एमबीएस ओपीडी की लिफ्ट खराब

मरीजों को दूसरी व तीसरी मंजिल पर जाने के लिए सीढ़ियों का लेना पड़ा सहारा

एमबीएस ओपीडी की लिफ्ट खराब

संभाग के सबसे बड़े अस्पताल के हालात।

कोटा। संभाग के सबसे बड़े अस्पताल एमबीएस में आए दिन मरीजों को किसी ना किसी परेशानी से दोचार होना पड़ रहा है। कभी जांच नहीं होने तो कभी लंबी कतारों से। सोमवार को एमबीएस अस्पताल की नई ओपीडी की लिफ्ट खराब होने से मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। तीन मंजिला इमारत पर अलग अलग फ्लोर पर ओपीडी संचालित हो रही है। सबसे ज्यादा दुर्घटना में घायल मरीजों को अस्थि रोग विभाग में जाने में हुई। मरीजों को सीढ़ियों के द्वारा ओपीडी में डॉक्टर को दिखाने जाना पड़ा। मौसमी बीमारियों के प्रकोप बढ़ने के साथ अस्पतालों में मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इसके साथ अस्पताल में लगी लिफ्ट मरीजों के बोझ से हाफने लगी है। जिससे गंभीर मरीजों को भी सीढ़ियों का सहारा लेना पड़ रहा है। शहर के एमबीएस अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही लिफ्ट का इस्तेमाल बढ़ गया है। जिससे लिफ्ट आए दिन खराब हो रही है। अस्पताल में लिफ्ट मरीजों का भार नहीं उठा पा रही जिससे दूसरी मंजिल पर जाने के लिए मरीजों को सीढ़ियों का सहरा लेना पड़ रहा है।  सोमवार को मरीजों की संख्या ज्यादा होने से दो लिफ्ट बंद रही। 

लिफ्ट 2, 3,4,6 हुई खराब
इलाज कराने आए अख्तर खान ने बताया कि अस्पताल में एक ही लिफ्ट चालू थी जिसमें मरीजों को स्ट्रेचर से ले जाया जा रहा था। अस्पताल की दो नंबर, तीन नंबर, चार नंबर और छह नंबर लिफ्ट सोमवार को काम नहीं कर रही थी। जिससे मरीजों को फर्स्ट, सैंकड, थर्ड फ्लोर पर जाने के लिए सीढ़ियों का सहारा लेना पड़ा कई बुजुर्गो को सीढ़िया चढ़ने में परेशानी हुई ।वहीं बीपी और हार्ट के मरीज सबसे ज्यादा परेशान हुए। अस्पताल की लिफ्ट आए दिन खराब हो जाती है। ऐसे में मरीजों को तीसरे माले तक जाने में भारी परेशानी होती है। 

पैर में चोट लगी थी बडी मुश्किल से ओपीडी में पहुंची
कुन्हाडी से पैर का चोट का इलाज कराने आई तेजी बाई वर्मा ने बताया कि पैर में सिर में चोट लगी थी अस्थि व न्यूरोलॉजी विभाग में दिखाने लिए जाना था लेकिन लिफ्ट खराब थी सीढ़ियों से जाना पड़ा। 

इनका कहना है
ओपीडी की लिफ्ट में कुछ तकनीकी खराबी आ गई थी उनको ठीक करा दिया है। अभी ओपीडी की सभी लिफ्ट काम करना शुरू कर दिया है। 
- डॉ. धर्मराज मीणा, अधीक्षक एमबीएस अस्पताल कोटा

Read More जयपुर एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित : यात्रियों को हो रही परेशानी, दूसरी फ्लाइट्स में अतिरिक्त किराया देकर टिकट बुक करवाना पड़ा

Post Comment

Comment List

Latest News

गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी
गोरखपुर–गोंडा रेलखंड में ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके कारण...
कोकराझार में हिंसा: युवक की हत्या के बाद आगजनी और तनावपूर्ण स्थिति, 2 लोगों की मौत, 29 संदिग्ध हिरासत में, इंटरनेट सेवाएं बंद
घायल सैनिकों को नहीं बचा पा रहा यूक्रेन, खाने-पीने की भी कमी, रूस के कब्जे में बोला यूक्रेनी सैनिक
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को नोटिस जारी होने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, बताया-सनातन परंपरा का अपमान
तीन बड़ी भर्ती परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा उजागर : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के तकनीकी प्रमुख सहित 5 अभियुक्त गिरफ्तार, एसओजी की बड़ी कार्रवाई
भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ता सुनवाई की अनूठी परंपरा, जोगाराम पटेल ने कहा- तीसरा बजट भी होगा माइलस्टोन, बजट सत्र ऐतिहासिक रहेगा
राजस्थान बिजनेस फोरम का गठन, राज्यपाल की गरिमामय उपस्थिति में भव्य उद्घाटन