मुठभेड़ में तस्कर घायल, तीन करोड़ के मादक पदार्थ पकड़े

तीन स्कॉर्पियो, 1283 किलो डोडा चूरा, 20 किलो अफीम, दो अवैध पिस्टल, एक जिंदा कारतूस बरामद

मुठभेड़ में तस्कर घायल, तीन करोड़ के मादक पदार्थ पकड़े
आरोपी रमेश ने फरवरी 2021 में जोधपुर के लूणी थानान्तर्गत नाकाबंदी के दौरान पुलिस के जवान के पैर में गोली मार दी थी। आरोपी अहमदाबाद में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में भी वांछित चल रहा है।

न्यूज सर्विस/नवज्योति, छोटीसादड़ी। प्रतापगढ़ जिले की छोटीसादड़ी थाना पुलिस और तस्करों की मुठभेड़ में दो तस्कर घायल हो गए। कार्रवाई में पुलिस ने 3 स्कॉर्पियो सहित 1283 किलो अवैध डोडा चूरा एवं 20 किलो अफीम जब्त की। साथ ही दो पिस्टल मय एक जिंदा कारतूस बरामद किए। जब्त मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 3 करोड़ रुपए बताई जा रही है।  

पुलिस गश्त के दौरान कारूण्डा चौराहा पर वाहनों की चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान कारुण्डा-गागरोल रोड की तरफ से दो स्कार्पियो आई जिन्हें रोकने का इशारा किया, लेकिन चालकों ने वाहनों को रोकने की बजाय गाड़ी को निंबाहेडा की तरफ मोड़ दिया। पीछा करने पर चालकों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। हाईवे किनारे बंद पड़ी रुद्राक्ष होटल के पास सामने से एक ट्रक आ जाने से दोनों स्कार्पियो दीवार से जा टकराई। इस दौरान भी स्कार्पियो चालकों ने पुलिस टीम पर फायर किया। एक स्कार्पियो गाड़ी का चालक व उसका साथी मौके से भाग छूटे। पुलिस के जवाबी फायर में दूसरी स्कार्पियो के चालक और उसके साथी के पैरों में लगे जिससे दोनों घायल हो गए। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम-पता गिरधारीराम पुत्र लालाराम जाट निवासी भोजासर, बाड़मेर एवं रमेश पुत्र पोकरराम विश्नोई निवासी फींच, जोधपुर बताया। मौके पर दोनों गाड़ी की तलाशी ली गई जिसमें 802 किलो अवैध डोडा चूरा, 20 किलो अफीम, दो पिस्टल व 1 जिंदा कारतूस मिले। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया। 

पूर्व में भी चलाई थी पुलिस पर गोली:
आरोपी रमेश ने फरवरी 2021 में जोधपुर के लूणी थानान्तर्गत नाकाबंदी के दौरान पुलिस के जवान के पैर में गोली मार दी थी। आरोपी अहमदाबाद में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में भी वांछित चल रहा है। आरोपी गिरधारीराम के विरुद्ध लूट, मारपीट, अवैध हथियारों से जानलेवा हमले के मुकदमे पूर्व में भी दर्ज हैं। आरोपी पुलिस थाना शेरगढ़ जिला जोधपुर के चोरी के प्रकरण में वांछित चल रहा है। तीसरा आरोपी चीकू तथा उसका साथी निवासी बाड़मेर है।

Tags: crime

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन
जयपुर स्थित फोर्टी राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश और महिला स्वास्थ्य जागरूकता पर केंद्रित एक प्रेरणादायक डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित की गई।...
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर महाराष्ट्र में सियासी तूफान: फडणवीस समर्थन में उतरे, पवार का मुख्यमंत्री पर तीखा हमला
पर्यावरण सरंक्षण के लिए वृक्षारोपण अभियान का आग़ाज़, 1 हजार से ज्यादा पौधे लगाने का संकल्प 
आरएएस मुख्य परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, 27 जुलाई तक करें आवेदन; उत्तर पुस्तिकाएं ऑनलाइन देखने का मौका
कर्नाटक कांग्रेस में मंत्री बनने की होड़: 20 सीटों पर 60 दावेदार, दिल्ली बैठक में नए मंत्रियों के नामों पर लग सकती है मुहर
यूरोप के जंगलों में भीषण आग : तेज हवाओं से बिगड़े हालात, फ्रांस-स्पेन से 3 लाख से अधिक लोग पलायन को मजबूर 
राजस्थान रोडवेज को मिली 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें, मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी