रीको का संविदाकर्मी 92 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

फर्म की पीएमटी करवाने के लिए क्षेत्रीय प्रबंधक के नाम लिए रुपए

रीको का संविदाकर्मी 92 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
एसीबी के महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा के अनुसार परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसकी फर्म की पीएमटी करने की एवज में संविदाकर्मी विजय सिंह क्षेत्रीय प्रबंधक के नाम पर 1 लाख रुपए रिश्वत मांग रहा है।

परबतसर। एसीबी झुंझुनूं ने कार्यालय क्षेत्रीय प्रबंधक, रीको उप इकाई मकराना (बिदियाद) जिला कुचामन-डीडवाना में कार्यरत संविदाकर्मी विजय सिंह को 92 हजार रुपए घूस  लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसीबी के महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा के अनुसार परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसकी फर्म की पीएमटी करने की एवज में संविदाकर्मी विजय सिंह क्षेत्रीय प्रबंधक के नाम पर 1 लाख रुपए रिश्वत मांग रहा है।

एसीबी जयपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस कालूराम रावत के सुपरवीजन में एसीबी की झुंझुनूं इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इस्माइल खान के नेतृत्व में सत्यापन कर ट्रैप करते हुए आरोपी को परिवादी से 92 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मामले में क्षेत्रीय प्रबंधक की भूमिका की जांच की जा रही है। 

Tags: ACB bribe Rico

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन
जयपुर स्थित फोर्टी राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश और महिला स्वास्थ्य जागरूकता पर केंद्रित एक प्रेरणादायक डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित की गई।...
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर महाराष्ट्र में सियासी तूफान: फडणवीस समर्थन में उतरे, पवार का मुख्यमंत्री पर तीखा हमला
पर्यावरण सरंक्षण के लिए वृक्षारोपण अभियान का आग़ाज़, 1 हजार से ज्यादा पौधे लगाने का संकल्प 
आरएएस मुख्य परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, 27 जुलाई तक करें आवेदन; उत्तर पुस्तिकाएं ऑनलाइन देखने का मौका
कर्नाटक कांग्रेस में मंत्री बनने की होड़: 20 सीटों पर 60 दावेदार, दिल्ली बैठक में नए मंत्रियों के नामों पर लग सकती है मुहर
यूरोप के जंगलों में भीषण आग : तेज हवाओं से बिगड़े हालात, फ्रांस-स्पेन से 3 लाख से अधिक लोग पलायन को मजबूर 
राजस्थान रोडवेज को मिली 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें, मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी