असर खबर का - 2 साल बाद सलाखों से आजाद होंगे बाघिन टी-114 के दोनों शावक

3 गुना 3 के पिंजरे से निकल 5 हैक्टेयर के एनक्लोजर में दौड़ेंगे शावक

असर खबर का - 2 साल बाद सलाखों से आजाद होंगे बाघिन टी-114 के दोनों शावक

मुकुंदरा व रामगढ़ टाइगर रिजर्व में होगी रिवाइल्डिंग।

कोटा । अभेड़ा बॉयोलोजिकल पार्क के पिंजरे में कैद बाघिन टी-114 के दोनों शावकों को आखिरकार 2 साल बाद आजादी मिलेगी।  अब उन्हें मुकुंदरा व रामगढ़ टाइगर रिजर्व में रिलीज किया जाएगा। इसके लिए भारत सरकार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय वन्यजीव प्रभाग से आदेश जारी हो चुके हैं। इसमें मादा शावक को मुकंदरा टाइगर रिजर्व तो नर को रामगढ़ टाइगर रिजर्व में रिलीज किया जाएगा। रिलीज से पहले इन दोनों शावकों को रेडियो कॉलर लगाया जाएगा। 

5-5 हैक्टेयर के एनक्लोजर में होगी रिवाइल्डिंग
दो साल से 3 गुना 3 साइज के पिंजरे (नाइट शेल्टर) में रह रहे शावक अब 5-5 हैक्टेयर के एनक्लोजर  में रहेंगे। जहां उनकी रिवाइल्डिंग की जाएगी। मुकुंदरा के दरा अभयारणय में लगभग पोर्टेबल एनक्लोजर का काम पूरा हो चुका है। वहीं, रामगढ़ टाइगर रिजर्व की जेतपुर रेंज में पहले से ही पोर्टेबल एनक्लोजर बना हुआ है।  जहां दोनों शावक जंगल की परिस्थितियों के मुताबिक खुद को ढाल सकेंगे। 

इन शर्तों का करना होगा पालन
- रेडियो कॉर्लर व रिलीजिंग का कार्य कड़ाई से राज्य वन विभाग की देखरेख में किया जाएगा।
- पकड़ने और छोड़ने के बाद की जटिलताओं से बचने के लिए भी उचित सावधानी बरती जाए। -इस आॅपरेशन के दौरान बाघ शावकों को कम से कम नुकसान पहुंचे। 
- चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन व राज्य वन विभाग द्वारा रेडियो कॉलरिंग व रिलीजिंग के दौरान और बाद में नियमित निगरानी की जाएगी। 
- एनटीसी प्रोटोकॉल की पालना सुनिश्चित करनी होगी। सहित अन्य जरूरी निर्देश दिए गए हैं।  

नवज्योति ने लगातार उठाया मामला
बाघिन टी-114 के दोनों शावकों को ढाई साल की उम्र में गत वर्ष 1 फरवरी को रणथम्भौर से अभेड़ा बायोलॉजिकल पार्क में शिफ्ट किया गया था। तब, 6 माह बाद मुकुंदरा में शिफ्ट किए जाने के आदेश थे। लेकिन, शिफ्टिंग में लगातार देरी होने के कारण इनके जंगल में सरवाइव करने को लेकर अंदेशा बढ़ने लगा और वन्यजीवों की शिफ्टिंग की मांग उठने लगी। 2 साल तक शावकों की शिफ्टिंग को लेकर फैसला नहीं होने पर दैनिक नवज्योति वन्यजीव प्रेमियों की आवाज बना और वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट के नजरिए से लगातार खबरें प्रकाशित कर वन अधिकारियों को शिफ्टिंग में अनावश्यक देरी से रिवाइल्डिंग में बढ़ती चुनौतियां, शावकों का व्यवहार, जंगल में सरवाइवल, शिकार की कला, जंगल की विषम परिस्थितियों में खुद को ढालने को लेकर संशय सहित अन्य चुनौतियों पर ध्यान आकर्षित किया था। 

Read More केन्द्रीय सहकारी बैंकों की सेवाओं का होगा विस्तार, नई शाखाएं और बीमा व्यवसाय शुरू करने की तैयारी

