जेकेलोन के लेबर रूम के पास बिल्ली ने दिए बच्चे
महिलाएं और परिजन दहशत में
अस्पताल प्रशासन का दावा है कि जहां बिल्ली डेरा जमा रखा वो स्थान लेबर रूम व वार्ड से काफी दूर है।
कोटा। संभाग के बड़े अस्पताल जेकेलोन में अब तक तो महिलाएं ही प्रसव के लिए आ रही है। जेकेलोन की अव्यवस्थाओं के चलते जेकेलोन में एक बिल्ली ने भी बच्चे दिए है। हालांकि ये प्रसव अस्पताल प्रशासन नहीं कराया। लेबर रूम परिस में बिल्ली व उसके बच्चों के घूमने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वार्ड में भर्ती मरीजों के परिजनों ने बताया कि पिछले दो तीन दिन से पुराने लेबर रूम पास बने एक स्टोर रूम में एक बिल्ली और उसके तीन बच्चों ने डेरा जमा लिया है। शाम के समय बिल्ली और इनके बच्चों की धमाचौकड़ी से वार्ड में भर्ती महिलाएं और उनके परिजन दहशत में है। हालांकि अस्पताल प्रशासन का दावा है कि जहां बिल्ली डेरा जमा रखा वो स्थान लेबर रूम व वार्ड से काफी दूर है। वहां गार्ड तैनात कर रखा जो बिल्ली को लेबर रूम परिसर की ओर नहीं आने देता है। लेकिन बिल्ली व उसके बच्चे नजर चुराकर आखिर परिसर में बेखौफ घूम ही आते हैं।
इनका कहना है
लेबर रूम के पिछले भाग में गेट के पास डस्टबीन व दवाईयों के कार्टन रखे हुए है। परिजनों के आवगमन के लिए पिछला गेट खोलकर रखना पड़ता है। उसी गेट से बिल्ली व उसके बच्चे आए है। गार्ड को पाबंद किया हुआ है। लेकिन खाली समय ये बिल्ली और इसके बच्चे परिसर में आ गए है। जहां मरीज भर्ती है वहां बिल्ली नहीं पहुंच सकती है। जहां बिल्ली घूम रही वो स्थान वार्ड से काफी दूर है इससे मरीजों कोई खतरा नहीं फिर भी गार्ड को पाबंद किया हुआ है। इसको पकड़ने के लिए नगर निगम से भी संपर्क किया लेकिन वहां से इसको पकड़ने के लिए मना करने के बाद अस्पताल की ओर से बडे पिजरें मंगवाकर रखे है।
- डॉ. आशुतोष शर्मा, अधीक्षक जेकेलोन अस्पताल

Comment List