बहिन को फंदे पर लटका देख भाई ने भी लगा लिया फंदा

मौहल्ले वालों ने पहुंचाया अस्पताल, बहन की मौत, भाई गम्भीर अवस्था में कोटा रेफर

बहिन को फंदे पर लटका देख भाई ने भी लगा लिया फंदा
कोटा जिले के इटावा नगर के पीपल्दा रोड़ पर टीचर्स कॉलोनी में बुधवार को परीक्षाओं की तैयारी कर रहे बहन और भाई ने फंदे पर झूल गए। जिससे बहन की मौत हो गई जबकि भाई को गम्भीर हालत में उपचार के लिए कोटा रेफर किया गया है।

इटावा। कोटा जिले के इटावा नगर के पीपल्दा रोड़ पर टीचर्स कॉलोनी में बुधवार को परीक्षाओं की तैयारी कर रहे बहन और भाई ने फंदे पर झूल गए। जिससे बहन की मौत हो गई जबकि भाई को गम्भीर हालत में उपचार के लिए कोटा रेफर किया गया है। जहां एमबीएस अस्पताल में इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार आमलदा गांव निवासी सुग्रीव मीना की पुत्री यशोदा व पुत्र दीपेंद्र इटावा में एक माह से अपने मामा के मकान में रहकर परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। यशोदा ने बीएड कर ली थी तथा रीट की तैयारी कर रही थी। वहीं दीपेंद्र ने एनआईटी कर ली थी और आगे की पढ़ाई के लिए परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। बुधवार को दीपेंद्र बाजार से 11 बजे घर पहुंचा तो उसको वहां बहन यशोदा उम्र 26 साल फंदे से लटकी मिली। जिससे वह तनाव में आ गया और उसने भी फंदा लगा लिया। इस दौरान मौहल्ले के लोग पहुंचे और उन्होंने दीपेंद्र को अस्पताल पहुंचाया। जहां गम्भीर हालत होने पर कोटा रेफर किया है। यशोदा की मौत होने पर उसके शव का इटावा अस्पताल में रखवाया। इटावा थाना प्रभारी रामबिलास मीना ने बताया कि मृतका यशोदा के पास सुसाइड नोट मिला है। इसके साथ ही पुलिस आत्महत्या के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।


Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

30 अगस्त को होगी आरपीएससी सांख्यिकी अधिकारी परीक्षा-2025 : जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कीं, नियंत्रण कक्ष स्थापित 30 अगस्त को होगी आरपीएससी सांख्यिकी अधिकारी परीक्षा-2025 : जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कीं, नियंत्रण कक्ष स्थापित
आरपीएससी की सांख्यिकी अधिकारी परीक्षा-2025 के आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज की। परीक्षा 30 अगस्त को सुबह...
कैग की रिपोर्ट के बाद रेलवे अलर्ट! 512 स्टेशनों पर पानी की गुणवत्ता पर सवाल उठने के बाद टंकियों और फिल्टर की होगी जांच
राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला: सरकारी स्कूलों के लिए 12,500 करोड़ का रोडमैप तैयार, हजारों नए भवन और कक्षाएं बनेंगी
पोकर गेम की आड़ में चल रहा जुआघर पकड़ा : 7 गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
आदिवासी बच्चों की मौतों पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा: बालाघाट में 22 बच्चों की मौत का दावा, विशेष जांच और सेफ्टी ऑडिट की मांग
पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले एयर इंडिया विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
जयपुर के कई इलाकों में बारिश, सड़कों पर भरा पानी