असर खबर का - अतिक्रमण ऑफिस के सामने से कबाड़ हटाने के दिए निर्देश

कोटा दक्षिण आयुक्त ने चम्बल गार्डन निरीक्षण के दौरान कबाड़ देख जताई नाराजगी

असर खबर का - अतिक्रमण ऑफिस के सामने से कबाड़ हटाने के दिए निर्देश

निगम के अतिक्रमण ऑफिस के सामने व रास्ते में कबाड़ पड़ा होने से उसकी दुर्दशा का मामला दैनिक नवज्योति ने उठाया था।

कोटा। नगर निगम कोटा दक्षिण के आयुक्त ने चम्बल गार्डन स्थित कोटा दक्षिण निगम के अतिक्रमण आॅफिस के सामने से कबाड़ हटाने के निर्देश दिए हैं। आयुक्त अनुराग भार्गव ने निगम अधिकारियों के साथ चम्बल गार्डन का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने गार्डन की दशा सुधारने के निर्देश दिए। साथ ही वहां बंद पड़े वाटर कूलर सही करवाने को कहा। इसके साथ ही वे चम्बल गार्डन की पुरानी कैंटीन हॉल परिसर में बने अतिक्रमण निरोधक ऑफिस की तरफ भी गए। वहां आॅफिस के सामने व मुख्य द्वार से ऑफिस के रास्ते में पड़े कबाड़ व स्क्रेप को देखकर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। आयुक्त भार्गव ने निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिस स्क्रे प का उपयोग नहीं हो सकता उसे यहां से तुरंत हटाया जाए। साथ ही यहां से साफ सफाई भी करवाई जाए। इधर नगर निगम सूत्रों के अनुसार आयुक्त के निर्देश के बाद अतिक्रमण ऑफिस के सामने से स्क्रेप हटाने का काम शुरु भी कर दिया है। मुख्य प्रवेश द्वार के पास से इसकी शुरुआत की गई है। हालांकि अभी शुरुआत है। कबाड़ अधिक होने से उसे हटाने में समय लगेगा।

नवज्योति ने किया था प्रकाशित
गौरतलब है कि निगम के अतिक्रमण ऑफिस के सामने व रास्ते में कबाड़ पड़ा होने से उसकी दुर्दशा का मामला दैनिक नवज्योति ने उठाया था। समाचार पत्र  में 24 मार्च के अंक में पेज दो पर जैविक खाद तो बनी नहीं, कबाड़ का लग गया अम्बार’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। जिसमें बताया था कि चम्बल गार्डन के पुराने कैंटीन हॉल में बने अतिक्रमण ऑफिस का हाल बेहाल है। उसके रास्ते पर इतना अधिक कबाड़ पड़ा हुआ है कि वहां का रास्ता ही दुर्दशा का शिकार हो रहा है। साथ ही कबाड़ से ऑफिस का रास्ता अटा हुआ है। ऐसे में वहां आने वाले कर्मचारियों व स्टाफ के अलावा आमजन को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समाचार प्रकाशित होने के बाद कोटा दक्षिण आयुक्त ने चम्बल गार्डन के साथ ही उस जगह का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को कबाड़ हटाने के निर्देश दिए।

Post Comment

Comment List

Latest News

डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को परमाणु शर्तों पर समझौता न करने पर नौसैनिक नाकेबंदी और आर्थिक दबाव बढ़ाने की...
नवीन पटनायक का केंद्र पर हमला : सरकार सशक्तिकरण के लिए कोई ठोस कदम उठाने में रही नाकाम, महिलाओं के मुद्दों पर ‘मगरमच्छ के आंसू’ बहाने का लगाया आरोप
जयपुर में नींबू के दाम आसमान पर : थोक ₹90-120, खुदरा ₹200-400 प्रति किलो
राष्ट्रीय बीज निगम जयपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक बने नानूराम यादव, अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ परिचय बैठक
गर्मी में बढ़ी धानी और सिका चना की मांग, कीमतों में उछाल
लद्दाख का विकास स्थानीय हितों के अनुरूप हो : राहुल गांधी का आरोप, बोले-लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने का हो रहा प्रयास 
देवनानी ने बुद्ध पूर्णिमा व श्रमिक दिवस पर दी शुभकामनाएं, कहा- उनका योगदान आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण