कथा वाचक प्रेम बाईसा मौत प्रकरण : भोमाराम का खुलासा, चार घण्टे बाद साध्वी के पिता के कहने पर सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट

4 घंटे की देरी पिता के आदेश या अन्य कारण

कथा वाचक प्रेम बाईसा मौत प्रकरण : भोमाराम का खुलासा, चार घण्टे बाद साध्वी के पिता के कहने पर सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट

कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध मौत के मामले में नया मोड़ आ गया। 28 जनवरी को प्रेम बाईसा के निधन के लगभग 4 घंटे बाद उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट प्रकाशित हुई थी, सोशल मीडिया हैंडल करने वाले भोमाराम ने बताया कि यह पोस्ट साध्वी के पिता वीरमनाथ के निर्देश पर डाली गई।

जोधपुर। कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। 28 जनवरी को प्रेम बाईसा के निधन के लगभग 4 घंटे बाद उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट प्रकाशित हुई थी, जिसे सोशल मीडिया हैंडल करने वाले भोमाराम ने  बताया कि यह पोस्ट साध्वी के पिता वीरमनाथ के निर्देश पर डाली गई थी। 28 जनवरी की शाम करीब 6.52 बजे वीरमनाथ ने भोमाराम को कॉल कर बताया कि बाईसा की तबीयत खराब है और प्रेक्षा अस्पताल आने को कहा। भोमाराम 7.31 बजे अस्पताल पहुंचा, तब तक बाईसा की मौत हो चुकी थी।  मृत्यु के बाद वीरमनाथ ने पोस्टमार्टम को बाद में करने की बात कही और पहले बाईसा के शरीर को आश्रम में श्रद्धांजलि के लिए ले जाने का निर्णय लिया। इसके चलते पोस्टमार्टम में देरी हुई और 9.38 बजे इंस्टाग्राम पोस्ट किया गया।

4 घंटे की देरी पिता के आदेश या अन्य कारण
भोमाराम ने स्पष्ट किया कि पोस्ट डालने की देरी का कारण पिता के निर्देश थे। उन्होंने बताया कि वीरमनाथ ने पहले सभी संत-महात्माओं और परिचितों को फोन किया और बाद में उन्होंने ही पोस्ट लिखने के लिए कहा। वीरमनाथ ने जो कहा, वैसा ही मैसेज पोस्ट किया। उद्देश्य सिर्फ  न्याय की मांग थी। भोमाराम ने कहा पोस्ट वायरल होते ही भक्तों का जमावड़ा शुरू हो गया। इसी दौरान कुछ युवकों ने विरोध और न्याय के नारे लगाने शुरू कर दिए। आरोप है कि हाथापाई भी हुई और भोमाराम की गाड़ी के टायर की हवा निकाल दी गई। पुलिस के आने के बाद माहौल शांत हुआ। भोमाराम ने कहा कि जिन लोगों ने विरोध किया, वे बाद में साध्वी की समाधि के समय मौजूद नहीं थे।

मौत के कारणों पर अभी भी सवाल
वीरमनाथ ने पुलिस को बताया था कि 28 जनवरी दोपहर साध्वी को इंजेक्शन लगाया गया था, उसके बाद हालत बिगड़ी और प्रेक्षा अस्पताल में उनकी मौत हो गई। पुलिस अब तक 37 लोगों से पूछताछ कर चुकी है, लेकिन कारण अभी भी स्पष्ट नहीं हो सका है। भोमाराम परेऊ बालोतरा  का रहने वाला है और साध्वी के सोशल मीडिया अकाउंट को संभालता था। वह फोटो फ्रेम बनाने का काम भी करता है और लंबे समय से साध्वी से जुड़ा हुआ था।

अब आगे की कार्रवाई पर नजर
पोस्ट की देरी, पिता के आदेश और आश्रम में हुई हंगामे की घटनाओं ने मामले को और जटिल बना दिया है। अब पुलिस की अगली कार्रवाई पर सभी की नजर टिकी है। यह देखा जाना बाकी है कि पोस्ट की समय सीमा, संदेश और वायरल होने के पीछे छिपे और तथ्य कब तक जांच में सामने आते हैं। 

Read More विवाहिता ने गले में साड़ी का फंदा लगाकर किया सुसाइड, जानें पूरा मामला

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान दिवस पर विशेष प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम की मुख्यमंत्री ने की शुरुआत : जानें और विकसित राजस्थान 2047 विजन के बनें सहभागी, बोले-क्विज में अधिका संख्या में लें भाग राजस्थान दिवस पर विशेष प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम की मुख्यमंत्री ने की शुरुआत : जानें और विकसित राजस्थान 2047 विजन के बनें सहभागी, बोले-क्विज में अधिका संख्या में लें भाग
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान दिवस पर ‘राजस्थान को जानें’ क्विज में अधिक से अधिक भागीदारी का आह्वान किया। आईटी...
पैरोल के बीच आसाराम बापू ने बाबा विश्वनाथ के दर पर टेका माथा : वीआईपी व्यवस्था पर उठे सवाल, काफिले के साथ पहुंचे मंदिर
पश्चिम एशिया में बढ़ते संकट के बीच जापानी पीएम सनाए ताकाइची का बड़ा फैसला, कहा-नौसैनिक सुरक्षा भेजने की कोई योजना नहीं, कानूनी संरचना के अंदर क्या क्या कदम उठाए जा सकते निर्णय विचाराधीन 
बीसलपुर बांध से सिंचाई का पानी बंद, 98 दिनों तक मिला किसानों को पानी
बिहार राज्यसभा चुनाव: जेल में बंद बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने कड़ी सुरक्षा के बीच किया मतदान, राजग की जीत का दावा
फूड डिलीवरी बॉय ने शौक पूरा करने के लिए चुराई बाइक : वारदात में प्रयुक्त स्कूटी जब्त, आरोपी गिरफ्तार
पांचवां किसान गोल्फ कप संपन्न : अभ्युदय, कुणाल, हृदयान, मनीष व आलोक ने जीते खिताब