शहर के व्यस्ततम इलाके में मुख्य सड़क पर बना दिया कचरा पॉइंट

कांग्रेस कार्यालय के सामने लगे गंदगी के ढेर

शहर के व्यस्ततम इलाके में मुख्य सड़क पर बना दिया कचरा पॉइंट

पार्किंग की जगह नहीं होने से रोड पर ही वाहन खड़े हो रहे है और मिनी गार्डन के पास ही टायलेट बना रखा है जिसकी नियमित सफाई नहीं होने से इसकी बदबू चहुंओर फैलती है। सुबह से लेकर दोपहर तक यहां से कचरे का निस्तारण नहीं होता जिससे लोगों को बदबू से होकर गुजरना पड़ता है।

कोटा। शहर के सबसे व्यस्तम रहने वाले गुमानपुरा बाजार में कांग्रेस कार्यालय के समाने की रोड पर इन दिनों निगम ने कचरा पॉइट बनाने से बाजार में आने वाले बदबू से दोचार हो रहे है। यहां पड़ी खाली जगह को ठीक कर मार्केट में आने वाले लोगों के लिए बैठने के लिए एक मिनी पार्क तैयार किया जिसमें लाल पत्थर की झालियां लगाई और पेड पौधे लगाकर इसको विकसित किया लेकिन यहां मार्केट में आने वाले लोगों के लिए बैठने के लिए कुर्सियां नहीं लगाई जिससे ये मिनी गार्डन दुर्दशा का शिकार होने लगा है। आसपास के लोग इस पार्क आसपास गंदगी जमा करने लगे है। निगम ने भी बाजार कचरा जमा कर यहां संग्रह कर रहा है। सुबह से लेकर दोपहर तक यहां से कचरे का निस्तारण नहीं होता जिससे लोगों को बदबू से होकर गुजरना पड़ता है। 

पार्किंग की जगह नहीं होने से रोड पर खड़े हो रहे वाहन
पहले यहां खाली जगह थी तो यहां लोग चौपहिया वाहन पार्किंग कर मार्केट में शॉपिंग कर लेते थे। जब से मिनी पार्क बनाया लोगों के लिए गाड़ियां खड़ी करने के जगह खत्म हो गई लोग अब इस मिनी पार्क के सामने ही अपने वाहन खड़े कर देते है जिससे रोड पर आए दिन जाम लग जाता है।  

पार्क के पास बना दिया टायलेट, नहीं होती सफाई
यूआईटी की ओर से यहां बनाए मिनी गार्डन के पास ही टायलेट बना रखा जिसकी नियमित सफाई नहीं होने से इसकी बदबू चहुंओर फैलती है। जिससे मार्केट खरीदारी करने आने वाले लोगों को मुंह पर रुमाल लगाकर गुजरना पड़ता है। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ
चंडीगढ़ में पूर्व मंत्री कुमारी सैलजा ने घरौंडा अनाज मंडी का दौरा कर किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं।...
सड़क पर टूटे पेड़ से टकराई कार : पलटने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत, अन्य 3 लोग घायल
3डी प्रिंटिंग तकनीक से जटिल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी : सामान्य सर्जरी से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण था केस, अपनी जगह से खिसक गया था कृत्रिम कप
जयपुर सर्राफा बाजार में कोई उतार चढ़ाव नहीं : सोना और चांदी की कीमतें यथावत, जानें क्या है भाव
कांग्रेस ने ग्रेट निकोबार परियोजना को लेकर केंद्र सरकार को घेरा : जमीनी स्तर की आवाजों की अनदेखी करने का लगाया आरोप, जयराम ने कहा- आदिवासी सुमदायों पर पड़ सकता है बुरा असर
वाहन चोरों का तांडव : अस्पताल से बस स्टैंड तक चोरी ही चोरी, शहर में दहशत
रिपोर्ट में खुलासा : ईरान युद्ध में अब तक 365 अमेरिकी जवान घायल, 13 सैनिकों की मौत