बढ़ती बेरोजगारी सरकार की नीतियों का परिणाम : कांग्रेस की मनरेगा को फिर शुरू करने की मांग, खड़गे बोले- सरकार के श्रम संहिता लागू करने से  कामगारों की स्थिति कमजोर

राज्यों के लिए योजना को प्रभावी ढंग से चलाना कठिन

बढ़ती बेरोजगारी सरकार की नीतियों का परिणाम : कांग्रेस की मनरेगा को फिर शुरू करने की मांग, खड़गे बोले- सरकार के श्रम संहिता लागू करने से  कामगारों की स्थिति कमजोर
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मनरेगा को मजबूत कर क्षेत्रों तक विस्तार, न्यूनतम मजदूरी 400 रुपये करने और श्रम कोड की समीक्षा की मांग उठाई। उन्होंने बढ़ती बेरोजगारी, ठेका व गिग कार्य, कम मजदूरी और सरकारी भर्तियों में कमी को लेकर सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया। साथ ही श्रमिकों के लिए बीमा और स्वास्थ्य अधिकार की मांग।

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) को फिर से शुरू करने और श्रमिकों के लिए न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने की मांग की है। खड़गे ने शुक्रवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि बढ़ती बेरोजगारी सरकार की नीतियों का परिणाम है और सरकार ने जो श्रम संहिता लागू की है, उससे कामगारों की स्थिति कमजोर हुई है। इसके अलावा ठेका श्रमिक व्यवस्था तथा हायर एंड फायर जैसी नीतियों को बढ़ावा दिया गया है। उन्होंने कहा कि इन श्रम कानूनों की समीक्षा की जानी चाहिए। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मनरेगा को कमजोर कर दिया गया है और मजदूरी के खर्च का बड़ा हिस्सा राज्यों पर डाल दिया गया है, जिससे राज्यों के लिए योजना को प्रभावी ढंग से चलाना कठिन हो गया है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों के कारण श्रमिकों को असंगठित और गिग कार्य की ओर धकेला जा रहा है, जहां बड़ी संख्या में लोग न्यूनतम मजदूरी से कम पर काम करने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि महंगाई को ध्यान में रखा जाये तो पिछले वर्षों में मजदूरी वृद्धि बहुत कम रही है। खड़गे ने शिक्षित युवाओं में बढ़ती बेरोजगारी पर भी चिंता जताई और कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के विनिवेश तथा सरकारी रिक्त पदों को न भरने से रोजगार के अवसर घटे हैं।

कांग्रेस ने कामगारों के हित में पांच प्रमुख मांगें दोहराईं। इनमें मनरेगा को पुन: लागू कर शहरी क्षेत्रों तक विस्तार करना, राष्ट्रीय न्यूनतम मजदूरी 400 रुपये प्रतिदिन निर्धारित करना, श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य अधिकार कानून लागू करना, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए जीवन और दुर्घटना बीमा उपलब्ध कराना तथा रोजगार में ठेकेदारी व्यवस्था पर रोक लगाने के साथ नए श्रम कोड की समीक्षा करना शामिल है।

Tags: Congress

Post Comment

Comment List

Latest News

क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु चुनाव में हार के बाद विपक्षी खेमे को एकजुट करने के लिए 6 जून को 'INDIA'...
पूर्व कुलपति डॉ. देव स्वरूप से जुड़े विवादों ने बढ़ाई चर्चा, राजस्थान यूनिवर्सिटी में हलचल
संयुक्त राष्ट्र की खौफनाक रिपोर्ट: 2025 में युद्ध क्षेत्रों में यौन हिंसा के मामले दोगुने से अधिक बढ़े, 10,000 मामले दर्ज
शुभेन्दु सरकार का बड़ा फैसला: सर्वाइकल कैंसर से लड़ने के लिए मुफ्त टीकाकरण अभियान की शुरूआत, 14 वर्षीय लड़कियों को होगा लाभ
अमृत भारत योजना से बदली सूरतगढ़ स्टेशन की तस्वीर, व्यापार और आवागमन को मिला नया बल
सीयूईटी-यूजी 2026 में तकनीकी गड़बड़ी पर 'आप' हमलावर, सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने उठाए परीक्षा सुरक्षा पर सवाल
प्रवक्ताओं एवं मीडिया पैनलिस्टों की नियुक्ति छह माह की परिवीक्षा अवधि पर, प्रदर्शन के आधार पर होगा अंतिम चयन : कांग्रेस