ताकली नदी हो रही दुर्दशा का शिकार

नदी में समा रहा नालियों का गंदा पानी, कचरा भी फैंक जलाशय कर रहे प्रदूषित

ताकली नदी हो रही दुर्दशा का शिकार

अनदेखी के कारण नदी की चौड़ाई भी लगातार कम होती जा रही है।

चेचट। चेचट क्षेत्र की इकलौती ताखली नदी है। मध्यप्रदेश के ताखाजी भानपुरा से निकली ताकली नदी चेचट क्षेत्र में दुर्दशा का शिकार होकर नाले में तब्दील हो चुकी है। क्षेत्र की सारी गंदगी इसी नदी में फैंकी जा रही है। जिससे इस नदी का अस्तित्व संकट में है। कभी कल-कल बहने वाली क्षेत्र की इस नदी में अब हर जगह कीचड़ के अलावा कुछ भी नजर नहीं आता। जानकारी के अनुसार प्रशासन की अनदेखी के कारण इस नदी की ऐसी दुर्दशा हुई है। इस नदी पर करोड़ों की लागत से ताकली बांध का निर्माण हुआ है। लेकिन अनदेखी के कारण इस नदी पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। क्षेत्र में हरित क्रांति की जन्मदाता इस नदी पर प्रशासन की अनदेखी व लापरवाही भारी पड़ रही है। गंदगी फैंके जाने के कारण नदी पूरी तरह कीचड़ में बदलती जा रही है। अनदेखी के कारण नदी की चौड़ाई भी लगातार कम होती जा रही है। यही स्थिति रही तो भविष्य में यह नदी नाले का रूप ले लेगी। 

बड़ी पुलिया से पहले तोड़ा जाए पुराना एनिकट 
चेचट के जागरूक लोगों ने मांग की है कि नदी का अस्तित्व बचाने के लिए बड़ी पुलिया से पहले श्मशान के पास बने एनीकट को तोड़ा जाए। पहले पटिए लगाकर पानी रोका जाता था। इस कारण ये एनिकट बनाया गया था। मगर अब इसकी कोई जरूरत नहीं रह गई है। अभी इसी एनिकट की वजह से गंदगी रुक जाती है, और नदी में कीचड़ भर जाता है। इस एनिकट को तुड़वाने के लिए ग्रामीण कई बार ज्ञापन भी दे चुके हैं। वहीं ग्रामसभा में भी कई बार इस मुद्दे को उठाया गया। मगर सिवाय आश्वासन के कुछ नहीं मिला। 

डोल ग्यारस पर यहीं आते हैं देव विमान 
डोल ग्यारस पर कस्बे के सभी मंदिरों से देव विमान स्नान के लिए इसी नदी पर लाए जाते हैं। मगर गंदगी होने के कारण आमजन नदी में उतरने से भी कतराते हैं।

ताकली नदी गांव के बीच से होकर निकल रही है। ऐसे में नालियों का पानी भी छोटी पुलिया से बड़ी पुलिया के बीच छोड़ा जाता है। कचरा भी यहीं फेंका जाता है। इस कारण नदी के आसपास खेत व बोरिंग के पानी में भी बदबू आती है। 
- ब्रह्मानंद पाठक,पुजारी, चौथ माता मंदिर  

Read More 5 दिवसीय ध्रुवपद यात्रा फेस्टिवल का आयोजन, आरआईसी में होगी फेस्टिवल की शुरुआत

प्रशासन से कई बार मांग कर चुके हैं। लेकिन सुनने वाला कोई नहीं है। हमने पहले भी बताया था कि एक बड़े नाले का निर्माण हो, जो बड़ी पुलिया के आगे तक बने। जिससे गंदा पानी गांव से बाहर निकल जाएगा।
- गोपाल शर्मा, स्थानीय निवासी 

Read More अशोक गहलोत ने दी होली की शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व सौहार्द तथा सामाजिक समरसता को और अधिक करे मजबूत

नदी की सफाई नरेगा के तहत आने वाले मस्ट्रोल सत्र में करवाई जाएगी। ग्रामीण जिस नाला निर्माण के लिए बोल रहे हैं, वो मैंने देखा है। मगर नदी के दोनों ओर आम लोगों की निजी खाते की जमीन है। वहां नाला नहीं बन सकता। 
- कृष्णा माली, सरपंच, ग्राम पंचायत चेचट

Read More होली का पर्व : भद्रा समाप्ति के बाद होगा होलिका दहन, धुलंडी के अवसर पर रंग और गुलाल से खेली जाएगी होली

नदी किनारे इतनी जगह नहीं है कि नाला बन पाए। नाला भी काफी बड़ा बनाना पड़ेगा। इतना बजट पंचायत से नहीं मिल पाता। अतिरिक्त बजट के लिए राज्य सरकार से अनुदान के लिए स्वीकृति लेनी होगी। स्वीकृति मिलने पर कार्य करवाया जाएगा। वहीं सफाई के लिए मनरेगा के माध्यम से आने वाली मस्ट्रोल में काम करवाया जाएगा। 
- त्रिलोचन कुमार, ग्राम विकास अधिकारी, चेचट

Post Comment

Comment List

Latest News

रंगीलों राजस्थान का होली से विशेष लगाव, आमजन होली पर लें अंत्योदय का संकल्प : भजनलाल रंगीलों राजस्थान का होली से विशेष लगाव, आमजन होली पर लें अंत्योदय का संकल्प : भजनलाल
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भारत की संस्कृति की दुनिया में विशिष्ट पहचान बताते हुए कहा है कि रंगीलों...
पंजाब में शिवसेना के जिला प्रधान की गोली मारकर हत्या : गोलीबारी में एक बच्चा भी घायल, जांच में जुटी पुलिस
भजनलाल शर्मा ने लोगों के साथ खेली होली : रंगोत्सव की दी शुभकामनाएं, कहा- रंगोत्सव प्रदेशवासियों के जीवन को सुख व खुशहाली के विविध रंगों से परिपूर्ण करे
मुर्मु और मोदी सहित कई नेताओं ने दी होली की शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व एकता, प्रेम और सद्भाव का देता है संदेश 
 गोविंद देव मंदिर भक्तों ने खेली फूलों की होली : मंदिर में रंग लगाने और गुलाल उड़ाने की अनुमति नहीं, प्रशासन ने सुरक्षा के लिए किए विशेष इंतजाम 
होली को लेकर लोगों में उत्साह, प्रशासन ने किए सुरक्षा के इंतजाम 
यूक्रेन ने रूस में तेल रिफाइनरी पर किया हमला, गैसोलीन टैंक में लगी आग