कोटा दक्षिण समिति अध्यक्षों को शीघ्र मिल सकती है बैठक की सुविधा

तीसरी मंजिल पर हॉल में कैबिन बनाने की है योजना एक चौथाई समिति अध्यक्षों की जगह निर्धारित

कोटा दक्षिण समिति अध्यक्षों को शीघ्र मिल सकती है बैठक की सुविधा

समिति अध्यक्षों का कहना है कि सरकार की ओर से जब नेता प्रतिपक्ष को सुविधाएं दी जा सकती हैं तो वे तो सरकार द्वारा गठित समितियों के अध्यक्ष हैं। उन्हें भी बैठने के लिए कक्ष की सुविधा दी जाए।

कोटा। नगर निगम कोटा दक्षिण की समितियों के अध्यक्षों को शीघ्र ही बैठक सुविधा मिल सकती है। उनके लिए निगम भवन में तीसरी मंजिल पर हॉल में कैबिन बनाने की योजना है। साथ ही एक चौथाई समिति अध्यक्षों की जगह निर्धारित है। नगर निगम कोटा दक्षिण में 22 समितियों का गठन हुए करीब 6 महीने का समय हो गया है। लेकिन अभी तक महापौर व उप महापौर के अलावा अन्य समिति अध्यक्षों के बैठने की स्थायी सुविधा नहीं है। समिति के अध्यक्ष उनके बैठने के लिए कक्ष की सुविधा की मांग कर चुके हैं। आयुक्त व अतिरिक्त आयुक्त को ज्ञापन भी दे चुके हैं। समिति अध्यक्षों का कहना है कि सरकार की ओर से जब नेता प्रतिपक्ष को सुविधाएं दी जा सकती हैं तो वे तो सरकार द्वारा गठित समितियों के अध्यक्ष हैं। उन्हें भी बैठने के लिए कक्ष की सुविधा दी जाए। साथ ही उनक अनुभाग से सबंधित फाइलें उनके पास आनी चाहिए। निर्माण समिति के अध्यक्ष मोहम्मद इसरार, वित्त समिति के अध्यक्ष देवेश तिवारी व अतिक्रमण समिति के अध्यक्ष पी.डी. गुप्ता का कहना है कि उन्हें बैठने की सुविधा दी जानी चाहिए। जिससे वे अपने अनुभाग का कामकाज सही ढंग से कर सके। 

यहां बैठ सकते है समिति अध्यक्ष
नगर निगम कोटा दक्षिण की 22 समितियों में से दो समितियों में महापौर व उप महापौर ही अध्यक्ष हैं। ऐसे में उनके लिए तो निगम कार्यालय में ही कक्ष मिले हुए हैं। जबकि कुछ समितियां ऐसी हैं जिनके अनुभाग में ही कक्ष है जहां  समितियों के अध्यक्ष भी बैठ सकते हैं। उद्यान समिति के अध्यक्ष गांधी उद्यान में बने कक्ष में बैठ सकते हैं। गैराज समिति के अध्यक्ष गैराज में, गौशाला समिति के अध्यक्ष गौशाला में, अतिक्रमण समिति के अध्यक्ष अतिक्रमण अनुभाग में और आपदा प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्रीनाथपुरम् स्थित फायर स्टेशन में बैठकर काम कर सकते हैं। हालाकि पूर्व में भी अधिकतर समितियों के अध्यक्ष इसी तरह से बैठते रहे हैं। जबकि शेष समिति अध्यक्षों के लिए कक्ष नहीं है। 

तीसरी मंजिल पर हॉल बनाने की है योजना
नगर निगम कार्यालय में तीसरी मंजिल पर हॉल में कैबिन बनाने की योजना है। जिसमें समिति अध्यक्षों को बैठाया जा सकता है। एक हॉल में अलग-अलग कैबिन होने से सभी को कक्ष की सुविधा मिल सकेगी। इस तरह के कैबिन निगम के कई अनुभागों के कर्मचारियों के लिए बने हुए हैं। स्मार्ट सिटी व राजस्व अनुभाग में इस तरह के कैबिन बने हुए हैं। इधर सूत्रों के अनुसार समिति अध्यक्षों के पास  टैंडर संबंधी फाइलें भेजने व अलग से सभी के लिए कक्ष की सुविधा का निगम में कोई प्रावधान नहीं है। हालांकि अधिकारियों के स्तर पर निगम में इस तरह के प्रावधान व व्यवस्था संबंधी जानकारी जुटाई जा रही है। 

कई समितियों के अध्यक्ष तो उनके अनुभागों में बने कक्ष में बैठ सकते हैं। गैराज, गौशाला व उद्यान में कक्ष  की सुविधा है। वहीं शेष समिति अध्यक्षों के लिए निगम कार्यालय की तीसरी मंजिल पर एक हॉल में कैबिन बनाने की योजना है।  जहां समिति अध्यक्षों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी। 
- राजपाल सिंह, आयुक्त, नगर निगम कोटा दक्षिण 

Read More जेईसीसी में इंडिया स्टोनमार्ट-2026 का भव्य शुभारंभ, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दोहराया ग्लोबल स्टोन हब का संकल्प

Post Comment

Comment List

Latest News

असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने हैदराबाद में ओवैसी की प्राथमिकी पर दी प्रतिक्रिया, बोलें-अगर मेरे खिलाफ कोई मामला है तो मैं जेल जाने को तैयार हूं असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने हैदराबाद में ओवैसी की प्राथमिकी पर दी प्रतिक्रिया, बोलें-अगर मेरे खिलाफ कोई मामला है तो मैं जेल जाने को तैयार हूं
एआई-जनरेटेड वीडियो विवाद पर सीएम हिमंता सरमा ने कहा, उन्हें वीडियो की जानकारी नहीं। ओवैसी की एफआईआर पर जरूरत पड़े...
इजरायली राष्ट्रपति इसहाक हर्ज़ोग की यात्रा के विरोध में सिडनी में झड़प, पुलिस ने कार्रवाई का किया बचाव
डीएसटी व सिंधीकैम्प थाना की संयुक्त कार्रवाई, देशी पिस्टल सहित शातिर बदमाश गिरफ्तार
निवेश धोखाधड़ी मामला: ईडी ने बैंकों को वापस लौटाई 20.21 करोड़ की संपत्ति, पीएमएलए के प्रावधानों के तहत कुर्क की गई थी संपत्ति
होली पर यात्रियों को राहत, यात्रियों की सुविधा हेतु 02 जोडी स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए केंद्र सरकार ला रही नया आईटी नियम: AI Misinfo, Deepfake जांच के दायरे में
रूसी विदेश मंंत्री सर्गेई लावरोव का दावा, तनाव बढ़ाने की दिशा में पहला कदम नहीं उठाएंगे हम, न्यू स्टार्ट की अवधि समाप्त