ओपीडी कर दी नए ब्लॉक में शिफ्ट, एक्स रे मशीन अभी पुरानी में ही मौजूद

गलती एमबीएस अस्पताल प्रशासन की, परेशान हो रहे मरीज

ओपीडी कर दी नए ब्लॉक में शिफ्ट, एक्स रे मशीन अभी पुरानी में ही मौजूद

अस्पताल की पुरानी इमारत में वर्तमान में 6 एक्से की मशीने संचालित हैं।

कोटा। कोटा संभाग के सबसे बड़े अस्पताल एमबीएस हॉस्पिटल में मरीजों के लिए सुविधाएं बढ़ाने के उद्देश्य से सरकार के द्वारा नए ओपीडी ब्लॉक का निर्माण किया गया। नई ओपीडी ब्लॉक का निर्माण का मुख्य उद्देश्य अस्पताल की पूरानी इमारत में भीड़ कम करने के अलावा मरीजों को सभी प्रकार की ओपीडी सेवाएं एक ही ब्लॉक में देना था। लेकिन उद्घाटन के करीब एक साल बाद भी नए ओपीडी ब्लॉक में मरीजों के लिए एक्स रे की व्यवस्था उपलब्ध नहीं है। जिस कारण मरीजों को दोनों इमारतों के बीच में बार बार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। वहीं इस अव्यवस्था की जानकारी होने के बावजूद अस्पताल प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा है। अस्पताल में हर दिन 150 से 200 एक्स रे होते हैं, जिनमें बच्चों से लेकर बूढ़े भी शामिल हैं। 

ओपीडी में दिखाने के लिए अलग ब्लॉक एक्स रे के लिए अलग
राज्य सरकार की ओर से पिछले वर्ष एमबीएस अस्पताल की नई ओपीडी को लोगों के लिए समर्पित किया था। जिसमें ओपीडी के पर्ची काउंटर सहित सभी तरह की सुविधाएं शिफ्ट करने की योजना थी। अस्पताल प्रशासन द्वारा लोकार्पण के बाद ओपीडी को नए ब्लॉक में तो शिफ्ट कर दिया लेकिन एक्से रे जांच की मशीने पूराने ब्लॉक में ही रहने दी। जिसका खमियाजा अब मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। क्योंकि ओपीडी में दिखाने के बाद मरीजों को एक्स रे कराने के लिए यहां से वहां चक्कर काटने पड़ रहे हैं। वहीं नई ओपीडी में बने एक्से रे के कमरे पर अभी तक ताला लटक हुआ है।

हर दिन आते हैं 200 से 250 मरीज
अस्पताल के आॅर्थोपेडिक वार्ड में रोज 200 से 250 मरीज आते हैं जिनमें 150 से 200 मरीजों को एक्स रे की जांच करानी होती है। ऐसे में इतने मरीजों के बार बार इधर से उधर होने में अस्पताल की व्यवस्था भी प्रभावित होती है जबकि नए ब्लॉक में एक्स रे मशीन में लिए कक्ष भू तल पर ही मौजूद है। कई बार अनजान मरीज एक्स रे के लिए कमरा ढूढने में ही रह जाते हैं। गांवों और दूरस्थ इलाकों से आने वाले मरीजों को अस्पताल के एक्स रे मशीन के कमरों के बारे में ही पता नहीं होता है।

पुराने ब्लॉक में 6 ओपीडी और एक एक्से रे मशीन आपातकालीन के लिए
अस्पताल की पुरानी इमारत में वर्तमान में 6 एक्से की मशीने संचालित हैं। किसी को एक्स रे कराना हो तो उसे पहले नई ओपीडी में पर्ची कटानी होती है फिर पुरानी इमारत में एक्स रे के लिए जाना होता है। वहीं अस्पताल प्रशासन अगर पुरानी इमारत में से 3 या 4 मशीनों को नई ओपीडी में ले आए तो बुजुर्ग और महिलाओं को परेशानी से निजात मिल सकती है। क्योंकि मौजूदा व्यवस्था में मरीजों को बेवजह ही चक्कर लगाने पड़ते हैं। वहीं इस बीच अगर डॉक्टर उठ जाए तो दिखाना मुश्किल हो जाता है।

