ट्रांसफार्मर से टकराई कार, एक युवक जिंदा जला

हिराणी मठ के पास एक कार ट्रांसफार्मर के खंभों से टकरा गई। हादसे में एक युवक जिंदा जल गया।

  ट्रांसफार्मर से टकराई कार, एक युवक जिंदा जला
कुचामनसिटी। ग्राम हिराणी के निकट स्थित हिराणी मठ के पास एक कार ट्रांसफार्मर के खंभों से टकरा गई। हादसे में एक युवक जिंदा जल गया। इस दौरान एक महिला ने दिलेरी दिखाते हुए कार में सवार अन्य तीन युवकों को बाहर निकालने का प्रयास किया।

कुचामनसिटी। ग्राम हिराणी के निकट स्थित हिराणी मठ के पास एक कार ट्रांसफार्मर के खंभों से टकरा गई। हादसे में एक युवक जिंदा जल गया। इस दौरान एक महिला ने दिलेरी दिखाते हुए कार में सवार अन्य तीन युवकों को बाहर निकालने का प्रयास किया। उसने लकड़ी से कार के शीशे तोड़ दिए, जिससे तीनों युवक कार से निकलने में कामयाब हो गए, जिससे उनकी जान बच गई। हादसे की सूचना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हर कोई हादसे को लेकर चर्चा करता नजर आया।

जानकारी के अनुसार कार की सर्विस कराने के बाद चार युवक घूमने निकले। इन युवकों ने इसी वर्ष कक्षा 12 वीं उत्तीर्ण की थी। ग्राम हिराणी के निकट स्थित हिराणी मठ के पास कार की ट्रांसफार्मर के खम्भों से जोरदार टक्कर हो गई। कार टकराते ही ट्रांसफार्मर कार के ऊपर ही गिर गया। कार सवार तीन युवक तो जैसे-तैसे गाड़ी से बाहर निकल गए लेकिन ड्राइवर सीट के पास बैठे युवक का पैर फंस गया, जिससे वह बाहर नहीं निकल पाया। इस दौरान कार की फाटक भी लॉक हो गई, जिससे मौके पर मौजूद लोग भी उसे बाहर नहीं निकाल पाए और वह जिन्दा जलकर गया। हादसे में सुरेश पुत्र धर्माराम कुमावत (19) निवासी आसनपुरा की मौत हो गई।

संतोष ने दिखाई हिम्मत

दुर्घटनास्थल के पास ही निवास करने वाली महिला संतोष ने जब देखा कि कार में चार युवक फंसे हुए है तो वह तुरन्त मौके पर पहुंची तथा बिना जान की परवाह किए युवकों को बाहर निकालने का प्रयास करने लगी। उसने एकलकड़ी उठाई तो कार के शीशों को फोड़ कर युवकों को बाहन निकालने का प्रयास किया। गाड़ी में करंट प्रवाहित है अथवा नहीं, इसकी परवाह किए बगैर महिला ने युवकों को अपने हाथों से खींचकर बाहर निकाल लिया। चौथे युवक को भी बाहर निकालने का प्रयास किया लेकिन उसका पैर गाड़ी में फंसा हुआ था। यही नहीं उसकी फाटक भी लॉक हो गई, जो काफी प्रयास करने के बावजूद नहीं खुली। दो मिनट की समयावधि में ही आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि गाड़ी के पास खड़ा होना भी असम्भव हो गया। कार सवार चारों युवकों ने इसी वर्ष 12 वीं कक्षा उत्तीर्ण की है। परिणाम आने के बाद कुछ रिलीफ मूड में वे घूमने निकले थे। सभी की आयु करीब 19 वर्ष ही है तथा चारों सहपाठी है। उनका आज घूमने जाने का प्लॉन था। मृतक युवक दो भाइयों में छोटा भाई था। गाड़ी में मनीष कुमावत, पिंटू दादरवाल सहित एक अन्य युवक सवार था।

Read More विदेश जाने की सनक : एयरपोर्ट पर CISF जवानों को धक्का देकर भागा युवक, सुरक्षाकर्मियों ने दबोचा

 

Post Comment

Comment List

Latest News

उत्साह से मनाया दिवाली स्नेह मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव ग्रहण की प्रसादी, भगवान की आरती के बाद अन्नकूट का लगाया भोग  उत्साह से मनाया दिवाली स्नेह मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव ग्रहण की प्रसादी, भगवान की आरती के बाद अन्नकूट का लगाया भोग 
जयपुर के मानसरोवर सेक्टर 119 स्थित सोमेश्वर पार्क मंदिर परिसर में दिवाली स्नेह मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव हर्षोल्लास के साथ...
गली निर्माण से फसल बीमा तक भ्रष्टाचार के आरोप, कुमारी सैलजा ने हरियाणा सरकार से मांगा हिसाब
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ATM बूथ में लगी भीषण आग, दो मशीनें जलकर खाक; दमकल की तीन गाड़ियों ने पाया काबू
सीबीएसई स्कूलों में 60 दिन तक चलेगा तंबाकू मुक्त युवा अभियान, विद्यार्थियों को दिलाई जाएगी शपथ
बकरी के गेहूं खाने पर हुआ विवाद, बुजुर्ग की मौत के बाद सड़क पर शव रखकर परिजनों का प्रदर्शन
मिस इंडिया ग्लैम सीजन-8 के जयपुर ऑडिशन 29 नवंबर को, देशभर की प्रतिभाओं को मिलेगा मंच
सीनियर सिटीजन फोरम ने मनाया 35वां स्थापना दिवस, वरिष्ठ सदस्यों का किया सम्मान