जहां शांति और अहिंसा का वातावरण वहीं ईश्वर का निवास : सीएम गहलोत

श्रीमहावीरजी में पंचकल्याणक और महामस्तकाभिषेक शुरू 

जहां शांति और अहिंसा का वातावरण वहीं ईश्वर का निवास : सीएम गहलोत

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार राष्ट्रिय स्तर के तीर्थ स्थल महावीरजी के विकास के लिए प्राथमिकता से कार्य कर रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भगवान महावीर की 24 फीट की प्रतिमा की स्थापना पर बधाई दी। उन्होंने पंचकल्याणक व महामस्तकाभिषेक कार्यक्रम की स्मारिका का भी विमोचन किया।

करौली। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने करौली के श्रीमहावीरजी में पंचकल्याणक महोत्सव और महामस्तका अभिषेक समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि देश और दुनिया में भगवान महावीर की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं। जहां शांति और अहिंसा का वातावरण होता है। वहीं ईश्वर का निवास होता है।  मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि भगवान महावीर की शिक्षाओं से प्रभावित होकर ही महात्मा गांधी जी ने सत्य और अहिंसा के विचारों को धारण किया। इन्हीं विचारों से ही देश में स्वतंत्रता आंदोलन प्रेरित हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार राष्टÑीय स्तर के तीर्थ स्थल महावीरजी के विकास के लिए प्राथमिकता से कार्य कर रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भगवान महावीर की 24 फीट की प्रतिमा की स्थापना पर बधाई दी। उन्होंने पंचकल्याणक व महामस्तकाभिषेक कार्यक्रम की स्मारिका का भी विमोचन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचकल्याणक महोत्सव से पूरे प्रदेश में सामाजिक समरसता का संदेश जा रहा है। सत्य और अहिंसा की विचारधारा को प्रसारित करने के लिए राज्य में शांति एवं अहिंसा विभाग की स्थापना की गई है। विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से प्रदेश में अहिंसावादी विचारों का व्यापक स्तर पर समावेश करने में विभाग द्वारा उत्कृष्ट कार्य किया जा रहा है। समारोह में पर्यटन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह, ग्रामीण विकास व पंचायतराज मंत्री रमेशचंद मीणा, सार्वजनिक निर्माण मंत्री भजनलाल जाटव, हिण्डौन विधायक एवं पूर्व मंत्री भरोसीलाल जाटव, करौली विधायक एवं डांग विकास बोर्ड अध्यक्ष लाखनसिंह, सवाईमाधोपुर विधायक दानिश अबरार सहित अधिकारीगण मौजूद रहे। 

गंगापुरसिटी में विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास 

गंगापुर सिटी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गंगापुर सिटी में करीब 39 करोड़ की लागत से बनने वाले जिला अस्पताल की जमीन का पूजन और शिलान्यास किया। कोतवाली थाने का लोकार्पण और ज्योतिबा फुले की मूर्ति का अनावरण भी किया। इस दौरान गहलोत ने कहा कि कांग्रेस की सरकार गरीब, किसान और मजदूर सहित 36 कौम की सरकार है। इस सरकार को दोबारा बनाना जनता का काम है। ईआरसीपी के मुद्दे पर कहा कि हम इस योजना को बंद नहीं करेंगे। अगर जरूरत पड़ी तो इसमें और भी बजट का प्रावधान करेंगे। जब बीजेपी नेता यहां पर आए तो उनसे पूछना कि इस परियोजना को राष्ट्रिय परियोजना घोषित करने में क्या आपत्ति है, जबकि प्रदेश ने केंद्र को 25 सांसद दिए हैं।  इससे पहले चिकित्सा मंत्री ने परसादी लाल मीणा ने भी सभा को सम्बोधित किया। 

Read More कोटा दक्षिण वार्ड 6 - नाले का ढकान, गंदगी और खाली मकान बने परेशानी, कचरा गाड़ी का समय नहीं निर्धारित

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प