फरार ईनामी बदमाश गिरफ्तार

पुलिस ने 5000 रुपए का इनाम किया था घोषित

फरार ईनामी बदमाश गिरफ्तार

फरियादी सद्दाम हुसैन की शाहरुख व कालू से पुरानी रंजिश थी ।

कोटा। नयापुरा पुलिस ने युवक पर जानलेवा हमला करने तथा मारपीट  के मामले में पिछले दिनों से फरार चल रहे  एक इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है । आरोपी बदमाश शाहरुख पर कोटा पुलिस ने 5000 का इनाम भी घोषित किया था। पुलिस अधीक्षक कोटा शहर शरद चौधरी ने बताया कि 19 जुलाई 2023 को  सद्दाम हुसैन पुत्र अब्दुल रशीद निवासी संजय कोलोनी नयापुरा ने रिपोर्ट पेश की कि उसका भांजा कब्रिस्तान में फूल डालने गया था। वहां  कालू और शाहररुख ने मेरे भान्जे को अपशब्द कहे  और उसके साथ मारपीट की। भान्जे ने मुझे बताया तो मैं उन्हें समझाने गया।   इन लोगो ने मेरी कोई बात नहीं सुनी और मेरे साथ भी मारपीट की तथा शाहरुख ने मुझे  जान से मारने लिये मेरे सिर पर हमला किया । इस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 341,323,308,34 आईपीसी में प्रकरण दर्ज कर उक्त आरोपी की तलाश शुरू की। आरोपी तब से ही फरार चल रहा था इसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक कोटा शहर ने 5000 रुपए ईनाम की घोषणा की गई। 

प्रकरण  की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उप अधीक्षक खींव सिंह द्वितीय कोटा शहर के सुपरविजन में  टीम बनाई गई टीम को आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए। टीम ने शाहरुख को गिरफ्तार किया। पुलिस निरीक्षक हरीश चौधरी ने बताया कि प्रारम्भिक जांच में सामने आया कि फरियादी सद्दाम हुसैन की शाहरुख व कालू से  पुरानी रंजिश थी। किसी बात को लेकर दोनों में आपस में लडाई झगड़ा हो गया। 

Post Comment

Comment List

Latest News

तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग
दिल्ली के तरुण खटीक की हत्या के विरोध में जयपुर के फागी में सर्व हिंदू समाज ने आक्रोश जताया। व्यापारियों...
रूस ने 170 यूक्रेनी ड्रोनों को किया ढ़ेर, कलुगा हवाई अड्डे पर आने-जाने वाली उड़ानों पर अस्थायी प्रतिबंध
गौशाला में बदइंतजामी पर जूली ने लगाए आरोप : भाजपा सरकार में गौमाता का सिर्फ राजनीतिक उपयोग, कहा- गौमाता की बेकद्री की तस्वीर विचलित करने वाली
राहुल गांधी ने की बहुजन आंदोलन के प्रमुख नेता कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग, प्रधानमंत्री को लिखा पत्र
राज्यसभा चुनाव: क्रॉस वोटिंग के लिए ओडिशा के कांग्रेस विधायकों को रिश्वत की पेशकश; दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच शुरू
‘द बैटल ऑफ नरनौल’ पर खास लेखक सत्र: राव तुला राम की वीरता और 1857 के संग्राम की अनकही गाथा पर चर्चा
अरुण भारती का दावा: बिहार में विपक्ष बहुत कमजोर, राज्यसभा चुनाव की सभी पांच सीटों पर जीत दर्ज करेगा राजग, "बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट" विजन पर जोर