Read More खाद्य विभाग के कार्मिकों के अवकाश निरस्त : उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति सरकार की प्राथमिकता, भजनलाल ने कहा- जमाखोरी और कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई

इनका कहना है
कुछ तकनीकी समस्या और जगह कम होने के कारण एक्स रे मशीनों को नई ओपीडी में शिफ्ट नहीं कर पा रहे थे। तकनीकी समस्या और जगह की समस्या को 10 से 15 दिन में पूरा कर लिया जाएगा। जिसके बाद इन्हें नए ब्लॉक में शिफ्ट कर दिया जाएगा।
- धर्मराज मीणा, अधीक्षक, एमबीएस अस्पताल

Read More सीढ़ियों से जंग : पेंशन की राशि लेने में हाफंते 38 सौ बुजुर्ग पेन्शनधारी, जानें पूरा मामला

लोगों का कहना
जब ओपीडी नई ब्लॉक में मौजूद है तो एक्स रे मशीन जबरदस्ती पुरानी इमारत में लगाई हुई हैं। लोगों को बेवजह ही परेशानी होती है। सारे एक ही स्थान पर हो तो मरीजों को सुविधा होने के साथ अव्यवस्था से भी निजात मिले।
- प्रकाशचंद मीणा, खेड़ा रासूलपुर

Read More निजीकरण के विरोध में जलदाय कर्मचारी कल करेंगे जलभवन का घेराव, हजारों कर्मचारी होंगे शामिल

नई ओपीडी ब्लॉक को बने हुए एक साल हो गया है, लेकिन एक्से रे कराने के लिए आज भी पूराने ब्लॉक में ही जाना पड़ता है। कई बार मरीजों को चलने में भी दिक्कत होती है अगर ये एक ही ब्लॉक में हो जाएं तो राहत मिले।
- सुरेंद्र गुर्जर, महावीर नगर

मेरे पैर में बाइक से गिरने के कारण चोट लग गई थी ऐसे में चलते नहीं बन पा रहा था। डॉक्टर ने एक्स रे के लिए लिखा तो व्हिलचेयर भी नहीं मिली जिसकी पजह से मुझे खुद ही चलकर जाना पड़ अगर एक्स रे भी नए ब्लॉक में ही होता तो परेशानी नहीं उठानी पड़ती।
- गिरिराज सुमन, कालातलाब

Post Comment

Comment List

Latest News

राजनीति में कभी नहीं होता पूर्ण विराम : सक्रिय लोग समाज और देश की प्रगति में देते है योगदान, मोदी ने कहा- संसद के दोनों सदन एक-दूसरे के पूरक राजनीति में कभी नहीं होता पूर्ण विराम : सक्रिय लोग समाज और देश की प्रगति में देते है योगदान, मोदी ने कहा- संसद के दोनों सदन एक-दूसरे के पूरक
मोदी ने राज्यसभा से सेवानिवृत्त हो रहे 59 सदस्यों को विदाई देते हुए कहा कि राजनीति में कभी पूर्ण विराम...
जयपुर पुलिस का बड़ा कदम : OLA कैब में जोड़ा SOS बटन, अभय कमाण्ड सेंटर से जुड़े एक लाख वाहन
जयपुर हाईवे को सुरक्षित बनाने की दिशा में ठोस कदम : हाईवे से हटेंगे ब्लैक स्पॉट, अतिरिक्त एम्बुलेंस लगाने की दी मंजूरी
आईआईएस विश्वविद्यालय का 11वां दीक्षांत समारोह : विभिन्न विभागों की 3451 छात्राओं को दी उपाधियां, बागड़े ने कहा- समारोह नारी-स्वाभिमान और राष्ट्र-नवोन्मेष की समन्वित यात्रा का उत्सव
एनआईए की बड़ी कार्रवाई : म्यांमार आतंकी कनेक्शन में 7 विदेशी नागरिक गिरफ्तार, भारत में अवैध रूप से घुसे थे आरोपी
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर : प्रदेश में अगले कुछ दिन रहेगा आंधी-बारिश का दौर, ओलावृष्टि की भी संभावना
कैबिनेट में जल्द पारित होगा कोचिंग सेंटर कानून : आपत्तियों और सुझावों पर किया विचार, छात्रों को मिलेगी राहत