।
सिंधी समाज के आराध्य देव झूलेलाल के प्राकृटय पर्व चेटीचंड शनिवार से शुरू हुआ। सुबह मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोजती गेट पहुंच कर झूलेलाल मंदिर में ध्वजारोहण कर सिंधी समाज के लोगों को इसकी बधाई दी। इसके अलावा सिंधी गुरूद्वारा चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड में भी ध्वजारोहण कर दिया गया। पूरे शहर में अब सिंधी समाज के लोगों ने इस पर्व को लेकर उत्साह छाया हुआ है। शनिवार की शाम को शहर के भीतरी क्षेत्र सोजती गेट से झूलेलाल मंदिर से भव्य शोभायात्रा शुरू होगी। जोकि विभिन्न मार्गों से होती हुई जलजोग चौराह तक पहुंचेगी। चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड सिंधु महल में अपनी अपनी पंचायतों के गणमान्य लोगों ने ध्वजा पताकाएं फहरा कर मेला की विधिवत शुरूआत की। तीन दिन तक चेटीचंड का आयोजन शहर में चलेगा।

Comment List