चोरी के शक में युवक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, 3 गिरफ्तार

वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस

चोरी के शक में युवक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, 3 गिरफ्तार

वीडियो में सामने आया हैं कि बासनी के एक युवक के साथ मारपीट की जा रही है। युवक हाथ जोड़कर रहम की भीख मांगता रहा लेकिन, किसी ने उसकी एक नहीं सुनी।

नागौर। सदर थाना क्षेत्र के बासनी कस्बे में एक युवक को चोरी के शक में ग्रामीणों द्वारा मारपीट कर मुख्य बाजार व गलियों में दौड़ाने का मामला सामने आया हैं। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल होेते ही सोमवार को पुलिस हरकत में आई व मारपीट के मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया हैं।  वीडियो में सामने आया हैं कि बासनी के एक युवक के साथ मारपीट की जा रही है। युवक हाथ जोड़कर रहम की भीख मांगता रहा लेकिन, किसी ने उसकी एक नहीं सुनी। वीडियो में सामने आया कि इस दौरान युवक के कपड़े खुल गए थे। सदर थाना अधिकारी सुखराम चोटिया ने बताया कि 31 दिसंबर को युवक से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर मारपीट करने वाले तीन आरोपियो रजब अली पुत्र अब्दुल रहमान निवासी इस्लामपुरा, वली मोहम्मद पुत्र अगाबक्स निवासी असरफ नगर व मोहम्मद कासम पुत्र अब्दुल रहुफ निवासी लाम्बा चौक बासनी को 151 सीआरपीसी के तहत गिरफ्तार किया गया।

Post Comment

Comment List

Latest News

सीएम सम्राट की मौजूदगी में अरविंद शर्मा ने बिहार विधान परिषद की सदस्यता के लिए भरा नामांकन, मंगल पांडेय ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा सीएम सम्राट की मौजूदगी में अरविंद शर्मा ने बिहार विधान परिषद की सदस्यता के लिए भरा नामांकन, मंगल पांडेय ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा
बिहार भाजपा मुख्यालय प्रभारी सूर्य कुमार शर्मा ने विधान परिषद उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...
ज्ञानभारतम मिशन में राजस्थान अव्वल, 15 लाख से अधिक पांडुलिपियों का सत्यापन
राजस्थान कांग्रेस में जिलों की कार्यकारिणी घोषणा पर सस्पेंस बरकरार, नेताओं की नाराजगी के चलते देरी
‘हीरामंडी‘ के 2 साल पूरे : ताहा शाह बदुशा ने ओवरनाइट सक्सेस की बजाय छोटे-छोटे कदमों से पाई बड़ी सफलता, भंसाली की सीरीज बनी करियर का बड़ा टर्निंग पॉइंट
5 अधिकारी आज सेवानिवृत्त, प्रदेश के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव
1-2 मई को पूर्णिमा पर बाघ-बघेरों का आंकलन, झालाना-आमागढ़ और नाहरगढ़ में तैयारियां पूरी
पूर्व एफबीआई निदेशक ने मारने के लिए कोड भाषा में भेजे संदेश : ट्रंप ने की कोमी की पोस्ट की आलोचना, लिखा- 8647 लिखकर दिया उनकी हत्या का संकेत