गायों को भी मिलेगी गर्मी से राहत, बीच-बीच में पानी का छिड़काव

भीषण गर्मी का दौर चल रहा

गायों को भी मिलेगी गर्मी से राहत, बीच-बीच में पानी का छिड़काव
निगम की गौशाला व कायन हाउस में लगाए कूलर।

कोटा। कोटा शहर में जिस तरह से तापमान बढ़ने पर भीषण गर्मी का दौर चल रहा है। उसमें लोगों को ही नहीं गायों को भी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में निगम की गौशाला व कायन हाउस में बंद गायों को गर्मी से राहत के लिए कूलर लगाए गए हैं। कोटा में पिछले काफी समय से तापमान 42 से 44 डिग्री के करीब बना हुआ है। साथ ही दिन के समय हीटवेव चल रही है। ऐसे में लोगों की हालत खराब हो रही है। लेकिन लोग तो एसी व कूलर में बैठकर गर्मी से राहत पा रहे हैं। जबकि मवेशियों को भी गर्मी लगने पर उनके लिए बहुत कम लोग सोच पा रहे हैं। शहर में निराश्रित हालत में घूमने वाले गौवंश तो धूप व गर्मी में ही खड़े व बैठे देखे जा सकते हैं। वहीं पीने के पानी के लिए कई जगह पर टंकी भी रखी गई है। नगर निगम ने इस दिशा में पहल करते हुए किशोरपुरा स्थित कायन हाउस व बंधा धर्मपुरा स्थित गौशाला में गौवंश को गर्मी से बचाने व राहत के इंतजाम किए हैं। करीब दो हजार से अधिक गौवंश वाली इस गौशाला में धूप से गायों को बचाने के लिए जहां बाड़ों में व खुले स्थान पर हरी नेट लगाई गई है। वहीं कई बाड़ों में जहां अधिक आवश्यकता है वहां कूलर भी लगाए गए हैं।

नगर निगम गौशाला समिति के पूर्व अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह का कहना है कि गौशाला व कायन हाउस में शहर से निराश्रित हालत में घूमते पकड़े गए गौवंश है। जिनमें कई बीमार व कमजोर हालत में है। ऐसे में निगम की ओर से हर साल गर्मी में राहत के लिए ग्रीन नेट लगाई जाती है। लेकिन बरसात में या तेज हवा में कई बार वह फट भी जाती है। निगम की ओर से गौशाला व कायन हाउस में नेट के साथ ही हवा के लिए कूलर भी लगाए हैं। वहीं बीच-बीच में पानी का छिड़काव भी किया जाता है। पीने के पानी की भी बेहतर सुविधा की जा रही है।
सूत्रों के अनुसार गौशाला में शीघ्र ही कोटा दक्षिण के पूर्व महापौर की ओर से पानी के छिड़काव का सिस्टम लगवाने की संभावना है। नगर निगम आयुक्त ओम प्रकाश मेहरा ने बताया कि गायों को भी इंसानो की तरफ धूप व गर्मी लगती है। उनके लिए हरी नेट के साथ ही हवा का भी इंतजाम किया गया है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जयपुर में ग्रामीण सेवा शिविर लगाकर एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट बांटी जा रही...
बाल विवाह पर सरकार का बड़ा प्रहार: शादी के कार्ड बताएंगे दूल्हा-दुल्हन की उम्र, फ़डणवीस सरकार ला रही नया नियम
वाराणसी में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई ये मचा हड़कंप: 8 कोचिंग संस्थान सील, वीडीए की ताबड़तोड़ कार्रवाई
आंगनबाड़ी केंद्रों पर 24 जून से शुरू हुआ ‘खिलौना बैंक’, प्रवेशोत्सव एवं वृक्षारोपण अभियान
क्या फिर दुनिया बढ़ रही है महामारी की ओर? फ्रांस में पहला इबोला मरीज मिलने से स्वास्थ्य एजेंसियां सतर्क, जानिए किन देशों में बढ़ा खतरा
चिकित्सक विहीन अस्पतालए मरीजों की बढ़ी परेशानी
निलंबित आरएएस अशोक कुमार असीजा का मुख्यालय बदला, अब उदयपुर संभागीय आयुक्त कार्यालय निर्धारित