पार्श्वनाथ अपार्टमेंट मल्टी स्टोरी की 12 वीं मंजिल से गिरी युवती की मौत

युवती के पास मिली मार्कशीट, जांच मेंं जुटी पुलिस ,पहले भी एक युवती मल्टी स्टोरी से कूद कर दे चुकी जान

पार्श्वनाथ अपार्टमेंट मल्टी स्टोरी  की 12 वीं मंजिल से गिरी युवती की मौत

युवती ओपन यूनिवर्सिटी से 12 वीं कक्षा में पढ़ रही थी तथा फ्लैट में काम काज करती थी। इसी मल्टी स्टोरी की दसवीं मंजिल से कूद कर एक युवती पहले भी जान दे चुकी है।

कोटा । कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में सोमवार को एक युवती की पार्श्वनाथ अपार्टमेंट मल्टी स्टोरी की 12 वीं मंजिल से गिरने पर मौत हो गई।  युवती के पास मार्कशीट मिली है। युवती ओपन यूनिवर्सिटी से 12 वीं कक्षा में पढ़ रही थी तथा फ्लैट में काम काज करती थी। इसी मल्टी स्टोरी की दसवीं मंजिल से कूद कर एक युवती पहले भी जान दे चुकी है। सूचना पर मौके पर डिप्टी एसपी शंकरलाल, थानाधिकारी गंगा सहाय शर्मा सहित अन्य पुलिस जवान मौेके पर पहुंचे तथा शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस निरीक्षक गंगा सहाय शर्मा ने बताया कि मुस्कान (22) पुत्री जगदीश बैरागी निवासी रामचंद्रपुरा छावनी की रहने वाली है तथा कुन्हाड़ी स्थित पार्श्वनाथ अपार्टमेंट के फ्लैट संख्या 1209 में शुभम जैन के फ्लैट में साफ सफाई का कार्य करती थी। सुबह उसके पिता उसे अपार्टमेेंट के बाहर रोजाना की तरह  छोड़ गए थे। अचानक वह 12 वीं मंजिल से  गिर गई।  उसे एम्बुलेंस से तुरंत एमबीएस अस्पताल में भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित किया है। 

 दो तीन महीने से ही कर रही थी कार्य 
 पिता जगदीश ने बताया कि वह अपनी पुत्री को सुबह ही मल्टी स्टोरी के बाहर छोड़कर घर पहुंचे थे। थोड़ी देर बाद फोन पर सूचना मिली कि उनकी बेटी को चक्कर आ रहे हैं। इसके बाद यहां आया तो पता चला कि उसकी मौत हो गई। उन्होेने बताया कि उनकी पुत्री पढ़ना चाहती थी। घर के हालत खराब होने के कारण मां व बड़ी बहन की तरह से हाथ बांटने के लिए दो तीन महीने से ही साफ सफाई का कार्य करने यहां आने लगी थी। उनको ये भी नहीं पता था कि किस के यहां कार्य करती थी. 

 इनका कहना है 
 डिप्टी एसपी शंकरलाल ने बताया मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। युवती फ्लैट में कार्य करती थी तथा पढ़ाई भी कर रही थी। उसके पास मार्कशीट मिली है। मामले में जांच की जाएगी। युवती गिरी है या किसी ने उसको धक्का  दिया। दोनों एंगल से जांच की जाएगी।  

Post Comment

Comment List

Latest News

जर्जर वाटर कूलर स्टैंड से हादसे की आशंका, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग जर्जर वाटर कूलर स्टैंड से हादसे की आशंका, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
जनहानि की आशंका को देखते हुए ग्रामीणों ने बताई शीघ्र मरम्मत की दरकार।
असर खबर का - पीडब्ल्यूडी विभाग ने जर्जर खरेड पुलिया का मरम्मत कार्य शुरू किया, जानें पूरा मामला
विधानसभा में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अनुदान मांगों पर बहस : बीजेपी विधायक कालीचरण सराफ ने दिए अहम सुझाव, कहा- डॉक्टरों की पहली पोस्टिंग गांवों में अनिवार्य हो
बसपा सुप्रीमो मायावती का बड़ा ऐलान: 2027 में अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी पार्टी, विपक्षी दलों पर बोला जमकर हमला
सलमान खान के पिता सलीम खान को ब्रेन हैमरेज : लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती, डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी
कनाडाई पीएम मार्क कार्नी ने की देश की पहली रक्षा औद्योगिक रणनीति की घोषणा, आधुनिकीकरण को प्राथमिकता देने पर जोर 
एआई इम्पैक्ट समिट की बढ़ी तारीख : अब 21 फरवरी तक चलेगा एक्सपो, समिट में एआई रोबोट के डांस सहित कई इनोवेशन बने आकर्षण का केंद्र