कीचड़ से श्रीरामनगर कॉलोनी का मुख्य मार्ग बना दलदल, दो पहिया वाहन चालक फिसल कर हो रहे चोटिल

आवागमन में लोगों को हो रही परेशानी

कीचड़ से श्रीरामनगर कॉलोनी का मुख्य मार्ग बना दलदल, दो पहिया वाहन चालक फिसल कर हो रहे चोटिल
रोजाना इस मार्ग से सैंकड़ों ग्रामीणों के साथ पीएमश्री विद्यालय के बच्चे और अध्यापक गुजरते हैं।

 कनवास। बरसात गए महीनों बीत गए। लेकिन गंदगी और पानी भराव जस का तस बना हुआ है। ग्राम पंचायत कनवास की सीमा में आने वाली श्रीरामनगर कॉलोनी का मुख्य मार्ग इन दिनों दलदल में तब्दील हो चुका है। पंचायत कार्यालय से महज 50 से 60 फीट की दूरी पर स्थित यह सड़क कीचड़ और बदबूदार पानी से लबालब भरी पड़ी है। रोजाना इस मार्ग से सैंकड़ों ग्रामीणों के साथ पीएमश्री विद्यालय के बच्चे और अध्यापक गुजरते हैं। लेकिन गंदे पानी और फिसलन भरे कीचड़ के कारण पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है। राहगीरों का कहना है कि दोपहिया वाहन अक्सर फिसल जाते हैं और कई लोग घायल भी हो चुके हैं। ग्रामीणों ने बताया कि बरसात खत्म हुए महीनों बीत चुके हैं। फिर भी न तो पंचायत ने कोई कार्रवाई की और न ही प्रशासन ने क्षेत्र का निरीक्षण किया है। लोगों में गहरा रोष व्याप्त है। इस मामले में प्रशासन का पक्ष जानने के लिए कई बार ग्राम विकास अधिकारी से संपर्क की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने ना तो फोन उठाया और ना ही व्हाट्सएप पर कोई जवाब दिया। 

आंदोलन की चेतावनी
स्थानीय निवासियों का कहना है कि हालिया विधानसभा चुनाव में इसी बूथ पर सबसे अधिक मतदान दर्ज हुआ था। इसके बावजूद क्षेत्र की उपेक्षा की जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन केवल चुनाव के समय सक्रिय दिखता है, बाद में समस्याएं अनदेखी की जाती हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क की मरम्मत और जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। 

बरसात खत्म हुए महीनों बीत गए। पर अब तक पंचायत ने सुध नहीं ली। बदबू और गंदगी से रहना मुश्किल हो गया है।
-भूरालाल गुर्जर, निवासी, श्रीरामनगर कॉलोनी

बच्चे स्कूल जाने से डरते हैं। कई बार बाइक फिसलकर गिर चुके हैं। पंचायत कार्यालय के पास यह हाल देखकर अफसोस होता है। 
-पुरुषोत्तम गोचर, स्थानीय निवासी

Read More अंतरराज्यीय लुटेरी दुल्हन गिरोह का पदार्फाश : 8 गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर युवकों से लाखों की ठगी

ग्रामीणों की असुविधा को देखते हुए मार्ग की सफाई करवा दी गई है। सफाई का अभी जारी है।
-मुकेश, एलडीसी, ग्राम पंचायत कनवास 

Read More स्मार्ट सिटी में लापरवाही की तस्वीर! करोड़ों के डिवाइडर हुए बैरंग, टाइलें चोरी और सूखे पौधों ने खोली व्यवस्था की पोल

Post Comment

Comment List

Latest News

ईरान पर बड़े हमले से पीछे हटे ट्रंप: मिसाइलों की कमी बनी वजह, 13 दिन बाद रुका अमेरिकी सैन्य अभियान ईरान पर बड़े हमले से पीछे हटे ट्रंप: मिसाइलों की कमी बनी वजह, 13 दिन बाद रुका अमेरिकी सैन्य अभियान
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पेंटागन के पास पैट्रियट मिसाइल इंटरसेप्टर की संभावित कमी को देखते हुए ईरान के खिलाफ...
पीएम मोदी और राजनाथ सिंह ने दी कारगिल के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि, कहा- आने वाली पीढ़ियों के लिए उनका शौर्य सदैव राष्ट्रीय गौरव का स्रोत बना रहेगा
वेस्ट टू आर्ट थीम पर बनेंगे तीन भव्य स्वागत द्वार, 5.36 करोड़ रु. की लागत से होगा निर्माण 
कर्नाटक में सूखे का अलर्ट, शिवकुमार ने कहा- संकट से निपटने के लिए सरकार ने उठाए एहतियाती कदम
राजस्थान विश्वविद्यालय मुख्य द्वार पर शुभम रेवाड़ का आमरण अनशन जारी, निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
पेपर लीक पर सरकार सख्त : रिकॉर्ड 2 महीने में कराई पारदर्शी परीक्षा, शेखावत ने कहा- युवाओं के भविष्य को लेकर सरकार अत्यंत संवेदनशील
सीजेपी का जंतर-मंतर से धरना खत्म करने का ऐलान : छात्रों से घर लौटने की अपील, कहा- हमारी सभी मांगों पर सरकार सहमत