नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी को 5 साल की जेल

10,000 रुपये का जुर्माना

नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी को 5 साल की जेल
पीड़िता ने इस मामले में पुलिस थाना सांगोद में आरोपी अशोक सुमन के खिलाफ 20 अप्रैल 2020 को मुकदमा दर्ज कराया था।

कोटा। शहर की पोक्सो क्रम संख्या पांच कोर्ट ने सोमवार को नाबालिग से छेड़छाड़ तथा पोक्सो एक्ट में दोषी मानते हुए आरोपी को 5 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई और 10000 का जुर्माना लगाया। विशेष लोक अभियोजक सुरेश कुमार वर्मा ने बताया कि पीड़िता ने इस मामले में  पुलिस थाना सांगोद में आरोपी अशोक सुमन पुत्र जगन्नाथ सुमन के खिलाफ 20 अप्रैल 2020 को दर्ज रिपोर्ट में बताया था कि 19 अप्रैल की रात घर पर माता पिता के साथ सो रही थी। आरोपी रात करीब 2:30 बजे मेन गेट की कुंडी खोल कर घर में घुस आया। आवाज सुनकर उसके पिता उठे। उन्होंने आरोपी को घर में देख पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह पिता को धक्का देकर भाग गया। आरोपी ने दूसरे दिन सुबह उसे फोन कर शादी करने का दबाव बनाया जबकि वह उससे शादी नहीं करना चाहती। वह दसवीं कक्षा में पढ़ती है। आरोपी अशोक आते जाते उससे छेड़छाड़ करता था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 457, 354 डी पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया। अनुसंधान में आरोपी को दोषी मानते हुए न्यायालय में चालान पेश किया। 11 गवाहों के बयान कराए गए। न्यायालय ने आरोपी को दोषी मानते हुए 5 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई तथा 10000 रुपए का जुमार्ना भी लगाया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जापान में सजेगा राजस्थान, विरासत से वन्यजीव तक दिखेगी तस्वीर जापान में सजेगा राजस्थान, विरासत से वन्यजीव तक दिखेगी तस्वीर
जापान के टोक्यो में आयोजित 'टूरिज्म एक्सपो जापान-2026' में राजस्थान पर्यटन विभाग अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है। राज्य...
असहमति के बाद भी सहयोगी आयुक्तों को तरजीह नहीं देते ज्ञानेश कुमार, तत्काल दें इस्तीफा: सिंघवी
कतर की मध्यस्थता में न्यूयॉर्क में अमेरिका से हुई बातचीत में ईरान ने रखी शर्तें: बघाई
गो गैस अब प्रदेश भर में होगी उपलब्ध, नेटवर्क विस्तार को लेकर सीएमडी नितिन खोरा का बड़ा ऐलान
शेयर बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 299 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,446 पर बंद; धातु, एफएमसीजी और रियल्टी शेयरों में उछाल
यूं होता है पंचायती राज संस्थाओं में सीटों का आरक्षण, जानें
राजस्थान के निर्यातकों को नए बाजारों से जोड़ने पर जोर, टीपीसीआई और राजस्थान चैम्बर की बैठक में एफटीए ; सरकारी योजनाओं व सेक्टर-वाइज प्रशिक्षण पर बनी सहमति