पुरानी रंजिश को लेकर युवक की चाकू से गोदकर हत्या

विज्ञान नगर पुलिस थाना क्षेत्र का मामला , जांच में जुटी पुलिस

 पुरानी  रंजिश को लेकर युवक की चाकू से गोदकर हत्या

सोमवार देर रात विज्ञान नगर थाना क्षेत्र में एक बदमाश ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी ।

कोटा । कोटा शहर में बढ़ती चाकूबाजी की घटनाएं और हत्याओं के मामले थमने  नाम नहीं ले रहे । ऐसे ही सोमवार देर रात विज्ञान नगर थाना क्षेत्र में एक बदमाश ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी । पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है ।

बताया जाता है कि अमन कॉलोनी निवासी ताबीज पुत्र मोहम्मद आमीन उम्र 22 साल और सोहेल के बीच किसी बात को लेकर पुरानी रंजिश चल रही थी । इसी के चलते उसने  देर रात संजय नगर सब्जी मंडी में ताबीज पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया था । उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान मंगलवार की सुबह मौत हो गई  । सूचना मिलते ही मौके पर डिप्टी एसपी संजय सिंह थाना अधिकारी देवेश भारद्वाज ड्यूटी आॅफिसर आरिफ  मोहम्मद सहित पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा ।  उधर, पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर सोहेल सहित अन्य  के खिलाफ  हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया ।

पुलिस इंस्पेक्टर देवेश भारद्वाज ने बताया कि अमन कॉलोनी निवासी ताबीज मोहम्मद सोमवार देर रात 11:30 बजे मोटरसाइकिल से संजय नगर सब्जी मंडी किसी काम से जा रहा था। तभी पहले से ही घात लगाए बैठे सोहेल ने अपने साथियों के साथ उसे रोक लिया और चाकू से हमला कर दिया।  चाकू उसके पेट के बाएं बगल में लगा, जिससे गंभीर घायल हो गया । सूचना पर परिजनों ने तुरंत उसे निजी अस्पताल भर्ती कराया, जहां मंगलवार की सुबह उसकी मौत हो गई । पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

कांग्रेस छोड़ नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने थामा सपा का दामन: अखिलेश की मौजूदगी में ग्रहण की सदस्यता, कहा- हम सब मिलकर संगठन को करेंगे मजबूत कांग्रेस छोड़ नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने थामा सपा का दामन: अखिलेश की मौजूदगी में ग्रहण की सदस्यता, कहा- हम सब मिलकर संगठन को करेंगे मजबूत
पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी रविवार को अखिलेश यादव की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। उनके साथ...
स्कूल छोड़ने की दर आधी : भजनलाल सरकार में शिक्षा ने पकड़ी रफ्तार, बजट से मिलेगा नई पीढ़ी को मजबूत आधार
अमेरिका-भारत ट्रेड डील पर कांग्रेस हमलावर : पायलट ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- यह डील देश के किसान और व्यापारी वर्ग के भी समझ से बाहर
एयरपोर्ट पर आवारा कुत्तों का आतंक : हमले में महिला यात्री बुरी तरह घायल, मौके पर अफरा-तफरी
किसानों के लिए बनें हर तरह की सस्ती मशीनें : चलाने में हो आसान, शिवराज ने कहा- इससे समय और श्रम की होगी बचत
टीम इंडिया की जीत के लिए प्रयागराज में रुद्राभिषेक, श्रीलंका में होगा हाई-वोल्टेज मुकाबला
भिस्ती समाज के होंगे चुनाव, बैठक में युवाओं ने लिया हिस्सा