साइंस - कॉमर्स में अव्वल रहने के बाद अब बेटियों ने कला में भी मारी बाजी अव्वल

छात्राओं का 97.31 फीसदी रहा रिजल्ट

साइंस - कॉमर्स में अव्वल रहने के बाद अब बेटियों ने कला में भी मारी बाजी अव्वल
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वी आर्ट्स के परिणाम सोमवार को जारी कर दिए। परिणामों में कोटा जिले में भी एक बार फिर बेटियों ने अपना परचम लहरा दिया। कोटा जिले का कुल परिणाम 96.26 प्रतिशत रहा।

कोटा। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 12वीं के विज्ञान और वाणिज्य में अपना परचम लहराने के बाद बेटियों ने एक बार फिर कला में भी अपनी बाजीगरी दिखाई। सोमवार को जारी हुए 12वीं के कला वर्ग के परिणाम में बेटियों ने 97. 31 प्रतिशत परिणाम  देकर बेटों से अपने को आगे रखने में सफल रहे रही।
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वी आर्ट्स के परिणाम सोमवार को जारी कर दिए। परिणामों में कोटा जिले में भी एक बार फिर बेटियों ने अपना परचम लहरा दिया। छात्राओं का परिणाम 97.31 प्रतिशत रहा। जबकि छात्रों का पास प्रतिशत 95.21 रहा। परिणाम जारी होने के साथ ही कोटा में विद्यार्थियों और शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई ।

कोटा जिले का कुल परिणाम 96.26 प्रतिशत रहा। कोटा में परीक्षा के लिए कुल 15464 स्टूडेंट रजिस्टर्ड थे, जिनमें 15203 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी। इनमें 7556 छात्र और 7646 छात्राएं परीक्षा में मौजूद रहे। जारी परीक्षा परिणामों में 8229 स्टूडेंट फर्स्ट डिवीजन, 5773 स्टूडेंट सेकंड डिविजन, 632 स्टूडेंट थर्ड डिवीजन पास हुए।

छात्रों की बात की जाए तो 3432 फर्स्ट डिविजन, 3342 सेकंड डिविजन और 420 स्टूडेंट थर्ड डिवीजन पास हुए। कुल 7194 छात्र पास हुए हैं। वहीं छात्राओं की बात की जाए तो 4797 फर्स्ट डिवीजन 2436 सेकंड डिविजन और 212 थर्ड ईयर पास हुई। कुल 7440 छात्राएं पास हुई है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान के बांधों में 55.84 प्रतिशत पानी, पिछले 24 घंटे में 39.58 एमसीएम की बढ़ोतरी राजस्थान के बांधों में 55.84 प्रतिशत पानी, पिछले 24 घंटे में 39.58 एमसीएम की बढ़ोतरी
मानसून के चलते राजस्थान के 693 बांधों में जल आवक बनी हुई। जल संसाधन विभाग के अनुसार, बांधों की कुल...
ट्विशा शर्मा मौत मामला: सीबीआई ने अदालत में दाखिल की चार्जशीट, दोनों आरोपी न्यायिक हिरासत में
त्योहार पर मिलावटखोरों पर होगी सख्त कार्रवाई, जोखिम वाले खाद्य पदार्थों और क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के निर्देश
आम आदमी पार्टी राजस्थान ने स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारियां तेज कीं, 21 सदस्यीय प्रदेश स्तरीय चुनाव समिति गठित
35 वर्षीय युवक की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, रेलवे लाइन के पास मिला अज्ञात शव
एसबीआई जयपुर मंडल में हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, मुख्य महाप्रबंधक ओंकार नाथ चौधरी ने किया ध्वजारोहण
शहजाद पूनावाला का भाजपा से इस्तीफा: पांच साल बाद पार्टी छोड़ी, नितिन नवीन को पत्र लिखकर फैसला स्वीकारने की मांग