युवक की हत्या के मामले में आरोपी महिला बापर्दा गिरफ्तार

लिव इन रिलेशन में रह रही थी

युवक की हत्या के मामले में  आरोपी महिला बापर्दा गिरफ्तार

मृतक उसे बलैकमेल कर रहा था जिससे परेशान होकर उसकी हत्या कर दी।

कोटा । नांता पुलिस ने दो दिन पूर्व थाना क्षेत्र में बंद कमरे में एक युवक का शव मिलने के मामले में  एक महिला को मध्य प्रदेश से बापर्दा गिरफ्तार किया है । आरोपी महिला मृतक के साथ उसकी पत्नी बनकर रह रही थी । गिरफ्तार महिला किरन  से पूछताछ के दौरान सामने आया कि मृतक उसे ब्लैकमेल कर रहा था जिससे परेशान होकर उसने उसकी सोते समय सिर कुचलकर कर हत्या कर दी  और फरार हो गई। पुलिस अधीक्षक  शरद चौधरी ने बताया कि अनुसंधान के दौरान सामने आया  कि आरोपी महिला किरन मृतक के साथ उसकी पत्नी बनकर रह रही थी जो मध्य प्रदेश निवासी दीपक की पत्नी है । आरोपी महिला से पूछताछ के दौरान सामने आया कि किरन मृतक के साथ पिछले सात - आठ महीने से लिव इन रिलेशन में रह रही थी । मृतक नरेश ने उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाते हुए अश्लील वीडियो तथा फोटो लिये थे, जो किरन  के  पति को भेज दिये थे। नरेश उसे  बलैकमेल कर रहा था  जिससे परेशान होकर नवरात्रि स्थापना की रात्रि को नरेश के सो जाने के बाद पत्थर की फरशी से उसका सिर कुचल कर उसकी हत्या कर दी। उसके बाद ताला लगा कर पति दीपक के पास चली गई थी। आरोपी किरन बाई ने मृतक नरेश की हत्या करना कबूल कर लिया है तथा मामले में अनुसंधान किया जा रहा है।

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रधानमंत्री ताकाइची की युद्ध नीतियों के खिलाफ टोक्यो में Gen Z का भारी विरोध प्रदर्शन: मिसाइल लॉन्चरों की तैनाती पर जताई गंभीर चिंता, गंभीर मुद्दों को सुलझाने की दिशा में काम करने की मांग प्रधानमंत्री ताकाइची की युद्ध नीतियों के खिलाफ टोक्यो में Gen Z का भारी विरोध प्रदर्शन: मिसाइल लॉन्चरों की तैनाती पर जताई गंभीर चिंता, गंभीर मुद्दों को सुलझाने की दिशा में काम करने की मांग
जापान में पीएम सनाए ताकाइची की सैन्य नीतियों के खिलाफ टोक्यो की संसद के बाहर हजारों लोगों ने प्रदर्शन किया।...
अखिलेश यादव ने लगाया केंद्र सरकार पर सनातन परंपराओं का अपमान का आरोप, शंकराचार्य मुद्दे पर साधा निशाना 
दोनों कीमती धातुओं में सीमित घट-बढ़ : चांदी सस्ती और सोना हुआ महंगा, जानें क्या है भाव 
आमिर खान प्रोडक्शंस ने रिलीज किया ‘एक दिन’ का ट्रेलर : इमोशनल लव स्टोरी की दिखी झलक, जानें रिलीज डेट 
अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा को लेकर कांग्रेस का निशाना: सरकार कर रही परंपरा का उल्लंघन, पीएम मोदी की गैर मौजूदगी को लेकर उठाए सवाल
झुंझुनूं के ‘रीढ़ का टीला’ में मिला हजारों साल पुराने मानव बसावट का प्रमाण : पुरातात्विक उत्खनन में प्रागैतिहासिक औज़ार, मंदिर स्थापत्य और 11वीं-12वीं शताब्दी की मूर्तियों के मिले अवशेष 
जयपुर पुलिस आयुक्त की 14 मार्च को जनसुनवाई : बगरू सर्किल के बगरू, सेज, भांकरोटा एवं बिंदायका थानों के परिवादियों की करेंगेे जनसुनवाई