घर से बड़े रैम्प, सड़क पर चबूतरे और गार्डन

शहर भर में अतिक्रमण की भरमार, पॉश कालोनियों में हालात ज्यादा खराब

घर से बड़े रैम्प, सड़क पर चबूतरे और गार्डन

बरसात में नालियां जाम होने से आएगी समस्या।

कोटा। शहर की पॉश कॉलोनियों की हालत इतनी अधिक खराब है कि लाखों-करोड़ों रुपए खर्च कर दो-दो-तीन-तीन मंजिल के मकान तो बना लिए। लेकिन उन मकानों में वाहन खड़े करने के लिए पॉर्च या गैराज का प्रावधान नहीं किया। ऐसे में उन वाहनों को रखने के लिए घर के बाहर सड़क सीमा में नालियों को ढक दिया गया। उन नालियों पर इतने बड़े-बड़े रैम्प बना दिए गए जिससे उन पर वाहनों को खड़ा किया जा रहा है। जिससे नालियों के साथ ही सड़क पर भी कब्जा जमाया जा रहा है। वहीं कई लोगों ने घर के बाहर नाली पर चबूतरा बनाकर उस पर कूलर रख लिए। किसी ने नालियों को ढककर उस पर लोहे की जालियों से कवर कर गार्डन बना लिया। जहां कुछ पौधे लगाकर सड़क तक पर कब्जा कर लिया। 

वाहनों के लिए शेड, चौकीदार की हट तक
हालत यह है कि लोगों ने न केवल नालियों को करव कर दिया। वरन् घर के आगे लोहे की एंगल से शेड लगाकर सड़क तक पर कब्जा कर लिया। उन शेड में वाहन खड़े किए जा रहे है। कई लोगों ने तो नालियों को कवर कर मकान की सुरक्षा के लिए गार्ड की हट तक बना दी। जिसके आगे वाहन खड़े किए जा रहे है। 

आमने-सामने मकानों के कारण संकरे हुए रोड
नए कोटा शहर का तलवंडी इलाका हो या बसंत विहार, दादाबाड़ी हो या वल्लभ नगर, न्यू कॉलोनी गुमानपुरा हो या अशोका कॉलोनी, बोरखेड़ा की कॉलोनियां हो या बजरंग नगर की। यहां तक की माला रोड, खेड़ली फाटक और भीमगंजमंडी के अलावा सिविल लाइंस तक में यही हालत है। गली में एक दूसरे को देखकर अधिकतम लोगों ने आमने-सामने सड़क तक अतिक्रमण कर लिया है। जिससे दोनों तरफ से सड़क सिकुड़ते हुए संकरी हो गई है। अधिकतर पॉश कॉलोनियों में सड़कों की चौड़ाई तो बहुत अधिक है। लेकिन वर्तमान में जो हालात है उनमें दो कारें एक साथ नहीं निकल सकती। यदि कारें एक साथ निकलना चाहें तो अन्य वाहनों को रूकना पड़ता है। जिससे कुछ लोगों के कारण आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।  सड़कें संकरी होने से यातायात में बाधा उत्पगन्न हो रही है। वहीं नालियां ढकने से उनकी सफाई तक नहीं हो पा रही। जिससे आने वाले दिनों में बरसात का पानी नालियों में भरने से पानी भरने की समस्या से दोचार होना पड़ेगा। 

शिकायत पर कार्रवाई
नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि जिन लोगों ने ऐसा कर रखा है उनके खिलाफ शिकायत आने पर निगम की ओर से कार्रवाई की जाती है। साथ ही जहां फेरो कवर हैं वहां उन्हें हटाकर सफाई की जाती है। लेकिन बरसात से पहले ऐसी जगहों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

Read More ऑपरेशन क्लीन स्वीप : 7.42 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी दामोदर प्रसाद गिरफ्तार, अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी

नहीं हो रही कार्रवाई
लोगों ने बताया कि नगर निगम और केडीए का जाब्ता गरीब आदमी का तो अतिक्रमण बनाकर तुरंत कार्रवाई कर देते हैं। लेकिन अमीर लोगों द्वारा इतने बड़े-बड़े कब्जे कर अन्य लोगों के लिए परेशानी खड़ी की जा रही है। उन पर कोई कार्रवाई नहीं करता। केशवपुरा निवासी रमेश शर्मा का कहना है कि उनके मकान के पास से नाली निकल रही है। लेकिन पड़ौसी ने मकान के आगे रैम्प बनाकर नाली को ढक दिया। उन्हें देखकर दूूसरे ने चबूतरा बना लिया। अब हालत यह है कि वहां नाली नजर नहीं आने से उसकी सफाई तक नहीं हो रही है। ऐसा करने वाले अमीर लोग हैं इस कारण से उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। वक्फ नगर निवासी जमीन अहमद का कहना है कि नगर निगम ओर केडीए को बिना भेदभाव के  सभी अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। अतिक्रमण हटाने में भेदभाव करने के कारण दूसरे लोगों के हौंसले बुलंद हो रहे है। यदि शुरुआत में ही ऐसा करने वालों को रोक दिया जाए तो बाद में समस्या ही नहीं होगी। 

Read More कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, इलाके में दहशत

इनका कहना है
नालियों को कवर कर अतिक्रमण करने वालों के  खिलाफ कई जगह पर कार्रवाई की है। बोरखेड़ा  और बापू नगर रेलवे कॉलोनी इलाकों में कई जगह पर नालियों से अतिक्रमण हटवाए हैं।  बरसात से पहले ऐसी जगहों पर लगातार कार्रवाई कर अतिक्रमण हटाए जाएंगे। 
- महावीर शर्मा, एएसपी व अतिक्रमण प्रभारी कोटा विकास प्राधिकरण 

Read More लापरवाही : मौसमी बीमारियों का प्रकोप मरीजों पर पड़ रहा भारी,भटक रहे मरीज

Post Comment

Comment List

Latest News

आईसीसी टी-20 विश्व कप : लगातार तीसरी जीत से श्रीलंका सुपर आठ में, ऑस्ट्रेलिया लगभग बाहर आईसीसी टी-20 विश्व कप : लगातार तीसरी जीत से श्रीलंका सुपर आठ में, ऑस्ट्रेलिया लगभग बाहर
आईसीसी टी-20 विश्व कप में पल्लेकेले में श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर सुपर-8 में जगह बनाई। पथुम...
ताड़केश्वर महादेव मंदिर में पुजारियों से अभ्रदता मामला, धरना-प्रदर्शन के बाद एएसआई को किया एपीओ
रणजी ट्रॉफी : देवदत्त पड़िक्कल का दोहरा शतक, कर्नाटक ने बनाया रनों का पहाड़
सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की पंचायतों के परिसीमन को चुनौती देने वाली एसएलपी, हाईकोर्ट की खंडपीठ के आदेश में दखल से इनकार
आज का भविष्यफल     
जेईई-मेन : राजस्थान फिर रहा शीर्ष पर, गत वर्ष के मुकाबले इस वर्ष 14 से घटकर 12 हुई परसेंटाइल हासिल करने वालों की संख्या 
प्राचीन श्री लक्ष्मी जगदीश मंदिर तक पहुंचना हुआ श्रद्धालुओं के लिए कष्टदायक : मांस की दुकानों, गंदगी और अतिक्रमण से आस्था पर पड़ रही है चोट