कोटा जिले से दो भाजपा विधायक बने मंत्री, रामगंजमंडी से मदन दिलावर और सांगोद से हीरालाल नागर को बनाया मंत्री

दोनों के परिवारों में छाया खुशी का माहौल

कोटा जिले से दो भाजपा विधायक बने मंत्री, रामगंजमंडी से मदन दिलावर और सांगोद से हीरालाल नागर को बनाया मंत्री
विधायक मदन दिलावर को कैबिनेट मंत्री और विधायक हीरालाल नागर को राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाया गया है।

कोटा। राजस्थान सरकार के भजनलाल शर्मा कैबिनेट में शनिवार को मंत्रिमंडल का गठन किया गया जिसमें कोटा से दो विधायकों को मंत्री बनाया गया है । जयपुर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में रामगंजमंडी से विधायक मदन दिलावर को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है और सांगोद से विधायक हीरालाल नागर को राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाया गया है।  दोनों मंत्रियों ने अपने पद और गोपनीयता की शपथ ली।  मदन दिलावर संघ से जुड़े हुए हैं और छठी बार विधायक चुने गए हैं वह चार बार बारां जिले के अटरू से विधायक रहे और दो बार रामगंजमंडी से विधायक चुने गए हैं।  मदन दिलावर पूर्व मुख्यमंत्री भैरोंसिंह शेखावत और वसुंधरा राजे सिंधिया की सरकार में भी समाज कल्याण मंत्री के पद पर रह चुके हैं । दिलावर तीसरी बार मंत्री बनाए गए हैं । दिलावर के मंत्री बनाए जाने पर उनके कोटा स्थित रंगबाड़ी निवास पर पत्नी और परिवार के सदस्यों में खुशी का माहौल है और कार्यकर्ता व आसपास के लोग उन्हें बधाई देने व मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाने पहुंच रहे है। वहीं सांगोद से दूसरी बार विधायक बने हीरालाल नागर को भी राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिया गया है । नागर पहली बार मंत्री बने हैं और 2013 में भी सांगोद से विधायक थे। विधायक नागर के इंद्रा विहार स्थित आवास पर कार्यकतार्ओं का पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ लेकिन नागर पूरे परिवार  समेत जयपुर गए हुए हैं ।गौरतलब है कि कोटा से मदन दिलावर और हीरालाल नागर के मंत्री बनाए जाने की चचार्एं शुरू से ही थी । दिलावर एक दिन पहले रात को ही जयपुर रवाना हो गए थे जबकि हीरालाल नागर शनिवार की सुबह गोदावरी धाम के दर्शन करने के बाद रवाना हुए।

Post Comment

Comment List

Latest News

स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण विषयक कठपुतली नुक्कड़ नाटक का आयोजन स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण विषयक कठपुतली नुक्कड़ नाटक का आयोजन
जयपुर नगर निगम (आदर्श नगर जोन) ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के लिए वार्ड 121 में कठपुतली नुक्कड़ नाटक का...
राजस्थान रिफाइनरी से इसी माह शुरू होगा डीजल उत्पादन, निवेश और रोजगार के खुलेंगे नए अवसर
पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 45 चोरी के वाहन जब्त, पांच शातिर चोर गिरफ्तार
अमेरिकी अपाचे हेलीकॉप्टर पर हमले के बाद बड़ा पलटवार: अमेरिका ने ईरान के 20 सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना, खाड़ी में बढ़ी सैन्य हलचल
उतार-चढ़ाव के बीच हरे निशान में बंद हुआ सेंसेक्स, इन शेयरों में दिखा जोरदार एक्शन
जोहान्सबर्ग में अंधाधुंध गोलीबारी: 12 लोगों की मौत, 9 अन्य घायल; अवैध खनिकों के बीच वर्चस्व की लड़ाई की आशंका
मुंबई में बम की धमकी: बीएसई, सीएमओ और बीएमसी को उड़ाने का मिला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर