ट्रोले की टक्कर से दो भाईयों की मौत

एक ने मौके पर और दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम ,दोनों भाई काम के बाद जा रहे थे घर

ट्रोले की टक्कर से दो भाईयों की मौत

कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में ट्रोले की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार की गुरुवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। इस घटना में बुधवार रात को घटना स्थल पर ही एक भाई की मृत्यु हो गई थी। दोनों भाई कोटा में अपना कार्य करने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे।

कोटा । कोटा कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में ट्रोले की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार की गुरुवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। इस घटना में बुधवार रात को घटना स्थल पर ही एक भाई की मृत्यु हो गई थी। ये दोनों भाई कोटा के तलवंडी क्षेत्र में अपना कार्य करने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। इस बीच थर्मल कॉलोनी के गेट पर एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार कर दोनों सगे भाईयों को कुचल दिया था। दुर्घटना में एक  बड़े भाई प्रवीण कुमार (22) पुत्र लालचंद  जागिड़ की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। जबकि छोटा भाई  हेमंत जागिड़(20) पुत्र लालचंद निवासी देलुंदा थाना केशवपाटन के दोनों पैरों को  ट्रक ने बुरी तरह से कुचल दिया था। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने उसे तुरंत आॅटो से एमबीएस अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया था। जहां उसकी उपचार के दौरान देर रात को ही मृत्यु हो गई।

कांस्टेबल बुद्धराम ने बताया कि बुधराम शाम को करीब सवा सात बजे सूचना मिली कि थर्मल चौराहा  कॉलोनी के गेट के सामने एक्सीडेंट हो गया है। सूचना पर तुरंत मौके पर पहुंचे और देखा सड़क पर एक युवक का शव क्षति-विक्षत शव पड़ा है। तथा एक अन्य युवक  तड़फ रहा था। इसके बाद एम्बुलेंस को सूचना दी, लेकिन समय पर नहीं आई तो दोनोें को आॅटो से लेकर एमबीएस अस्पताल आया था। जहां चिकित्सकों ने एक भाई को मृत घोषित किया। जबकि दूसरे को आईसीयू में भर्ती किया था।  दोनों भाई बुधवार सुबह अपने घर से बाइक से तलवंडी में फर्नीचर का कार्य करने के लिए गए थे। शाम को दोनों बाइक से अपने घर जा रहे थे। रास्ते में थर्मल चौराहे पर  ट्रोले ने टक्कर मार दी थी। जिससे प्रवीण के ऊपर से ट्रोला निकल गया। इससे उसके शरीर के दो भाग हो गए। प्रवीण की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हेमंत के पैर को कुचल कर निकल गया था।  इससे हेमंत तड़प रहा था। हादसे के बाद ट्रोला चालक ट्रोला छोड़कर फरार हो गया था।
 पुलिस ने मृतक के परिजनों को बुधवार को ही सूचना दे दी थी। परिजनों के आने के बाद दोनों भाईयों के शवों का गुरुवार को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों की रिपोर्ट पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। ट्रक को जब्त किया गया है। चालक को तलाश किया जा रहा है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