असर खबर का - बनेठिया-बूढ़ादीत मार्ग पर बबूलों की सफाई शुरू

दैनिक नवज्योति में खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया पीडब्ल्यूडी विभाग

असर खबर का - बनेठिया-बूढ़ादीत मार्ग पर बबूलों की सफाई शुरू
ग्रामीणों द्वारा लगातार प्रशासन से सड़क मार्ग के दोनों ओर सफाई कार्य करवाने की मांग की जा रही थी।

बूढ़ादीत। दैनिक नवज्योति में खबर प्रकाशित होने के 4 दिन बाद हरकत में आए सार्वजनिक निर्माण विभाग ने बनेठिया से बूढ़ादीत के 5 किलोमीटर सड़क मार्ग पर शनिवार को जेसीबी से बबूलों की सफाई का काम शुरू कर दिया है। गौरतलब है कि बनेठिया-बूढ़ादीत सड़क मार्ग पर झाड़ बबूल उगे होने से राहगीरों को हादसों का खतरा सता रहा था। ग्रामीणों द्वारा लगातार प्रशासन से सड़क मार्ग के दोनों ओर सफाई कार्य करवाने की मांग की जा रही थी। सुनवाई नहीं होने पर दैनिक नवज्योति ने 4 जून को प्रमुखता के साथ खबर प्रकाशित कर प्रशासन का ध्यानाकर्षण किया था।

इस पर सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा शनिवार को बनेठिया-बूढ़ादीत सड़क मार्ग पर जेसीबी मशीन की सहायता से दोनों ओर सफाई का कार्य शुरू करवा दिया गया है। ग्रामीण पूर्व सरपंच गिरजा मीणा, रामसिंह गोचर, बाबूलाल बैरवा, रामरतन बैरवा सहित ग्रामीणों ने सार्वजनिक निर्माण विभाग और दैनिक नवज्योति का आभार जताया है। साथ ही सीएडी विभाग सुल्तानपुर से जल्द मनरेगा या जेसीबी मशीन की सहायता से बनेठिया-बूढादीत सड़क मार्ग के दोनों ओर ड्रेन खुदाई व सफाई कार्य करवाने की मांग की है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 3.81 करोड़ की साइबर ठगी, नागपुर से गिरोह का मुख्य आरोपी गिरफ्तार फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 3.81 करोड़ की साइबर ठगी, नागपुर से गिरोह का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
राजस्थान पुलिस की स्टेट साइबर क्राइम शाखा ने फॉरेक्स ट्रेडिंग और ऑनलाइन निवेश के बहाने देशभर में ठगी करने वाले...
खरगे का भाजपा पर बड़ा आरोप: ‘मध्यप्रदेश बन गया भ्रष्टाचार का केंद्र’, चावल घोटाले से लेकर जमीन घोटाले तक उठाए मुद्दे
पंजाब में दलित सशक्तिकरण पर BJP का बड़ा दांव, ‘विजन-2027’ में शिक्षा, रोजगार और राजनीतिक भागीदारी पर फोकस
होर्मुज जलडमरूमध्य पर बढ़ा तनाव: ओमान जाएंगे ईरानी विदेश मंत्री, अमेरिका पर समझौता उल्लंघन का लगाया आरोप
कमजोर मानसून से संकट में खरीफ फसलें : अंता विधायक प्रमोद जैन भाया ने चम्बल की दांयी मुख्य नहर में तत्काल पानी छोड़ने की मांग की
बारुईपुर कांड: नाबालिग की हत्या और युवक की लिंचिंग के बाद दोनों परिवारों से मिलेंगे CM शुभेंदु अधिकारी, 5 गिरफ्तार
अलवर में जीएसटी अधिकारी के घर हुई लाखों की डकैती का जल्द खुलासा होगा : राहुल प्रकाश