असर खबर का - दो बंद कॉम्पलेक्स के ताले खुले, टॉयलेट की सफाई हुई

दैनिक नवज्योति की खबर पर चेता भवानीमंडी पालिका प्रशासन

असर खबर का - दो बंद कॉम्पलेक्स के ताले खुले, टॉयलेट की सफाई हुई
कॉम्पलेक्स के बंद होने से लोगों को खुले में टॉयलेट जाना पड़ता था।

भवानीमण्डी। दैनिक नवज्योति के समाचारों के बाद प्रशासन ने शनिवार को दो सुविधा कॉम्लेक्स के ताले खुलवा दिए। जबकि दो अन्य आधुनिक शौचालयों की भी सफाई करवाई है, लेकिन अभी शहर में छह कॉम्पलेक्स बंद और बदहाल हैं। जानकारी अनुसार नवज्योति टीम ने 6 दिसंबर को शहर में बंद आधुनिक शौचालयों को लेकर मुद्दा उठाया था जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया और दो सुविधा कॉम्पलेक्स के ताले खुलवाए दिए। भवानीमंडी शहर में बने सफाईकर्मियों के फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र जारी करने, ठेके पर लगे सफाईकर्मियों के नाम हो रहे फजीर्वाड़े व बंद पड़े कॉम्पलेक्स की खबरों पर शनिवार को नगर पालिका प्रशासन ने हरकत की। पचपहाड़ और सरकारी कुएं के पास स्थित आधुनिक शौचालयों की सफाई कर यहां केयर टेकर भी लगाए गए। ये दोनों कॉम्पलेक्स नाम के ही आधुनिक है जबकि बदहाल अवस्था में थे। इधर सब्जीमंडी में बंद पडे कॉम्पलेक्स के ताले खुलवाकर चालू करवा दिया गया। सब्जी मंडी में प्रतिदिन सैंकडों महिलाओं की आवाजाही रहती है और महिला सब्जी विक्रताओं को यहां कई घंटे काम करना पडता है, लेकिन इस कॉम्पलेक्स के बंद होने से लोगों को खुले में टॉयलेट जाना पड़ता था। जिससे शर्मिंदगी महसूस होती है। शनिवार को कॉम्पलेक्स के ताले खोलकर सफाई की गई तो ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की। 

अधिकारियों को देना होगा जवाब
भवानीमंडी नगर पालिका के पास 133 स्थाई व 80-90 सफाईकर्मी विभिन्न प्लेसमेंट एजेंसियों के माध्यम से होने के बावजूद शहर की सफाई व्यवस्था बदहाल है। स्वच्छ भारत मिशन और अन्य कोष से लाखों रूपए खर्च करके बनाए गए सुविधा कॉम्पलेक्सों पर ताले लगे है। शनिवार को चार कॉम्पलेक्स चालू हालत में हो गए, लेकिन छह अभी भी बंद है। सरकारी धन के दुरूपयोग और सफाईकर्मियों के नाम हो रहे फजीर्वाड़े का अधिकारियों को जवाब देना होगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इसरो (ISRO) की भविष्य की भूमिका को लेकर केंद्र सरकार पर अंतरिक्ष क्षेत्र के आक्रामक...
नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान पर जोर
ईरान पर अमेरिका का बड़ा आर्थिक वार: ट्रंप प्रशासन आज लगाएगानए प्रतिबंध; तेल, बैंकिंग और शिपिंग कंपनियां निशाने पर
अयोध्या में मछली भोज पर राजनीति गरमाई! योगी के आरोप पर अजय राय का पलटवार, कहा- आरोप साबित हुआ तो दे देंगे इस्तीफा
परिवहन विभाग के सभी उड़नदस्ता वाहनों की लाइव होगी लोकेशन, लापरवाही पर निरीक्षक और डीटीओ होंगे जिम्मेदार
कैग की रिपोर्ट में खुलासा: पेट्रोल-डीजल से रोजाना 60-70 करोड़ का राजस्व, सड़क उपकर के उपयोग पर सवाल
मेडिकल डिवाइस कंपनियों को बड़ी राहत: सरकार ने नियमों में बदलाव का प्रस्ताव रखा, अनुपालन लागत और मंजूरी समय होगा कम