नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में 5 साल का कठोर कारावास

42000 रुपए का जुमार्ना

नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में 5 साल का कठोर कारावास
शहर की पोक्सो क्रम संख्या तीन अदालत ने सोमवार को नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी को दोषी करार देते हुए 5 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है।

कोटा ।  शहर की पोक्सो क्रम संख्या तीन अदालत ने सोमवार को नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी को दोषी करार देते हुए 5 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है।  अदालत ने आरोपी पर 42000 रुपए का जुमार्ना भी लगाया है।
 
 पीड़िता ने 17 अक्टूबर 2020 को पुलिस थाना कुन्हाड़ी में आरोपी जावेद अंसारी उर्फ हुसैन अली पुत्र जाहिद हुसैन निवासी पाटन पोल के खिलाफ  छेड़छाड़ तथा अपहरण करने का मुकदमा दर्ज कराया था । इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि 16 अक्टूबर को वह रात 11 बजे के लगभग  घर पर सो रही थी, माता-पिता दूसरे कमरे में सो रहे थे । तभी आरोपी जावेद उसके घर में आ गया और उसका पैर पकड़ कर खींच लिया। उसे जबरन अपहरण कर ले जाने लगा ।  उसने शोर मचाया तो परिवार के लोग जाग गए तथा आरोपी के चंगुल से उसे छुड़ाया।  आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। ट्रायल के दौरान न्यायालय में अभियोजन पक्ष की ओर से 8 गवाहों के बयान दर्ज कराए थे।  न्यायधीश दीपक दुबे ने आरोपी को दोषी करार देते हुए 5 साल के कठोर कारावास तथा 42000 रुपए का जुमार्ना से दंडित किया है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

गणेश चतुर्थी पर हाथीगांव में गजाननों का हुआ हेल्थ चेकअप, देशभर से आए विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों ने जांची हाथियों की सेहत गणेश चतुर्थी पर हाथीगांव में गजाननों का हुआ हेल्थ चेकअप, देशभर से आए विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों ने जांची हाथियों की सेहत
हाथीगांव में गणेश चतुर्थी पर हाथियों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए विशेष चिकित्सा शिविर शुरू। देशभर से आए विशेषज्ञ...
झालावाड़ में कांग्रेस को मिला स्पष्ट बहुमत : हाड़ौती में कमल खिला, कोटा निगम सहित बूंदी में बोर्ड बनने की संभावना
तीन वार्डों में मतगणना रुकी, निर्दलीय प्रत्याशियों ने दिया धरना
झालावाड़ जिले में चार-चार नगर पालिकाओं में भाजपा और कांग्रेस का परचम
नगर निकाय चुनाव : सांगोद में बना भाजपा का बोर्ड
दक्षिण अफ्रीका में भीषण सड़क हादसा : तीन वाहनों की टक्कर में 21 लोगों की मौत, कई घायलों को अस्पताल पहुंचाया
वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी और शुद्ध सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव