एलन कोचिंग का छात्र चार दिन से लापता

जनवरी से अब तक एक दर्जन कोचिंग विद्यार्थी लापता , 10 दस्तयाब, 2 की तलाश जारी

एलन कोचिंग का छात्र  चार दिन से लापता
बिहार से एक साल पहले कोटा में आईआईटी की तैयारी करने आंए थे।

कोटा। कोटा से कोचिंग विद्यार्थियों के लगातार लापता होने के मामले नहीं थम रहे है। महावीर नगर थाना क्षेत्र में पिछले चार दिन से हुए एलन कोचिंग संस्थान के छात्र का अभी तक भी कोई सुराग नहीं लगा है। कोचिंग छात्र पिछले एक साल से महावीर नगर थाना क्षेत्र में अपने दोस्त के साथ अलग-अलग रूम लेकर रह रहा था और एलन कोचिंग से आईआईटी  की तैयारी कर रहा था। कोचिंग छात्र 15 मई को बिना बताए चला गया और फिर वापस नहीं आया है।  जनवरी से लेकर अब तक एक दर्जन कोचिंग विद्यार्थी  लापता हुए जिसमें से पुलिस  ने दस विद्यार्थियों को तलाश कर उनके परिजनों को सौंपा  लेकिन दो छात्र अभी लापता चल रहे हैं, उन्हें पुलिस तलाश कर रही है। 

कोचिंग छात्र के दोस्त प्रभात कुमार ठाकुर निवासी दरभंगा (बिहार) ने 16 मई 2024 को रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें बताया कि वह और उसका दोस्त सन्नी सिंह (17) पुत्र धर्मेन्द्र सिंह निवासी दरभंगा बिहार एक साल पहले कोटा में आईआईटी  की तैयारी करने आए  थे। दोनों एलन कोचिंग से आईआईटी  की तैयारी कर रहे थे। उसका दोस्त 15 मई को बिना बताए चला गया और वापस नहीं आया है। उसे तलाश किया, लेकिन कहीं नहीं मिला उसके परिजनों को सूचना दे दी है। इस पर पुलिस ने मुकदमा धारा 363 आईपीसी में दर्ज किया और तलाश में जुट गई।  पुलिस निरीक्षक महेन्द्र कुमार मारू ने बताया कि  छात्र  की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें बनाई और सीसीटीवी फुटेज चेक किए  छात्र के त्रिवेन्द्र की ट्रेन में बैठने का एक फुटैज मिला है। इस आधार पर परिजनों के साथ  टीम को भेजा गया है। 

दो दिन पूर्व लापता हुए  छात्र को एक घंटे  में  किया दस्तयाब 
पुलिस निरीक्षक महेन्द्र कुमार मारू ने बताया कि एक छात्र को सूचना मिलने के एक घंटे बाद ही तलाश करते हुए उसे मथुरा से दस्तयाब किया और फिर परिजनों को सौंप दिया  छात्र कुछ दिन पूर्व ही कोटा में कोचिंग के लिए आया था, परिजन उसका एडमीशन ही नही करवाए पाए और वह कोटा छोड़कर चला गया। मामले में कोई रिपोर्ट नहीं दी गई। उन्होंने बताया कि इसी तरह उन्हें 18 मई को सूचना मिली थी कि  बिहार का रहने वाला एक छात्र कोटा से लापता होगया है। इसके बाद उसे ट्रेस किया  इस दौरान उसकी लोकेशन मथुरा में मिलने पर परिजनों के साथ टीम को भेजा और वहां से दस्तयाब कर उन्हें सौंप दिया । 

इस मामले में एलन कोचिंग संस्थान के निदेशक नवीन माहेश्वरी, गोविंद माहेश्वरी और नितिन शर्मा को वाट्सएप पर मैसेज किया, लेकिन उनका कोई जवाब नहीं आया

Read More ऑक्सीजोन व रिवर फ्रंट पर भी मिले मॉर्निंग वॉक की सुविधा

Post Comment

Comment List

Latest News

एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने रचा कीर्तिमान, एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने रचा कीर्तिमान, एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल
एसएमएस मेडिकल कॉलेज के ऑर्थोपेडिक्स विभाग ने एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी कर उपलब्धि हासिल की। 8...
भारत के लिए राहतभरी खबर: होर्मुज खुलते ही तेल और उर्वरक से लदे 11 जहाज सुरक्षित लौटे, ऊर्जा संकट की आशंका घटी
ईरान की कूटनीतिक पहल: आईएईए निरीक्षकों को मंज़ूरी देने से किया इनकार, अमेरिकी उपराष्ट्रपति के बयान का किया खंड़न
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद: कांग्रेस का भाजपा-आरएसएस पर तीखा हमला, आलोक शर्मा ने कहा- जिन लोगों ने प्रभु श्रीराम को नहीं छोड़ा, वे देश को क्या छोड़ेंगे 
अजमेर में भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस, राष्ट्रभक्ति के आदर्शों को किया याद
पल्स पोलियो अभियान : जयपुर जिले के 4064 बूथों पर 4 लाख 60 हज़ार से अधिक नौनिहाल गटकेंगे दो बूंद ज़िन्दगी की
राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़े एक्शन की तैयारी: SIT ने सरकार को सौंपी रिपोर्ट, ट्रस्ट को दोबारा गठित करने की सिफारिश