असर खबर का - प्रेमनगर में पुलिया पर सड़क का निर्माण पूरा

महीने भर काम बंद रहने पर नवज्योति ने उठाया था मुद्दा

असर खबर का - प्रेमनगर में पुलिया पर सड़क का निर्माण पूरा
सड़क पर फैली धूल मिट्टी के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

कोटा। औद्योगिक क्षेत्र के प्रेमनगर इलाके में नाले पर बन रही पुलिया पर सड़क निर्माण कार्य पिछले एक महीने से अटके रहने के के बाद पूरा हो चुका है। पुलिया पर सड़क नहीं बनने से यहां से गुजरने वाले राहगीरों और निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, जिसे लेकर नवज्योति ने 28 अप्रैल को पेज संख्या 7 पर प्रेमनगर में पुलिया बना दी, सड़क के लिए अभी इंतजार शीर्षक की खबर प्रकाशित की थी जिस पर युआईटी के सहायक अभियंता शैलेंद्र जैन ने बिजली के खंभें हटने के बाद जल्द ही सड़क निर्माण का आश्वासन दिया था।

यह था मामला
दरअसल प्रेमनगर तृतीय के पास अनंतपुरा चौराहा से डीसीएम चौराहे के बीच मार्ग से हर दिन भामाशाह मंडी और औद्योगिक क्षेत्र में जाने हजारों वाहनों का गुजरना होता था। लेकिन बीच में पड़ने वाले नाले में बरसात के समय ज्यादा पानी आ जाने से कई बार सड़क बाधित हो जाती थी। जिसके समाधान के लिए ही यहां पुलिया का निर्माण किया जा रहा था। लेकिन सड़क को चौड़ा करने और बिजली के खंभों को हटाने के चलते सड़क का कार्य रुका पड़ा था। वहीं सड़क पर फैली धूल मिट्टी के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। जिसके लिए नवज्योति की ओर से खबर भी प्रकाशित की गई थी। जिसका संज्ञान लेते हुए यूआईटी की ओर से ठेकेदार को जल्द कार्य करने के लिए निर्देशित किया था।

इनका कहना है
सड़क को चौड़ा करने और बिजली के खंभों के चलते सड़क का निर्माण कार्य रुका हुआ था। जिसके लिए संबंधित बिजली कंपनी को पत्र लिखा हुआ था। वहीं खंभें हटने के तुंरत बाद ही सड़क के निर्माण हेतू ठेकेदार को निर्देशित कर दिया था।
- शैलेंद्र जैन, सहायक अभियंता यूआईटी

Post Comment

Comment List

Latest News

महाराणा प्रताप जयंती पर शुभकामनाएं: सीएम भजनलाल शर्मा ने दी बधाई, स्वाभिमान और देश सेवा का किया आह्वान महाराणा प्रताप जयंती पर शुभकामनाएं: सीएम भजनलाल शर्मा ने दी बधाई, स्वाभिमान और देश सेवा का किया आह्वान
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महाराणा प्रताप जयंती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने वीर शिरोमणि को महान योद्धा...
कर्नाटक में सियासी संग्राम तेज: RSS पर सवाल उठाने पर भड़के विजयेंद्र, नेशनल हेराल्ड विवाद फिर गरमाया
मेक-इन-इंडिया उत्पादों को सरकारी खरीद में प्राथमिकता, वित्त विभाग ने जारी किए नए दिशा-निर्देश
युद्धविराम पर मुहर! ट्रंप बोले- जल्द सामने आएंगे समझौते के पूरे राज
राम मंदिर चंदा विवाद गरमाया: अयोध्या में कथित घोटालों पर कांग्रेस का केंद्र पर निशाना, SIT की निष्पक्षता पर भी सवाल
इंडिया स्टोनमार्ट-2028 : रीको, सिडोस और लघु उद्योग भारती के मध्य त्रि-पक्षीय एमओयू
केकड़ी एसडीओ सुरेश कुमार को सरवाड़ एसडीओ का अतिरिक्त प्रभार, प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव