पिता बोले- मंत्री सबूत पेश करें , हमारी बच्ची ऐसी नहीं थी

एलन कोचिंग छात्रा आत्महत्या मामला

पिता बोले-   मंत्री सबूत पेश करें , हमारी बच्ची ऐसी नहीं थी

हॉस्टल संचालक द्वारा भी दिया गया बयान दिशाहीन है।

कोटा। विज्ञान नगर थाना क्षेत्र में दो दिन पूर्व एलन कोचिंग की छात्रा द्वारा फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने के मामले में गुरुवार को पुलिस ने  पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। कोटा पहुंचे कोचिंग छात्रा के पिता ने मंत्री द्वारा उनकी पुत्री के विषय में दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि अगर  मंत्री के पास इस मामले में कोई एविडेंस है तो हमारे समक्ष पेश करें । हमारी बच्ची को जितना हम जानते हैं उतना कोई नहीं जानता मेरी बेटी ऐसी नहीं थी। उन्होंने रोते हुए बताया कि हॉस्टल संचालक द्वारा भी दिया गया बयान दिशाहीन है।  12 सितंबर को रात करीब 9:30 बजे पुत्री से बात हुई थी उसे थोड़ा बुखार था, उसने बताया था कि यहां सब कुछ अच्छा नहीं है।  उसने अपनी मां और बहन से भी बात की , बहन से करीब आधा घंटा बात हुई थी उस दौरान उसने बताया था कि हॉस्टल के आसपास आते-जाते समय लड़के छेड़छाड़ करते हैं लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कोटा पढ़ने आने वाले बच्चों के लिए एलन कोचिंग संस्थान या हॉस्टल में सुविधाओं का अभाव है। बच्चों की समय पर काउंसलिंग नहीं की जाती और न ही बायोमेट्रिक की समय पर जांच की जा रही है। गौरतलब है की दो दिन पूर्व विज्ञान नगर थाना क्षेत्र में एलन कोचिंग की छात्रा रिचा सिन्हा ने हॉस्टल के कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी वह कोटा में रहकर नीट की तैयारी कर रही थी ।

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल