असर खबर का - निगम ने वसूल किया 19,500 रुपए जुर्माना

सड़क पर निर्माण सामग्री फैलाने पर की कार्रवाई

असर खबर का - निगम ने वसूल किया 19,500 रुपए जुर्माना

शहर में गंदगी फेैलाते पाह जाने और सड़क पर निर्माण सामग्री डालकर रास्ता अवरूद्ध करने वालों के खिलाफ जुर्माना व चालान किया जा रहा है।

कोटा। नगर निगम कोटा दक्षिण में स्वच्छता सर्वेक्षण-2023 के अंतर्गत शहर में गंदगी फैलाने वालों पर जुर्माने की कार्रवाई लगातार की जा रही है। मंगलवार को भी कार्रवाई करते हुए 19 हजार 500 रुपए जुर्माना वसूल किया गया।  इस संबंध में हाल ही नवज्योति ने इस संबंध में समाचार प्रकाशित कर समस्या को उजागर किया था। कार्यवाहक आयुक्त राजेश डागा ने बताया कि   सभी स्वास्थ्य निरीक्षकों को निर्देशित किया हुआ है। जिसमें शहर में गंदगी फेैलाते पाह जाने और सड़क पर निर्माण सामग्री डालकर रास्ता अवरूद्ध करने वालों के खिलाफ जुर्माना व चालान किया जा रहा है। उसी के तहत मंगलवार को सेक्टर 6 के स्वास्थ्य निरीक्षक सुरेंद्र पंवार ने महावीर नगर क्षेत्र के वार्ड  70 में निर्माण सामग्री सड़क पर डालने पर मौके पर ही दो जनोंं पर कार्रवाई करते हुए 14 हजार  रुपए का जुर्माना किया। वहीं सेक्टर 8 के स्वास्थ्य निरीक्षक नासिर ने भी  कार्रवाई करते हुए चालान काटे गए और जुर्माना राशि 55 सौ रुपए वसूल की गई। डागा ने बताया कि नगर निगम कोटा दक्षिण के स्वास्थ्य निरीक्षकों ने 19 हजार 500 रुपए निगम कोष में जमा करवाए। 

Post Comment

Comment List

Latest News

अफीम की खेती करते एक व्यक्ति गिरफ्तार, मौके पर ही नष्ट की फसल  अफीम की खेती करते एक व्यक्ति गिरफ्तार, मौके पर ही नष्ट की फसल 
राजस्थान में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) ने चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा में एक गांव में दबिश देकर अफीम की खेती...
गुजरात में विदेशों से आए खिलौनों और खाद्य पदार्थों के पार्सल : निकला 3 करोड़ का अवैध चरस-गांजा, पुलिस ने किया जब्त
बंगलादेश के दौरे पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव, रोहिंग्या शरणार्थियों की स्थिति का किया निरीक्षण 
रंगीलों राजस्थान का होली से विशेष लगाव, आमजन होली पर लें अंत्योदय का संकल्प : भजनलाल
पंजाब में शिवसेना के जिला प्रधान की गोली मारकर हत्या : गोलीबारी में एक बच्चा भी घायल, जांच में जुटी पुलिस
भजनलाल शर्मा ने लोगों के साथ खेली होली : रंगोत्सव की दी शुभकामनाएं, कहा- रंगोत्सव प्रदेशवासियों के जीवन को सुख व खुशहाली के विविध रंगों से परिपूर्ण करे
मुर्मु और मोदी सहित कई नेताओं ने दी होली की शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व एकता, प्रेम और सद्भाव का देता है संदेश