महापौर चुनाव के मतदान की तैयारी शुरू, निगम कार्यालय के बाहर पुलिस जाप्ता तैनात

सीआईडी चौराहे से निगम कार्यालय की ओर ट्रैफिक डायवर्ट, मतदान स्थल के बाहर साइलेंट जोन

महापौर चुनाव के मतदान की तैयारी शुरू, निगम कार्यालय के बाहर पुलिस जाप्ता तैनात
सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक होगा मतदान, इसके बाद मतगणना कर घोषित किया जाएगा परिणाम।

कोटा। नगर निगम कोटा के महापौर पद के लिए शुक्रवार को सुबह 10 बजे से मतदान शुरू होगा। मतदान दोपहर 2 बजे तक चलेगा। मतदान को लेकर पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर पियूष समारिया, शहर पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम और उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश जोशी ने मतदान स्थल का जायजा लिया।
सुरक्षा व्यवस्था के तहत सीआईडी चौराहे से निगम कार्यालय की ओर जाने वाले ट्रैफिक को रोककर वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया गया है। वहीं, चंबल गार्डन की ओर से सीआईडी चौराहे की तरफ आने वाले वाहनों को भी अन्य मार्गों पर भेजा जा रहा है। चौराहे पर जवाहर नगर थाना अधिकारी सहित पुलिस का जाप्ता तैनात किया गया है।नगर निगम कार्यालय के बाहर पूरे मार्ग को साइलेंट जोन घोषित किया गया है। मतदान स्थल के आसपास आमजन की आवाजाही पर भी रोक रहेगी। मतदाताओं के लिए निगम कार्यालय के बाहर छाया की व्यवस्था की गई है।

महापौर पद के लिए भाजपा ने वार्ड 98 की पार्षद अनुसूइया गोस्वामी को और कांग्रेस ने वार्ड 17 की पार्षद सुनीता कुमारी सुमन को प्रत्याशी बनाया है। निगम के 100 पार्षदों में भाजपा के 57 पार्षद हैं और उसे दो निर्दलीय पार्षदों का समर्थन प्राप्त है। कांग्रेस के पास 39 पार्षद हैं, जबकि दो निर्दलीय पार्षदों ने अभी अपना रुख स्पष्ट नहीं किया है।भाजपा की ओर से एक दिन पहले सभी पार्षदों को प्रशिक्षण के नाम पर एक रिसॉर्ट में ठहराया गया, जहां उनकी बाड़ाबंदी की गई। वहीं, कांग्रेस की ओर से भी सभी पार्षदों के एकजुट होकर मतदान करने का दावा किया जा रहा है।
जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान होगा। मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना की जाएगी और परिणाम घोषित किया जाएगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

आईएएस-आईपीएस पर बरसे कांग्रेस के दिग्गज : गहलोत बोले- कैडर की साख कलंकित कर दी, डोटासरा ने दी पेड़ से बांधकर पीटने की चेतावनी आईएएस-आईपीएस पर बरसे कांग्रेस के दिग्गज : गहलोत बोले- कैडर की साख कलंकित कर दी, डोटासरा ने दी पेड़ से बांधकर पीटने की चेतावनी
निकाय चुनावों के बाद राजस्थान में कांग्रेस और भाजपा सरकार के बीच प्रशासनिक अधिकारियों की भूमिका को लेकर सियासी टकराव...
फडणवीस ने महाराष्ट्र की 265 तहसीलों में सूखा घोषित करने का किया फैसला : तत्काल राहत उपायों का ऐलान, पानी की उपलब्धता और जरूरतों पर नजर रखने के लिए प्रशासन अलर्ट  
मौसम में आया बदलाव तो बीमारियों ने जकड़ा : 7 से 10 दिन में जा रही खांसी, बुखार भी कर रहा परेशान
एशियन गेम्स 2026 : भारतीय महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में, जापान को 3-1 से हराया 
निकाय नतीजों में कांग्रेस के दिग्गजों की सियासी जमीन की तस्वीर साफ, पढ़े पूरी खबर
भारत- खाड़ी परिषद व्यापार बातचीत आगे बढ़ी : व्यापार और ऊर्जा सहयोग मजबूत करने पर जोर, जयशंकर बोले- बहुपक्षीय संस्थाओं में सुधार और आतंकवाद जैसे मुद्दों पर भी साझा किए विचार
ट्रंप ने होर्मुज को फिर से खोलने की योजना को किया खारिज, दावा- जलमार्ग पर अमेरिका का नियंत्रण