31 लाख की लूट का वांछित इनामी बदमाश गिरफ्तार

चार महीनों से चल रहा था फरार

31 लाख की लूट का वांछित इनामी बदमाश गिरफ्तार

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।

कोटा। साइबर सेल की सूचना पर गुमानपुरा थाना पुलिस  ने चार महीन पहले हुई 31 लाख रुपए की लूट के मामले में फरार चल रहे आरोपी को  मंगलवार को गिरफ्तार किया। इस मामले में पूर्व में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। जीलानी बाबा की दरगाह के पास थाना अनन्तपुरा निवासी  50 हजार का ईनामी साजिद हुसैन उर्फ धीरप पुत्र रफीक मोहम्मद (24 साल ) 31 लाख रुपए की लूट के मामले में चार महीनों से फरार चल रहा था कोटा शहर पुलिस ने इसे को मंगलवार को गिरफ्तार किया। एसपी शरद चौधरी ने बताया कि 21 जून को व्यापारी विनय गोयल  का कर्मचारी जितेंद्र मेहता रावतभाटा रोड स्थित नीतेश जिंदल की मोबाइल शॉप से 31 लाख रुपए लेकर लौट रहा था। दोपहर करीब 4 बजे टीचर्स कॉलोनी के पास दो बाइकों पर आए बदमाशों ने  चाकू से हमला कर पैसों से भरा बैग लूट कर भाग गए। पूर्व में घटना के मुख्य सूत्रधार विष्णु प्रजापति और लूट एवं हमले के आरोपी इनायत हुसैन, इरफान अंसारी और नरेश को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।  एसपी चौधरी ने बताया कि आरोपी साजिद हुसैन घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। इसकी गिरफ्तारी के लिए 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। साइबर सेल के हेड कांस्टेबल सुरेश शर्मा को सूचना मिली कि आरोपी छावनी के पास रामचंद्रपुरा पुलिया के नीचे छिपा हुआ है। इस सूचना पर एसएचओ भूपेंद्र सिंह मय टीम द्वारा आरोपी को बापर्दा गिरफ्तार किया।

Post Comment

Comment List

Latest News

राजनीति में कभी नहीं होता पूर्ण विराम : सक्रिय लोग समाज और देश की प्रगति में देते है योगदान, मोदी ने कहा- संसद के दोनों सदन एक-दूसरे के पूरक राजनीति में कभी नहीं होता पूर्ण विराम : सक्रिय लोग समाज और देश की प्रगति में देते है योगदान, मोदी ने कहा- संसद के दोनों सदन एक-दूसरे के पूरक
मोदी ने राज्यसभा से सेवानिवृत्त हो रहे 59 सदस्यों को विदाई देते हुए कहा कि राजनीति में कभी पूर्ण विराम...
जयपुर पुलिस का बड़ा कदम : OLA कैब में जोड़ा SOS बटन, अभय कमाण्ड सेंटर से जुड़े एक लाख वाहन
जयपुर हाईवे को सुरक्षित बनाने की दिशा में ठोस कदम : हाईवे से हटेंगे ब्लैक स्पॉट, अतिरिक्त एम्बुलेंस लगाने की दी मंजूरी
आईआईएस विश्वविद्यालय का 11वां दीक्षांत समारोह : विभिन्न विभागों की 3451 छात्राओं को दी उपाधियां, बागड़े ने कहा- समारोह नारी-स्वाभिमान और राष्ट्र-नवोन्मेष की समन्वित यात्रा का उत्सव
एनआईए की बड़ी कार्रवाई : म्यांमार आतंकी कनेक्शन में 7 विदेशी नागरिक गिरफ्तार, भारत में अवैध रूप से घुसे थे आरोपी
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर : प्रदेश में अगले कुछ दिन रहेगा आंधी-बारिश का दौर, ओलावृष्टि की भी संभावना
कैबिनेट में जल्द पारित होगा कोचिंग सेंटर कानून : आपत्तियों और सुझावों पर किया विचार, छात्रों को मिलेगी राहत