मारपीट में युवक की मौत के बाद बस्ती में आगजनी

नई आबादी वाल्मीकि बस्ती एवं ग्रामीण बस्ती के लोगों के बीच किसी विवाद के मामले में समझौता वार्ता चल रही थी।

मारपीट में युवक की मौत के बाद बस्ती में आगजनी
नगर से 12 किलोमीटर दूर के टिमेडा बड़ा में दो समूह में समझौता वार्ता के दौरान मारपीट में एक युवक की मृत्यु पर वाल्मीकि बस्ती के आधा दर्जन घरों में तोड़फोड़ एवं आगजनी के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

कुशलगढ़। नगर से 12 किलोमीटर दूर के टिमेडा बड़ा में दो समूह में समझौता वार्ता के दौरान मारपीट में एक युवक की मृत्यु पर वाल्मीकि बस्ती के आधा दर्जन घरों में तोड़फोड़ एवं आगजनी के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। बताया गया कि नई आबादी वाल्मीकि बस्ती एवं ग्रामीण बस्ती के लोगों के बीच किसी विवाद के मामले में समझौता वार्ता चल रही थी। इस दौरान सोहन वाल्मीकि ने दलसिंह मालजी राणा के जननांग पर लात मार दी। उसे गंभीर स्थिति में उपचार के लिए कुशलगढ़ लाया जा रहा था, लेकिन उसका रास्ते में ही दम टूट गया। घटना से आक्रोशित लोगों ने वाल्मीकि समाज के आधा दर्जन से अधिक घरों में आग लगा दी जिससे इनमें रहने वाले घर छोड़कर अन्यत्र भाग गए। इधर, मृतक का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। सूचना मिलते ही पुलिस उप अधीक्षक बलवीर मीणा, सीआई महिपालसिंह सिसोदिया मय जाप्ता घटनास्थल पहुंचे। आग को काबू करने के लिए नगरपालिका की फायर ब्रिगेड मंगवाई गई।  

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला
उत्तर पश्चिम रेलवे ने जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस के जालंधर कैंट स्टेशन पर परिचालन समय में मामूली संशोधन किया है।...
आजमगढ़ में अपराध से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई, गैंगस्टर के.सी. राय की 10 करोड़ की संपत्ति कुर्क
वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा का पहला चरण शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 62.97 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल
राम मंदिर और सुंदरकांड पाठ पर गरमाई सियासत: भाजपा ने आप पर लगाए गंभीर आरोप, हर्ष मल्होत्रा बोले-चुनावी लाभ के लिए हिंदुओं को साधने की कोशिश कर रहे हैं केजरीवाल
ऑपरेशन प्रहार अभियान : नशे के कारोबार पर पुलिस का शिंकजा, नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार
दुनिया में फिर मंडराया ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने का खतरा : ईधनों की कीमतों में उछाल आने की चेतावनी, डेस्काल्जी ने कहा- खराब हो सकते है हालात
शेखावत का अशोक गहलोत पर तंज : विकास कार्यो को देखकर टूटेगा राजनीति का भ्रम, घोषणाएं करने में उनकी रही महारत