अनाज फैक्ट्री संचालक के साथ लूट: कार में रखा 9 लाख से भरा बैग ले गए बाइक सवार बदमाश

मूंडवा रोड स्थित अनाज फैक्ट्री संचालक रविंद्र गौड़ सुबह 11 बजे बीओबी बैंक से 9 लाख कैश लेकर निकला था।

अनाज फैक्ट्री संचालक के साथ लूट: कार में रखा 9 लाख से भरा बैग ले गए बाइक सवार बदमाश
दो युवक फाटक खोलकर पिछली सीट पर रखा 9 लाख से भरा बैग लेकर भाग गए।

 नागौर। शहर में सोमवार को एक ही दिन में अलग-अलग तरीके से लूट की दो वारदात सामने आई। एक तरफ जहां सुबह बदमाशों ने फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर चाय व्यापारी को लूटा तो दोपहर होते ही बाइक सवार दो बदमाश एचडीएफसी बैंक के बाहर अनाज फैक्ट्री संचालक की कार में रखे 9 लाख से भरा बैग लेकर फरार हो गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मूंडवा रोड स्थित अनाज फैक्ट्री संचालक रविंद्र गौड़ सुबह 11 बजे बीओबी बैंक से 9 लाख कैश लेकर निकला था। इसके बाद वह एक चेक इनक्वायरी के लिए एचडीएफसी बैंक आया था। यहां काम पूरा करने के बाद उसने 9 लाख से भरा बैग कार की पिछली सीट पर रख दिया। इसके बाद कार स्टार्ट करता उससे पहले ही पीछे से बाइक पर दो युवक आए और कार लॉक होने से पहले ही फाटक खोलकर पिछली सीट पर रखा 9 लाख से भरा बैग लेकर भाग गए।


इंकमटैक्स अफसर बनकर पहुंचे और गहने-रुपए लेकर फरार हुए: इसी प्रकार चाय व्यवसायी पुनीत दरक के नकास गेट स्थित मकान पर सोमवार सुबह 6 बजे एक महिला और एक पुलिस की वर्दी पहने व्यक्ति समेत कुल 6 जने पहुंचे थे। उन्होंने व्यापारी दरक को बताया कि वे इनकम टैक्स ऑफिस से आए हैं।


इस दौरान व्यापारी दरक नींद में था और इनकम टैक्स का नाम सुनकर डर गया। आरोपियों ने व्यापारी दरक को धमकाते हुए कहा कि चोरी का माल खरीदते और बेचते बहुत समय हो गया है। अब पूरा माल बाहर निकलेगा। इसके बाद वो घर में तलाशी लेने लग गए। इससे पहले कि कुछ समझते वो घर में रखे 15 हजार रुपए कैश और करीब 50 हजार कीमत की अन्य सामग्री लेकर घर से निकल गए। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब
लोकसभा सचिवालय ने अभिषेक बनर्जी की याचिका पर दलबदल विरोधी कानून के तहत तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों को...
एसएमएस मेडिकल कॉलेज : चिकित्सक शिक्षकों की चुनाव ड्यूटी लगाने का RMCTA ने किया विरोध
त्योहारों पर यात्रियों को राहत, चार जोडी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार
होर्मुज समझौते के बाद भी नहीं खुलेगा जलडमरूमध्य, ईरान ने कहा- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा प्रतिबंध
अखिलेश के महिला वादों पर भाजपा का पलटवार, राकेश त्रिपाठी बोले- हवा-हवाई हैं घोषणाएं
दिल्ली सराय-रींगस अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन, यात्रियों को होगी सुविधा
जरांगे-हाके के आंदोलन से पहले मुंबई में सख्ती: प्रदर्शन सिर्फ आजाद मैदान में, मार्च और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर रोक