रामदेवरा दर्शनार्थियों की ट्रोली को ट्रेलर ने मारी टक्कर, 7 की मौत

घायलों को शिवगंज (सिरोही) और सुमेरपुर (पाली) सीएचसी में एडमिट कराया

रामदेवरा दर्शनार्थियों की ट्रोली को ट्रेलर ने मारी टक्कर, 7 की मौत

रामदेवरा दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को यहां ट्रेलर ने टक्कर मार दी। हादसा शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे पाली जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र के शिवगंज-सिरोही हाईवे (बाईपास) पर हुआ।


पाली। पाली जिले के सुमेरपुर के शिवगंज-सिरोही सड़क मार्ग से शुक्रवार की रात फिर बड़ा हादसा हो गया। प्रशासन रामदेवरा जातरूओं के लिए सफर सुरक्षित करने के केवल बैठकों में ही निर्णय लेता रहा और इधर एक हादसे में सात जातरूओं की दर्दनाक मौत हो गई। रामदेवरा दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को यहां ट्रेलर ने टक्कर मार दी। हादसा शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे पाली जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र के शिवगंज-सिरोही हाईवे (बाईपास) पर हुआ। पुलिस ने बताया कि ट्रॉली में करीब 25 लोग सवार थे। ट्रॉली रामदेवरा की तरफ जा रही थी। बताया जा रहा है कि सुमेरपुर हाईवे पर पिछले दिनों हुए हादसे के बाद वन-वे कर रखा था। इस दौरान दो ट्रेलर के बीच करीब 25 श्रद्धालुओं से भरा यह ट्रैक्टर बीच में चल रहा था। पीछे से आ रहे एक ट्रेलर ने ट्रॉली को टक्कर मार दी। श्रद्धालु ट्रॉली समेत आगे चल रहे ट्रेलर की तरफ उछलकर गिर गए। टक्कर से ट्रैक्टर आगे चल रहे ट्रेलर से जा टकराया और दोनों ट्रेलर के बीच फंस गया। सीओ सुमेरपुर रजत विश्नोई, थाना प्रभारी सुमेरपुर रामेश्वर भाटी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से घायलों को शिवगंज (सिरोही) और सुमेरपुर (पाली) सीएचसी में एडमिट कराया गया। ट्रॉली में 20 से 25 लोग सवार थे। कलेक्टर से लेकर एसपी तक मौके पर पहुंचे।  

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