बरसात से पहले ही बूढ़ी सड़कें तड़की

मानसून का इन्तजार : सड़कों पर हो रहे बड़े-बड़े गड्ढ़े, लोगों को लग रहे झटके

बरसात से पहले ही बूढ़ी सड़कें तड़की

शहर में हाल ही में हुई जरा सी बरसात में ही कई सड़कों का डामर उखड़ने से उन सड़कों की दुर्दशा हो गई है।

कोटा । करीब एक महीने बाद मानसून आने से शहर में बरसात का दौर शुरु हो जाएगा। उस दौरान तो सड़कों पर गड्ढ़े होने से लोगों को परेशानी का सामना करना ही पड़ता है। लेकिन शहर में तो अभी बरसात से पहले ही सड़कों के गड्ढ़े दर्द देने लगे हैं। शहर में अधिकतर मुख्य मार्गों पर इन दिनों सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढ़े हो रहे हैं। जिससे उन गड्ढ़ों पर अचानक से दो पहिया वाहनों के आने पर झटके लगने के साथ ही गिरने का भी खतरा बना हुआ है।  इधर शहर में हाल ही में हुई जरा सी बरसात में ही कई सड़कों का डामर उखड़ने से उन सड़कों की दुर्दशा हो गई है। 

यहां हैं हालत अधिक खराब
शहर के प्रवेश नयापुरा स्थित विवेकानंद सर्किल की सड़क ही उखड़ी हुई है। उस पर बड़े-बड़े गड्ढ़ो हो रहे हैं। जबकि यहां केडीए की ओर से कई बार सड़क बनाई जा चुकी है और कई बार पेच वर्क किया जा चुका है।  सीएडी रोड पर पुलिस कंट्रोल रूम के पास हो या बैराज के समानांतर पुल के कॉर्नर का हिस्सा।  छावनी रामचंद्रपुरा का मुख्य मार्ग हो या नयापुरा का। नई धानमंडी सर्किल से लायंस क्लब बाईपास रोड हो या विज्ञान नगर मुख्य मार्ग। अधिकतर जगहों पर अभी से सड़कों के गड्ढ़े दुर्घटना का कारण बन रहे हैं। 

अभी ठीक नहीं किया तो बढ़ जाएंगे
शहर में अभी तो कई जगह पर जो सड़कों पर गड्ढ़े हो रहे हैं। उन्हें यदि समय रहते सही नहीं किया गया तो बरसात होने पर ये और अधिक बढ़ जाएंगे। बरसात के समय में उन गड्ढ़ों की मरम्मत या पेच वर्क तक नहीं किया जा सकेगा।  जिससे बरसात के समय में इनमें पानी भरने पर ये अधिक खतरनाक व हादसों का कारण बनेंगे। 

डिवाइडर नहीं सड़कें हो स्मूथ
लोगों का कहना है कि आमजन को डिवाइडर सजाने से नहीं सड़कें सही होने से मतलब है। विज्ञान नगर निवासी विवेक नायक का कहना है कि क्षेत्र में मेन रोड की सड़कें ही इतनी अधिक खराब हो रही हैं कि उन पर दो पहिया वाहन आसानी से व सुरक्षित रूप से चलाना मुश्किल हो रहा है। वाहन चलाने पर संतुलन बिगड़ने से गिरने का खतरा बना रहता है। केडीए या निगम की ओर से डिवाइडरों को तो सजाया जा रहा है। जबकि सड़कों की हालत सही करने की जरूरत है। अनंतपुरा निवासी कासिम अली का कहना है कि हर साल सड़कों पर लाखों करोड़ों रुपए खर्च किए जाते हैं। लेकिन विभागों में समंवय की कमी होने से बनने के बाद उन्हें खोदा जाता है। जिससे सड़कें अधिक खराब होती है। यदि समय रहते छोटे-छोटे गड्ढ़ों को भर दिया जाए। तो अधिक समस्या नहीं होगी। यह जिम्मेदारी सड़क बनाने वाले संवेदक की होनी चाहिए।  इधर केडीए अधिकारियों का कहना है कि समय-समय पर सड़कों को सही करने व पेचवर्क के काम करवाए जाते हैं। अभी भी प्रयास रहेगा कि बरसात से पहले जहां भी आवश्यक होगा वहां काम करवाए जाएंगे। 

Read More सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी का वाराणसी दौरा बनेगा ‘नारी शक्ति’ का महोत्सव : 50 हजार महिलाएं करेंगी स्वागत, इन मुद्दों पर चर्चा संभव पीएम मोदी का वाराणसी दौरा बनेगा ‘नारी शक्ति’ का महोत्सव : 50 हजार महिलाएं करेंगी स्वागत, इन मुद्दों पर चर्चा संभव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 अप्रैल को वाराणसी में 50,000 महिलाओं के साथ भव्य ‘नारी शक्ति महोत्सव’ में शामिल होंगे। कार्यक्रम...
ईरान ने किया दूसरी दौर की वार्ता से इनकार : अमेरिकी बलों ने ईरानी ज़हाज जब्त किया, जवाबी कार्रवाई की चेतावनी
महिला आरक्षण के समर्थन में भाजपा की जन आक्रोश पदयात्रा : पुलिस ने रास्ते में रोका, बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता शामिल
महिला आरक्षण पर उत्तर प्रदेश में सियासी घमासान : 30 अप्रैल को विधानमंडल का विशेष सत्र बुलाने का फैसला, सीएम योगी ने विपक्ष पर बोला हमला
आरएएस भर्ती-2024 परिणाम का विश्लेषण : मैरिट में पहले और बीसवें स्थान के मध्य महज 33 अंकों का रहा अंतर, लिस्ट में नीचे जाते-जाते अंतर बहुत कम
वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी और शुद्ध सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव
जयपुर में बेकाबू सफेद कार का कहर : बाइक सवार को टक्कर मार फरार, CCTV में कैद वारदात