17 को खबर छपी, 26 को आदेश हो गए
दैनिक नवज्योति ने हाल ही में 17 नवम्बर को हुक्मदारों के दोहरे नजरिए में फंसी बाघों की तक्दीर... शीर्षक से खबर प्रकाशित कर   2 साल के बाघ को शावक मानना और सरिस्का के ढाई साल के एसटी 2303 को सब एडल्ट मान रामगढ़ टाइगर रिजर्व  में शिफ्ट करने पर एक ही ऐज कैटेगिरी के शावकों के प्रति दोहरा रवैया अपनाने को लेकर विशलेषणात्मक व तथ्यात्मक खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद 26 नवम्बर को दोनों शावकों की शिफ्टिंग के आदेश जारी हो गए। हालांकि नवज्योति, अगस्त 2023 से ही लगातार शावकों की रिवाइल्डिंग के लिए पांच हैक्टेयर के एनक्लोजर में शिफ्ट किए जाने की आवाज उठाता रहा है। आखिरकार नवज्योति के प्रयास रंग लाए और 3 गुणा 3 के छोटे पिंजरे से आजादी मिल सकेगी। 

Read More यातायात सुधार, खेल अवसंरचना और नई योजनाओं को मिलेगा बल, द्रव्यवती नदी के किनारे एलिवेटेड ट्रैफिक कॉरिडोर की डीपीआर को मंजूरी

अब मुकुंदरा में हो जाएंगे तीन बाघ 
मादा शावक के मुकुंदरा में शिफ्ट होने के साथ ही यहां बाघों की संख्या 2 से बढ़कर 3 हो जाएगी। यहां नर बाघ एमटी-5 व बाघिन एमटी-6 विचरण कर रही है। वहीं, नर शावक के आने से रामगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या 5 से बढ़कर 6 हो जाएगी। 

Read More ऑपरेशन क्लीन स्वीप : प्याज की फसल में अफीम के 363 पौधे जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

अभेड़ा बायोलॉजिकल पार्क में पल रहे दोनों शावकों की शिफ्टिंग को लेकर आदेश जारी हो चुके हैं। मुकुंदरा व रामगढ़ टाइगर रिजर्व  के डीएफओ से इस संबंध में बात हो चुकी है। दोनों अधिकारियों के कहने पर अभेड़ा से शावकों को शिफ्ट कर दिया जाएगा। हमारी तरफ से तैयारियां पूरी है।
- अनुराग भटनागर, उपवन संरक्षक, वन्यजीव विभाग कोटा 

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब सीएम भगवंत मान का दावा : राजस्थान पर 1.44 लाख करोड़ पानी का बकाया, भुगतान नहीं करने पर आपूर्ति रोकने की चेतावनी पंजाब सीएम भगवंत मान का दावा : राजस्थान पर 1.44 लाख करोड़ पानी का बकाया, भुगतान नहीं करने पर आपूर्ति रोकने की चेतावनी
भगवंत मान ने राजस्थान पर पानी का 1.44 लाख करोड़ रुपए बकाया होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि...
पश्चिम एशिया संकट के बीच राजनाथ ​सिंह का बड़ा बयान: बोले-ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग में आत्मनिर्भरता जरूरी, विकसित भारत के लक्ष्य को पाने के लिए नई प्रौद्योगिकियों को अपनाना आवश्यक
वॉशिंगटन डीसी के सैन्य बेस पर अज्ञात ड्रोन दिखने से हड़कंप: मार्को रूबियो और पीट हेगसेथ की बढ़ाई सुरक्षा, व्हाइट हाउस में उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन
LPG गैस की कमी के दौरान बढ़ते साइबर फ्रॉड पर एडवाइजरी जारी
विकसित राजस्थान 2047 के लिए एमएसएमई बनेगा 'ग्रोथ इंजन': जोगाराम पटेल
जयपुर में MINI Cooper S 'विक्ट्री एडिशन' का भव्य आगाज़: BMW इंडिया 1 अप्रैल से बढ़ाएगा 2 प्रतिशत तक दाम
सीबीएसई ने प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए शुरू किया इंटीग्रेटेड पेमेंट सिस्टम,