घर्षण से निकली चिंगारी, थर्मल के कॉल हैंडलिंग प्लांट में भड़की आग : रोलर बेल्ट जले, लाखों रुपए का नुकसान ; दूर से उठती दिखीं आग की लपटें

फिलहाल नुकसान का आंकलन किया जा रहा

घर्षण से निकली चिंगारी, थर्मल के कॉल हैंडलिंग प्लांट में भड़की आग : रोलर बेल्ट जले, लाखों रुपए का नुकसान ; दूर से उठती दिखीं आग की लपटें

कोटा थर्मल सुपर पावर स्टेशन में सोमवार रात बड़ा हादसा हो गया। कॉल हैंडलिंग प्लांट के कन्वेयर-16 में अचानक आग लगी। दूर से आग की लपटें दिखाई देने लगी, आग लगते ही थर्मल प्रशासन हरकत में आ गया। जैसे-तैसे आग पर काबू पाया गया। हालांकि आग से जनहानि नहीं हुई है। लेकिन अंडरग्राउंड कन्वेयर का स्ट्रक्चर जल गया, वहीं रोलर व बेल्ट खराब हो गए।

कोटा। कोटा थर्मल सुपर पावर स्टेशन में सोमवार रात बड़ा हादसा हो गया। कॉल हैंडलिंग प्लांट के कन्वेयर-16 में अचानक आग लगी। दूर से आग की लपटें दिखाई देने लगी, आग लगते ही थर्मल प्रशासन हरकत में आ गया। जैसे-तैसे आग पर काबू पाया गया। हालांकि आग से जनहानि नहीं हुई है। लेकिन अंडरग्राउंड कन्वेयर का स्ट्रक्चर जल गया, वहीं रोलर व बेल्ट खराब हो गए। आग से लाखों रुपए का नुकसान होना बताया जा रहा है। थर्मल सूत्रों के अनुसार प्लांट  में अंडरग्राउंड कन्वेयर बना हुआ है, यहां लगातार रैक चलती है, मौके पर श्रमिक काम करते रहते है। कोयले की बारीक-बारीक डस्ट कन्वेयर पर जमा होती है। कन्वेयर की समय-समय पर सफाई नहीं होने से रोलर व बेल्ट के घर्षण से जाम की स्थिति हो गई। घर्षण से निकली चिंगारी से बेल्ट में आग लग गई। जो पूरे स्ट्रक्चर ने पकड़ ली। आग से वहां लगी सारी केबल जल गई। ये कन्वेयर काफी लंबी-चौड़ी है। यहां करीब 1500 मीटर की बेल्ट लगी है। हर 6 इंच पर रोलर लगा है।

हवा के कारण फैली आग
थर्मल चीफ इंजीनियर शिखा अग्रवाल ने बताया कि घटना सोमवार रात 11 बजे के आसपास की है। कन्वेयर-16 में आग लगी थी। हवा के  चलते आग तेजी से फैल गई, मौके पर दमकलें पहुंच गई थी। 20 से 30 मिनट में आग पर काबू पाया गया। आग से रोलर, बेल्ट जले हैं। कोयले की रैक खाली हो गई थी, सिस्टम बंद था। कोयले का कोई नुकसान नहीं हुआ। फिलहाल नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। आग लगने के कारणों की जांच भी की जा रही है। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में अपराधियों को कानून का खौफ नहीं : बदमाशों की फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत ने प्रदेश को हिला दिया, गहलोत बोले- इस पर ध्यान दें मुख्यमंत्री  राजस्थान में अपराधियों को कानून का खौफ नहीं : बदमाशों की फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत ने प्रदेश को हिला दिया, गहलोत बोले- इस पर ध्यान दें मुख्यमंत्री 
ताबड़तोड़ फायरिंग से एक की मौत और तीन घायल—घटना ने प्रदेश को झकझोर दिया। गहलोत ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते...
होली पर रेलवे की यात्रियों के लिए व्यापक व्यवस्था : 55 लाख से अधिक यात्रियों को पहुंचाया गंतव्य तक, स्पेशन ट्रेनों का किया संचालन
डॉलर में तेजी के कारण रुपये में भारी गिरावट : 92 रुपये प्रति डॉलर के पार ऐतिहासिक निचले स्तर पर पहुंचा,  भारतीय मुद्रा में 68 पैसे की गिरावट
पुलिस की कार्रवाई : हत्या के फरार आरोपी को शरण देने वाले 3 लोग गिरफ्तार, बदमाशों ने छत पर बैठे व्यक्ति को मारी थी गोली
ईरान के हमले में मारे गए 6 अमेरिकी सैनिक : अमेरिका ने की पुष्टि, कहा- मलबे में मिले शव
पश्चिम एशिया संकट के कारण शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट : प्रमुख सूचकांक 2 प्रतिशत गिरे, निफ्टी में भी गिरावट
मोदी ने देशवासियों को दी होली की बधाई : सुख-समृद्धि और सफलता की कामना की, बोले- पूरे माहौल में नई ऊर्जा भर देता है होली का त्योहार