घर में घुसकर युवक ने दोस्त को चाकू घोंपकर मार डाला, दोनोंं करते थे मार्बल का काम, बाइक को लेकर विवाद

चाकू से दो तीन वार

घर में घुसकर युवक ने दोस्त को चाकू घोंपकर मार डाला, दोनोंं करते थे मार्बल का काम, बाइक को लेकर विवाद
घटना के बाद आसिफ को राजकीय उप जिला चिकित्सालय लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मकराना। पलाड़ा रोड स्थित घर में घुसकर चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। इससे पूर्व हमले से गंभीर रूप से घायल युवक को लहूलुहान हालत में शहर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस उपाधीक्षक भवानी सिंह व थानाधिकारी सुरेश कुमार सोनी घटना स्थल पहुंचे। मामले को लेकर मृतक की मां मुस्कान मैरिज गार्डन के पास पलाड़ा रोड़ मकराना निवासी मुमताज रांदड़ पत्नी अब्दुल समद रांदड़ ने पुलिस को बताया कि सोमवार सुबह उसका लड़का मोहम्मद आरिश उर्फ आसिफ (20) व अन्य बच्चे घर पर सो रहे थे। करीब 10:15 बजे आरोपित युवक कासिम चौधरी पुत्र निजाम चौधरी निवासी चमनपुरा उसके घर आया और उसके बेटे आरिश उर्फ आसिफ को उठाकर उस पर चाकू से दो तीन वार कर दिए। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। घटना के बाद आसिफ को राजकीय उप जिला चिकित्सालय लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इधर युवक की हत्या की खबर मिलते ही लोग अस्पताल पहुंचने लगे। शाम 4 बजे तक मृतक के परिजन आरोपी को पकड़ने पर ही पोस्मार्टम की मांग पर अड़े रहे। मृतक आरिश उर्फ आसिफ व आरोपी युवक कासिम चौधरी पुराने दोस्त बताए जा रहे हैं। हत्या आरोपी युवक का मृतक के घर आना-जाना था और उसने मृतक को अपनी बाइक भी चलाने को दी थी। दोनों ही मार्बल का काम करते थे और मकराना से बाहर कमाने के लिए भी साथ जाते थे। दोनों में किसी बात को लेकर अनबन हो गई थी। लोगों ने बताया कि बाइक की बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया था। जिससे नाराज हत्यारा कासिम सुबह भोपाल से मकराना आया और सीधे आसिफ के घर जाकर उसे मारा और मौके से भाग गया। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र
जयपुर के सांगानेर स्थित ऐतिहासिक मालपुरा गेट पर मुहर्रम का जुलूस पूरी अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में निकाला गया। स्थानीय...
2 साल पूरे होने पर राहुल गांधी का बड़ा संदेश, 'हर लड़ाई में आपके साथ था, हूं और रहूंगा'
अमेरिका-जीसीसी गठजोड़ पर ईरान का पलटवार, विदेशी दखल को बताया खतरा
राजस्थान में निवेश बढ़ाने का आह्वान, बीयूवीएम के त्रिवेणी संगम समारोह में नई कार्यकारिणी ने ली शपथ,
पंजाब में बड़ा खुलासा: सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान पहुंच रही थीं गोपनीय सूचनाएं, 3 आरोपी गिरफ्तार
राज्यपाल बागडे निमेड़ा स्थित श्री श्याम गौशाला पहुंचे, भागवत कथा में सम्मिलित हुए
राम मंदिर दान मामले पर सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले- आस्था से खिलवाड़ नहीं करेंगे बर्दाश्त, विपक्षी दलों पर साधा निशाना