आए दिन मशीन खराब, थायराइड, विटामिन बी-12 व डी की जांच का टोटा

एक माह से नहीं हो रही एमबीएस में यह महंगी जांचें

आए दिन मशीन खराब, थायराइड, विटामिन बी-12 व डी की जांच का टोटा

मुख्यमंत्री नि:शुल्क जांच के नाम पर चुनिंदा जांचे ही इन दिनों सेंट्रल लैब में हो रही है।

कोटा। संभाग के सबसे बड़े अस्पताल में बीमारियों की जांच व्यवस्था पूरी तरहत चरमाई हुई है। लोगों को समय पर जांच रिपोर्ट नहीं मिलने से इलाज में देरी हो रही है। अस्पताल की अधिकांश महंगी जांचे नहीं हो रही जिससे मरीजों को बाहर से जांच कराना पड़ रहा है। थाइराइड, विटामिन, आयरन और विटामिन डी जैसी जांचे नहीं हो रही है। कांउटर पर जाने पर संविधा कर्मी मशीन खराब होकर सैंपल ही नहीं ले रहे है जिनके सैंपल ले रहे उनकी जांच नहीं आ रही है। रिपोर्ट दो भी आठ से दस दिन में मिल रही है। सीटी स्केन मशीन पहले ही बंद पड़ी है। एमआरआई के लिए लोगों को एक एक माह की वेटिंग मिल रही है। मुख्यमंत्री नि:शुल्क जांच के नाम पर चुनिंदा जांचे ही इन दिनों सेंट्रल लैब में हो रही है। जिससे मरीजों को महंगी जांचे बाहर से करानी पड़ रही है। 

थाइराइड, विटामिन-12 व डी की जांच नहीं हो रही
एमबीएस अस्पताल की सेंटर लेब में कई महंगी जांचे नहीं हो रही है। थाइराइड, विटामिन-12 व डी की जांच के लिए सैंपल लिए जा रहे लेकिन जांच रिपोर्ट नहीं मिल रही है। मेडिकल कॉलेज में महंगी जांच के किट खत्म होने से इनकी जांच नहीं हो पा रही है। मरीज रिपोर्ट के लिए मरीज को 12 से 15 दिन का समय दिया जा रहा है। 15 दिन बाद रिपोर्ट लेने जाने पर बताते अभी तक रिपोर्ट नहीं आई है। कभी सैंपल खराब होने की बात कहते कभी मशीन खराब होने की बात कहकर लोगों को परेशान कर रहे है। पिछले एक माह से जांच व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ी हुई है। 
- रामचंद्र मीणा, निवासी नांता

इनका कहना है
अस्पताल में जांच व्यवस्था में कहां गड़बडी हो रही है इसके बारे में अधीक्षक से बात कर व्यवस्थाओं सुधारा जाएगा। 
- डॉ संगीता सक्सेना, प्रधानाचार्य, मेडिकल कॉलेज कोटा

8 दिन पहले दिया था सैंपल रिपोर्ट आज तक नहीं मिली
अस्पताल में जांचे गिनी चुनी हो रही है। समय पर रिपोर्ट नहीं मिल रही है। आठ दिन पहले थाइराइड और विटामिन की जांच के लिए सैंपल लिया था आज तक रिपोर्ट नहीं आई है। आज कहा कि जेकेलोन में जांच करा ले। आठ दिन से बिना जांच के इलाज भी शुरू नहीं हो पाया है। अस्पताल में जांच व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। 
- आशा शर्मा, निवासी सुभाष नगर

Read More PKC-ERCP की दो बड़ी परियोजनाओं से लाखों लोगों को मिलेगा पेयजल : कोटा, बारां, झालावाड़ और बूंदी के हजारों गांवों में स्थायी जल आपूर्ति

लीवर प्रोफाइल की जांच रिपोर्ट नहीं मिली
पांच दिन पहले लीवर प्रोफाइल, लिकविड प्रोफाइल की की जांच कराई थी एक रिपोर्ट मिली दूसरी मिली ही नहीं अस्पताल सेंट्रल लेब में पांच जांच कराए तो रिपोर्ट तीन की ही मिलती है। एक दो रिपोर्ट हमेशा मिस हो जाती है। 
- किशल लाल कहार, निवासी बोरखेडा

Read More एक स्कूल में एक विषय के 2 शिक्षक : किसी जगह एक भी नहीं, आदेश जारी कर भूला शिक्षा विभाग

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर एयरपोर्ट : मुंबई फ्लाइट साढ़े तीन घंटे लेट, यात्री परेशान जयपुर एयरपोर्ट : मुंबई फ्लाइट साढ़े तीन घंटे लेट, यात्री परेशान
जयपुर से मुंबई जाने वाली स्पाइसजेट फ्लाइट करीब साढ़े तीन घंटे देरी से संचालित। आमतौर पर दोपहर 12:35 बजे रवाना...
मिडिल ईस्ट जंग: इराक के ड्रोन हमले में फ्रांसीसी सैनिक की मौत, कई अन्य घायल, राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने दी चेतावनी
अमेरिकी और इजरायली को नाराज करने से बच रही सरकार : खामेनेई की मौत पर मौन क्यों? जयराम बोले वजह बताएं सरकार
सरकारी विश्राम गृहों में चाय-नाश्ता और भोजन महंगा : नई दरें लागू, जानें कीमत 
ऑपरेशन क्लीन स्वीप : प्याज की फसल में अफीम के 363 पौधे जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
अनिल अंबानी के रिलायंस ग्रुप पर ED का शिकंजा: 581.65 करोड़ रुपये की 31 संपत्तियां जब्त, तलाशी के बाद कार्रवाई का आदेश
पंचायत चुनावों में देरी : आयोग नहीं विभाग जिम्मेदार, निर्वाचन आयोग ने पंचायतीराज चुनाव को लेकर पत्र लिखकर चेताया